महासभा के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव श्री जीवन जी की सुपुत्री जाग्रति का सहायक यंत्री पद पर चयन
अखिल भारतीय असाटी महासभा के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव आदरणीय श्री जीवन कुमार नायक (लोकनाथपुरम, छतरपुर) की सुपुत्री कु. जाग्रति नायक (M.Tech.) का चयन मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL), खंडवा में सहायक यंत्री (Assistant Engineer) के पद पर हुआ है।
जाग्रति नायक 15 जून 2026, सोमवार को अपने नए दायित्व का कार्यभार ग्रहण करेंगी। यह सफलता उनकी निरंतर मेहनत, उत्कृष्ट प्रतिभा एवं समर्पण का परिणाम है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर समाज में हर्ष एवं गौरव का वातावरण है।
इस अवसर पर उनके पिता एवं महासभा के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव श्री जीवन कुमार नायक ने समाज सेवा की भावना का परिचय देते हुए राष्ट्रीय कन्यादान योजना के लिए ₹1100/- का सहयोग प्रदान किया है।
अखिल भारतीय असाटी महासभा ने कु. जाग्रति नायक को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
इस तरह की खबरें सीधे फोन पर पाएं
एक क्लिक में नोटिफिकेशन चालू करें
Read in English
Jagrati, Daughter of Mahasabha National Joint Secretary Shri Jeevan Ji, Selected for the Post of Assistant Engineer
Ms. Jagrati Nayak (M.Tech.), the talented daughter of Mr. Jeevan Kumar Nayak, National Joint Secretary of the Akhil Bhartiya Asati Mahasabha and resident of Loknathpuram, Chhatarpur, has been selected as an Assistant Engineer in Madhya Pradesh Power Generating Company Limited (MPPGCL), Khandwa.
She will officially assume her duties on Monday, June 15, 2026. This achievement reflects her dedication, hard work, academic excellence, and perseverance.
On this proud occasion, her father Mr. Jeevan Kumar Nayak has extended support of ₹1,100 to the National Kanyadan Scheme, demonstrating his commitment to social service and community welfare.
The Akhil Bhartiya Asati Mahasabha extends its heartfelt congratulations and best wishes to Ms. Jagrati Nayak for a bright, successful, and prosperous future.
ताज़ी खबरें
और देखें
सुश्री भावना सोम असाटी को मिला प्रतिष्ठित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन टीचर्स प्राइड अवॉर्ड–2026
महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री द्वारा सम्मानित हुआ के. पी. असाटी पब्लिक स्कूल
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रीय महिला समिति की डिजिटल सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता का ऐतिहासिक समापन, देश-विदेश से मिली लगभग 200 प्रविष्टियाँ
सिहोरा के श्रीयांश असाटी ने IIT खड़गपुर से प्राप्त की डिग्री, परिवार और समाज का बढ़ाया गौरव 🎓