महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर विशेष जागरूकता वेबिनार का सफल आयोजन
अखिल भारतीय असाटी महासभा की राष्ट्रीय महिला समिति द्वारा राष्ट्रीय महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती नीतू राजकुमार असाटी जी के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से महिला स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर विशेष ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन 26 सितंबर 2026 को शाम 5 से 6 बजे तक किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला समिति की सदस्यों सहित समाज की बहनें ऑनलाइन जुड़ीं।
कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय महिला समिति की प्रवक्ता श्रीमती गीता असाटी जी ने किया। श्रीमती अदिति असाटी जी ने मुख्य वक्ता डॉ. दीपिका अमित असाटी जी का परिचय कराया। डॉ. दीपिका असाटी जी एमबीबीएस, डीजीओ हैं तथा मुंबई में प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ तथा बांझपन विशेषज्ञ परामर्शदाता के रूप में सेवाएं दे रही हैं।
वेबिनार के दौरान डॉ. दीपिका असाटी जी ने मासिक धर्म, हार्मोनल असंतुलन, बहुपुटीय अंडाशय विकार, गर्भावस्था, प्रसव, बांझपन सहित महिलाओं से जुड़े विभिन्न स्वास्थ्य विषयों पर सरल एवं उपयोगी जानकारी साझा की। उन्होंने महिलाओं से अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग रहने, समय-समय पर आवश्यक स्वास्थ्य जांच करवाने, उचित खान-पान और दैनिक दिनचर्या पर ध्यान देने तथा किसी भी स्वास्थ्य समस्या को नजरअंदाज न करने की अपील की।
कार्यक्रम के अंत में श्रीमती डॉली असाटी जी, दमोह ने सभी का आभार व्यक्त किया। वेबिनार के सफल आयोजन के लिए राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती नीतू राजकुमार असाटी जी के मार्गदर्शन एवं प्रयासों के प्रति विशेष धन्यवाद व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम से जुड़ी सभी बहनों एवं राष्ट्रीय महिला समिति की सदस्यों का भी हृदय से आभार व्यक्त किया गया। महिलाओं के स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषय पर आयोजित यह वेबिनार समाज की बहनों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक और सजग रहने के लिए प्रेरित करने वाला एक उपयोगी प्रयास रहा।
इस तरह की खबरें सीधे फोन पर पाएं
एक क्लिक में नोटिफिकेशन चालू करें
Read in English
Special Women's Health Awareness Webinar Successfully Organized
A special online webinar on women’s health awareness was organized by the National Women’s Committee of Akhil Bharatiya Asati Mahasabha on September 26, 2026, from 5:00 PM to 6:00 PM, under the guidance and inspiration of National Women’s Committee President Mrs. Neetu Rajkumar Asati. Members of the National Women’s Committee, along with women from the Asati community, joined the program online.
The program was conducted by Mrs. Geeta Asati, Spokesperson of the National Women's Committee. Mrs. Aditi Asati introduced the keynote speaker, Dr. Deepika Amit Asati, MBBS, DGO, Obstetrician & Gynaecologist and Infertility Specialist Consultant from Mumbai.
During the webinar, Dr. Deepika Asati shared important and practical information on women's health, including menstruation, hormonal imbalance, PCOS/PCOD, pregnancy, childbirth, infertility and other gynaecological conditions. She encouraged women to remain attentive to their health, undergo regular health check-ups, maintain a healthy diet and daily routine, and avoid ignoring any health-related concerns.
At the conclusion of the program, Mrs. Dolly Asati from Damoh expressed her gratitude to everyone involved. Special appreciation was also expressed to National Women's President Mrs. Neetu Rajkumar Asati for her guidance and efforts in making the program successful.
Heartfelt thanks were extended to all the women who joined the webinar and to the members of the National Women's Committee. The session was a meaningful and useful initiative that encouraged women in the community to become more aware and proactive about their health.
आगे पढ़ें
11 हजार फीट की ऊंचाई पर 42 किलोमीटर की चुनौती पूरी कर अभिनव गुप्ता ने बढ़ाया समाज का गौरव 🏔️
ट्रेंडिंग खबरें
युवा शक्ति और समाज के सहयोग से दमोह का मेधावी छात्र सम्मान समारोह हुआ सफल 🏆
दमोह असाटी महिला मंडल द्वारा हर्षोल्लास से मनाई गई हरियाली तीज
इंदौर में असाटी समाज महिला समिति द्वारा हरियाली तीज उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया
छतरपुर असाटी युवा समिति का बेटी के विवाह में सहयोग का संकल्प
समाज की डॉक्टर बिटिया डॉ. श्रुति असाटी को अपने ही गृह नगर बड़ा मलहरा में मिली पहली जॉइनिंग, अब करेंगी जनसेवा
महिला संगठन
और देखेंअन्य से और
और देखें
11 हजार फीट की ऊंचाई पर 42 किलोमीटर की चुनौती पूरी कर अभिनव गुप्ता ने बढ़ाया समाज का गौरव 🏔️
युवा
एक माँ की तलाश में - श्रीमती किरण असाटी जी (खुरई) को खोजने में सहयोग करें 🙏
सामान्य समाचार
‘मेरी राखी मेरी कहानी’ प्रतियोगिता के परिणाम घोषित, बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा
सम्मान / पुरस्कार
“मेरी राखी, मेरी कहानी” ऑनलाइन प्रतियोगिता का सफल आयोजन 🌸
महिला संगठन
रिश्ते जुड़े, दिल मिले और मजबूत हुआ समाज - असाटी समाज बैंगलोर का यादगार मिलन समारोह ✨
सामान्य समाचारशिक्षा समाचार
और देखेंनौकरी समाचार
और देखें
शिक्षा सारथी योजना को मिला एक और युवा सहयोगी: पहली सैलरी से ₹11,000 का योगदान देकर शौर्य गुप्ता बने प्रेरणा स्रोत
टिप्पणी करने के लिए
लॉगिन करें