दमोह समाज में उठते सवाल : तालाब में गड़बड़ी कहाँ है, गंदी मछली कौन?
समाज में जब सब कुछ ठीक चल रहा हो तो किसी को ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं पड़ती। लेकिन जब छोटी-छोटी बातें लगातार चर्चा में आने लगें, तो फिर सवाल उठना स्वाभाविक है।
पिछले दिनों दमोह युवा समिति और महिला समिति द्वारा दो अच्छे और बड़े आयोजन किए गए। दोनों कार्यक्रमों में समाज के लोगों की अच्छी भागीदारी रही। लेकिन एक बात लोगों के बीच चर्चा का विषय जरूर बनी कि दमोह क्षेत्र के महामंत्री की इन कार्यक्रमों में सक्रिय मौजूदगी नजर नहीं आई।
यह कोई बहुत बड़ा मुद्दा भी नहीं होता, अगर बात यहीं तक रहती। लेकिन जब ऐसी बातें बार-बार दिखाई दें तो लोग अपने-अपने हिसाब से मतलब निकालने लगते हैं।
क्या महामंत्री जी की व्यस्तता थी?
क्या समितियों के बीच कोई तालमेल नहीं है?
या फिर मामला कुछ और है?
इन सवालों का जवाब वही लोग बेहतर दे सकते हैं जो संगठन के अंदर की स्थिति को जानते हैं।
एक और बात भी समाज में सुनने को मिलती है। महामंत्री जी किसे बधाई देते हैं, किन कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं और किन लोगों के प्रयासों को महत्व देते हैं इस पर भी लोगों की नजर रहती है। अगर किसी को लगातार यह महसूस हो कि कुछ लोग हमेशा करीब हैं और कुछ लोगों के कार्यक्रमों को उतना महत्व नहीं मिलता, तो सवाल उठना स्वाभाविक है।
हो सकता है कि इसमें कोई व्यक्तिगत पसंद-नापसंद न हो। हो सकता है कि इसके पीछे परिस्थितियां हों। लेकिन पद पर बैठे व्यक्ति के मामले में धारणा भी महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि समाज पदाधिकारी के व्यवहार से ही उसके बारे में राय बनाता है।
महामंत्री किसी एक समूह के नहीं, पूरे समाज के पदाधिकारी होते हैं। इसलिए उनसे अपेक्षा भी यही रहती है कि युवा समिति हो, महिला समिति हो या समाज की कोई दूसरी इकाई सबके साथ समान भाव से खड़े दिखाई दें।
और यहीं से वह पुरानी कहावत याद आती है “तालाब में सारी मछलियां खराब नहीं होतीं, लेकिन एक गंदी मछली पूरे तालाब को बदनाम कर सकती है।”
लेकिन यहां एक सवाल और उठता है कहीं ऐसा तो नहीं कि दमोह समाज ने आपसे दूरी बना ली है? क्या हाल के इन आयोजनों में आपकी अनुपस्थिति उस दिन कहे गए उस युवा के कथन को सच साबित करने की दिशा में कोई संकेत तो नहीं दे रही, जिसमें कहा गया था कि “एक गंदी मछली पूरे तालाब को गंदा करती है।”
शायद अब सवाल केवल यह नहीं है कि वह गंदी मछली कौन है। क्या दमोह समाज ने अपने व्यवहार से इस सवाल का जवाब देना शुरू कर दिया है?
फिर भी, किसी व्यक्ति का नाम लेकर फैसला सुनाना हमारा उद्देश्य नहीं है। समाज में उठ रही चर्चाओं को समझना और उनके पीछे की वजहों पर विचार करना ही जरूरी है।
सवाल सिर्फ इतना है कि अगर समाज में ऐसी चर्चा शुरू हो रही है, तो इसके पीछे आखिर वजह क्या है?
किसी भी संगठन में पद जितना बड़ा होता है, उतनी ही बड़ी जिम्मेदारी भी होती है। इसलिए जरूरी है कि व्यक्तिगत संबंधों और पसंद-नापसंद से ऊपर उठकर समाज को साथ लेकर चला जाए।
क्योंकि समाज सब देखता है।
कौन किसके साथ खड़ा है, किसे आगे बढ़ाया जा रहा है और किसे पीछे छोड़ा जा रहा है इन बातों का हिसाब भले कहीं लिखा न हो, लेकिन लोगों की याददाश्त में जरूर रहता है।
तालाब साफ है तो अच्छी बात है। लेकिन अगर पानी में बार-बार हलचल दिखाई दे रही है, तो यह देखना जरूरी है कि हलचल आखिर पैदा कहाँ से हो रही है।
— दमोह समाज का एक युवा
इस तरह की खबरें सीधे फोन पर पाएं
एक क्लिक में नोटिफिकेशन चालू करें
Read in English
Questions Emerging in Damoh Society: Where Is the Trouble in the Pond and Who Is the Dirty Fish?
