समाज दर्शन
समाज की आवाज़
सामाजिक कार्य 2 मिनट पढ़ें

समाज का सेवा संकल्प: संस्कार भवन में विशाल रक्तदान शिविर, 25 समाजजनों ने किया रक्तदान 🩸

P
Paras Asati · दमोह · 18 Sep 2026
2 पढ़ रहे हैं

असाटी वार्ड-1 स्थित संस्कार भवन में आयोजित 70वें श्री गणेश उत्सव के अवसर पर सेवा और सामाजिक सरोकार का संदेश देते हुए विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उत्सव के पांचवें दिवस, शुक्रवार को सकल असाटी समाज दमोह के तत्वावधान में नवयुवक मंडल असाटी समाज दमोह के नेतृत्व में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत यह शिविर आयोजित हुआ।

शैलेंद्र असाटी (शैलू भैया) एवं विवेक असाटी (अप्सरा) ने बताया कि 70वें श्री गणेश उत्सव के दौरान प्रतिदिन विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रक्तदान शिविर के माध्यम से समाज ने जरूरतमंदों की सहायता के लिए अपना योगदान दिया।

शिविर प्रभारी सीएमएचओ डॉ. रीता चटर्जी, सिविल सर्जन डॉ. प्रहलाद पटेल, डॉ. दिवाकर पटेल, डॉ. ए.पी. जैन एवं डॉ. प्रशांत सोनी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। अस्पताल सहयोगी बहन चमेली खुशी, दिनेश प्रजापति, दिनेश असाटी एवं सीतू असाटी की भी विशेष उपस्थिति रही।

“रक्तदान - महादान, एक बूंद रक्त किसी की जिंदगी बचा सकती है” के संदेश के साथ आयोजित इस शिविर में असाटी समाज के युवा एवं मातृशक्ति सहित 25 समाजजनों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर जरूरतमंदों की मदद की जा सके। उन्होंने रक्तदान को मानव सेवा और पुण्य का कार्य बताते हुए इसे निरंतर जारी रखने का संदेश दिया।

इस अवसर पर असाटी समाज युवा समिति द्वारा सभी रक्तदाताओं को उपहार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह डॉ. प्रशांत सोनी, आलोक असाटी, दिनेश असाटी (सेवानिवृत्त तहसीलदार), दिनेश असाटी (सेवानिवृत्त प्राचार्य), विनय असाटी दोभाई, सुरेंद्र असाटी, शैलेंद्र असाटी (शैलू भैया), देवेंद्र असाटी तथा श्रीमती रागिनी, रचना, कृतिका, सुषमा एवं नंदिनी के कर-कमलों से संपन्न हुआ।

शिविर में प्रमुख रूप से अंजनी असाटी, श्रीमती नेहा असाटी (महिला अध्यक्ष), विनय असाटी (युवा अध्यक्ष), विवेक असाटी अप्सरा, नीतीश असाटी, राजीव असाटी, पारस असाटी, देवेंद्र असाटी मंटू, श्रीमती मधु असाटी, आर्यन असाटी, जगत असाटी, मुकेश असाटी, प्रभात असाटी, सौरभ सोनू असाटी, सौरभ असाटी टंडन बगीचा, अमन विक्की असाटी, ललित असाटी, रोहित असाटी, प्रशांत असाटी, गजेंद्र असाटी, प्रिंस असाटी तीन गुल्ली, अतुल असाटी, शुभम असाटी, सुनील असाटी एवं सुधांशु असाटी सहित समाजजनों ने रक्तदान कर अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी के इस आयोजन ने श्री गणेश उत्सव को जनसेवा के संकल्प से भी जोड़ दिया।

टिप्पणी करने के लिए

लॉगिन करें
Read in English

Samaj Organises Mega Blood Donation Camp at Sanskar Bhavan; 25 Community Members Donate Blood 🩸

A mega blood donation camp was organised at Sanskar Bhavan in Asati Ward-1, Damoh, as part of the ongoing 70th Shri Ganesh Utsav celebrations. On the fifth day of the festival, Friday, the camp was organised under the Seva Sankalp Abhiyan by Sakal Asati Samaj Damoh, under the leadership of the Yuva Mandal Asati Samaj Damoh.

Shailendra Asati (Shailu Bhaiya) and Vivek Asati (Apsara) said that various religious and social programmes are being organised every day during the 70th Shri Ganesh Utsav. The blood donation camp was organised with the objective of encouraging community members to contribute towards the welfare of people in need.

The camp was conducted under the guidance of In-charge CMHO Dr. Rita Chatterjee, Civil Surgeon Dr. Prahlad Patel, Dr. Diwakar Patel, Dr. A.P. Jain and Dr. Prashant Soni. Hospital support staff Chameli Khushi, Dinesh Prajapati, Dinesh Asati and Situ Asati were also specially present on the occasion.

Carrying the message “Blood donation is a great act of service; a single drop of blood can save a life,” the camp witnessed enthusiastic participation from the Asati community. A total of 25 community members, including youth and women, donated blood.

The donors emphasised that everyone should donate blood periodically so that blood can be made available to people in need during emergencies. They described blood donation as an important act of humanity and service and encouraged people to make it a regular practice.

On the occasion, the Asati Samaj Youth Committee honoured all blood donors with gifts and certificates. The felicitation ceremony was conducted in the presence of Dr. Prashant Soni, Alok Asati, Dinesh Asati (Retired Tehsildar), Dinesh Asati (Retired Principal), Vinay Asati Dobhai, Surendra Asati, Shailendra Asati (Shailu Bhaiya), Devendra Asati, and Ragini, Rachna, Kritika, Sushma and Nandini.

Prominent participants included Anjani Asati, Mrs. Neha Asati (Women’s President), Vinay Asati (Youth President), Vivek Asati Apsara, Nitish Asati, Rajiv Asati, Paras Asati, Devendra Asati Mantu, Mrs. Madhu Asati, Aryan Asati, Jagat Asati, Mukesh Asati, Prabhat Asati, Saurabh Sonu Asati, Saurabh Asati Tandan Bagicha, Aman Vicky Asati, Lalit Asati, Rohit Asati, Prashant Asati, Gajendra Asati, Prince Asati Teen Gulli, Atul Asati, Shubham Asati, Sunil Asati and Sudhanshu Asati, along with other community members who donated blood and encouraged others to join the cause.

The initiative added a meaningful message of service and social responsibility to the Shri Ganesh Utsav celebrations.

खबर अच्छी लगी? शेयर करें!

अपने परिवार और दोस्तों तक पहुँचाएं

WhatsApp पर शेयर करें
होम 0 शेयर ENG वापस