समाज दर्शन
समाज की आवाज़
Full time 2 मिनट पढ़ें

शिक्षा सारथी योजना को मिला एक और युवा सहयोगी: पहली सैलरी से ₹11,000 का योगदान देकर शौर्य गुप्ता बने प्रेरणा स्रोत

ZS Associates · 3 दिन पहले

आज का शिक्षित युवा और युवती दूरदर्शी सोच के साथ समाज के भविष्य को देख रहा है। वह भली-भांति समझता है कि सामाजिक समस्याएँ भले ही अनेक हों, लेकिन उनका सबसे प्रभावी समाधान रोजगारोन्मुखी शिक्षा है - ऐसी शिक्षा जो समाज के प्रत्येक प्रतिभाशाली विद्यार्थी को समान अवसर प्रदान करे।

युवा यह भी समझता है कि समाज सुधार के अनेक माध्यम हो सकते हैं, परंतु शिक्षा ही वह आधार है जिसने उसे रोजगार, आत्मनिर्भरता और समाज को कुछ लौटाने का अवसर प्रदान किया है। ऐसे में यदि समाज के शिक्षित युवा स्वयं "शिक्षा सारथी योजना" के सारथी बनें, तो सामाजिक परिवर्तन की दिशा और गति दोनों बदल सकती हैं।

इसी दूरदर्शी सोच को आगे बढ़ाते हुए बैहर (बालाघाट) निवासी श्री शौर्य अजय वंदना गुप्ता ने समाज की महत्वाकांक्षी "शिक्षा सारथी योजना" में अपनी पहली सैलरी से ₹11,000 का सहयोग प्रदान कर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस योगदान के साथ वे इस योजना में सहयोग करने वाले पाँचवें युवा बने हैं। इससे पूर्व नवसारी (गुजरात) की अदिति ने भी अपनी पहली सैलरी से ₹11,000 का सहयोग देकर इस अभियान की शुरुआत की थी।

श्री शौर्य गुप्ता का चयन अमेरिका आधारित प्रतिष्ठित ZS कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर पुणे में हुआ है। यह उपलब्धि उनके अथक परिश्रम, संघर्ष और शिक्षा के प्रति समर्पण का परिणाम है।

समाज की ओर से श्री शौर्य गुप्ता एवं उनके माता-पिता को इस उपलब्धि तथा समाज के प्रति उनके अनुकरणीय योगदान के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। उनका यह कदम निश्चित रूप से समाज के अन्य युवक-युवतियों को भी अपनी पहली सफलता का एक हिस्सा समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित करने की प्रेरणा देगा।

Read in English

Another Young Contributor Joins Shiksha Sarathi Yojana: Shaurya Gupta Donates ₹11,000 from His First Salary to Support Education

Today's educated youth are driven by a vision that extends beyond personal success. They understand that while society may face many challenges, the most effective and lasting solution lies in employment-oriented education that provides equal opportunities to every deserving student.

Young professionals also recognize that education is the foundation that empowered them with knowledge, employment, and the ability to give back to society. By becoming supporters of the Shiksha Sarathi Yojna, they are helping build a stronger and more educated community.

Demonstrating this inspiring vision, Mr. Shaurya Ajay Vandana Gupta, a resident of Baihar (Balaghat), has contributed ₹11,000 from his first salary to the community's ambitious Shiksha Sarathi Yojana. With this generous contribution, he becomes the fifth young contributor to the initiative. Earlier, Aditi from Navsari, Gujarat, had also contributed ₹11,000 from her first salary in support of the campaign.

Mr. Shaurya Gupta has recently been appointed as a Software Engineer at the US-based ZS Company in Pune. His achievement reflects years of hard work, dedication, and perseverance.

The Asati community extends its heartfelt congratulations to Mr. Shaurya Gupta and his parents for both his professional success and his inspiring commitment to society. His thoughtful gesture is expected to motivate many other young professionals to dedicate a part of their first earnings toward creating educational opportunities for future generations.

किसी की मदद हो सकती है? शेयर करें!

अपने नेटवर्क में शेयर करें

WhatsApp पर शेयर करें
होम शेयर ENG वापस