समाज दर्शन
समाज की आवाज़

श्री प्रेमनारायण जी असाटी (मातौल वाले)

🕉️ विनम्र श्रद्धांजलि 🕉️

आदरणीय श्री प्रेमनारायण जी असाटी (मातौल वाले) का निधन(19/09/2026) सकल असाटी समाज,खरगापुर के लिए अपूरणीय क्षति है। असाटी धर्मशाला के निर्माण एवं विकास में उनका योगदान,समाजसेवा के प्रति समर्पण तथा मार्गदर्शन सदैव स्मरणीय रहेगा।

अपने पैतृक ग्राम मातौल में लगभग 10 वर्षों तक सरपंच रहते हुए उन्होंने जनसेवा और सामाजिक दायित्वों का अनुकरणीय निर्वहन किया। साथ ही जिला सहकारी मर्यादित बैंक के कॉर्डिनेटर एवं खरगापुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के कुशल रणनीतिकार के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान रही।उनका जाना एक व्यक्ति का नहीं,एक सेवाभावी और मार्गदर्शक युग का अवसान है।

आप खरगापुर असाटी समाज के संगठन मंत्री श्री लक्ष्मण जी असाटी एवं युवा समिति के कोषाध्यक्ष श्री हेमंत जी असाटी के पूज्य पिताजी थे।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

🙏 ॐ शांति। भावपूर्ण श्रद्धांजलि। 🙏

किसने फूल चढ़ाए (8)

🌸 Mukesh Asati 13 दिन
🌸 Sundram Asati 24 दिन
🌸 surajbhan nayak 25 दिन
🌸 Aayush asati 25 दिन
🌸 Anil asati 25 दिन
🌸 HARIOM ASATI 26 दिन
🌸 Paras Asati 26 दिन
🌸 Vikas Asati 26 दिन
होम शेयर ENG वापस