श्री काशी प्रसाद असाटी (दद्दा जी)
ॐ शांति 🙏🌸🙏
आदरणीय श्री काशी प्रसाद असाटी (दद्दा जी) का निधन असाटी समाज खरगापुर के लिए एक अपूरणीय क्षति है। खरगापुर की असाटी धर्मशाला हेतु वर्ष 2008 में उनके द्वारा एकमुश्त ₹4,51,000 की राशि प्रदान की गई थी, जिससे धर्मशाला के लिए भूमि क्रय की गई।
अपने पैतृक ग्राम पिपरा में 25 वर्षों तक निर्विरोध सरपंच रहते हुए उन्होंने समाज के प्रति अपने दायित्व, सेवा और समर्पण का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। दानदाता के रूप में उनका योगदान एवं उनका मार्गदर्शन समाज के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा।
वर्तमान में महासभा के पदाधिकारी एवं बुंदेलखंड क्षेत्र के मंत्री श्री गिरधारी लाल जी असाटी के वे पूज्य पिताजी थे। उनके निधन से समाज ने एक अनुभवी, सेवाभावी एवं मार्गदर्शक व्यक्तित्व खो दिया है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
🙏 विनम्र श्रद्धांजलि 🙏