समाज दर्शन
समाज की आवाज़

🕯️ भावपूर्ण पुण्य स्मरण 🕯️

आज से 13 वर्ष पूर्व, 16 जून 2013 को उत्तराखंड स्थित केदारनाथ धाम में भीषण त्रासदी घटित हुई थी, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने अपने प्राण गँवाए थे।

जल, जो जीवन प्रदान करता है, उसी ने उस दुर्भाग्यपूर्ण दिन हमारे असाटी समाज के सात अनमोल सदस्यों को हमसे छीन लिया। इस त्रासदी में प्रभावित होने वालों में सागर निवासी इंजीनियर के. एल. असाटी एवं उनकी पत्नी रागिनी असाटी, जबलपुर निवासी श्री चंद्रशेखर असाटी एवं पत्नी शारदा असाटी, श्रीमती पार्वती असाटी पत्नी स्वर्गीय हरिश्चंद्र असाटी, भोपाल निवासी श्रीमती इंदु असाटी पत्नी स्वर्गीय प्रोफेसर एन. पी. गुप्ता, तथा तिरोड़ा निवासी रितेश असाटी पुत्र श्री उत्तमचंद्र असाटी सम्मिलित थे।

आज भी उस विभीषिका की स्मृतियाँ संबंधित परिवारों के हृदय को उद्वेलित कर देती हैं। यद्यपि यह एक दैवी आपदा थी, जिस पर किसी मनुष्य का वश नहीं था, फिर भी अपनों की स्मृतियाँ सदैव जीवित रहती हैं।

🙏 उन सभी दिवंगत आत्माओं की पुण्य स्मृति में हम भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं तथा ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं उनके परिवारों को साहस, शक्ति एवं शांति प्रदान करें।

🌺 भावांजलि 🌺

आनंद गुप्ता, एडवोकेट अनुराग गुप्ता, सी.ए.

किसने फूल चढ़ाए (7)

🌸 Ramkumar Baldevgarh लगभग 2 महीने
🌸 Aparna Paras Asati लगभग 2 महीने
🌸 Vikas Asati 4 महीने
🌸 MK 4 महीने
🌸 CA Anurag Gupta 4 महीने
🌸 Anand Gupta Advocate 4 महीने
🌸 Paras Asati 4 महीने
होम शेयर ENG वापस