When everything is going well in a community, there is usually little reason to think too much about it. But when small things repeatedly become a topic of discussion, questions are bound to arise.
Over the past few days, the Damoh Youth Committee and Women’s Committee organised two good and well-attended events. Both programmes saw enthusiastic participation from members of the community. However, one thing did become a topic of discussion: the active presence of the Mahamantri of the Damoh region was not visible at these events.
This would not necessarily be a major issue if it ended there. But when such things are noticed repeatedly, people naturally begin to draw their own conclusions.
Was the Mahamantri simply busy?
Is there a lack of coordination between the committees?
Or is there something else going on?
Those who know the situation within the organisation are in the best position to answer these questions.
There is another point that is also being discussed within the community. People notice whom the Mahamantri congratulates, which programmes he attends, and whose efforts he chooses to appreciate. If people repeatedly feel that some individuals are always closer to him while the programmes and efforts of others receive comparatively less attention, questions are bound to arise.
It may be that there is no personal preference involved. There may be circumstances behind it. But when someone holds an important position, perception also matters, because the community forms its opinion of an office-bearer through his actions and behaviour.
The Mahamantri is not the office-bearer of any one particular group; he represents the entire community. Therefore, the expectation is that whether it is the Youth Committee, the Women’s Committee, or any other community organisation, he should be seen standing equally with everyone.
And this brings to mind an old saying:
“Not all the fish in a pond are bad, but one dirty fish can make the whole pond look bad.”
But here, another question arises: Is it possible that the Damoh community has begun distancing itself from you? Could your absence from these recent events be a sign that the statement made by that young member on that day is beginning to prove true—the statement that “one dirty fish can make the entire pond dirty”?
Perhaps the question now is not merely who that dirty fish is. Has the Damoh community, through its own actions, already begun to answer that question?
Even so, it is not our intention to name anyone or pass a final judgement. What matters is to understand the discussions taking place within the community and reflect on what may be causing them.
The question is simply this: If such discussions are beginning to emerge in the community, what is the reason behind them?
The higher the position in any organisation, the greater the responsibility. That is why it is important to rise above personal relationships and preferences and work towards bringing the entire community together.
Because the community sees everything.
Who stands with whom, whose efforts are encouraged, and whose efforts are left behind these things may never be written down anywhere, but people do remember them.
If the pond is clean, that is certainly a good thing. But if the water keeps getting disturbed again and again, it is worth asking where that disturbance is actually coming from.
— A Young Member of the Damoh Community
ट्रेंडिंग खबरें
युवा शक्ति और समाज के सहयोग से दमोह का मेधावी छात्र सम्मान समारोह हुआ सफल 🏆
दमोह असाटी महिला मंडल द्वारा हर्षोल्लास से मनाई गई हरियाली तीज
इंदौर में असाटी समाज महिला समिति द्वारा हरियाली तीज उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया
छतरपुर असाटी युवा समिति का बेटी के विवाह में सहयोग का संकल्प
श्रीमती साधना के.के. नायक को डॉक्टरेट उपाधि, असाटी समाज गौरवान्वित
सामान्य समाचार
और देखें
खरगापुर में प्रथम बार हर्षोल्लास और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस
खरगापुर
खरगापुर में असाटी समाज के निर्वाचन संपन्न, वरिष्ठ एवं युवा अध्यक्ष निर्वाचित
खरगापुर
रिश्ते जुड़े, दिल मिले और मजबूत हुआ समाज - असाटी समाज बैंगलोर का यादगार मिलन समारोह ✨
अन्य
रायपुर महिला समिति ने किया पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण श्रृंखला का आयोजन
छत्तीसगढ़दमोह से और
और देखें
दमोह असाटी महिला मंडल द्वारा हर्षोल्लास से मनाई गई हरियाली तीज
महिला संगठन
बारिश को हराकर निकली सकल असाटी समाज दमोह की विशाल कावड़ यात्रा, श्री देव जटाशंकर धाम में हुआ जलाभिषेक
धार्मिक
एकता, आस्था और सहभागिता का संदेश: दमोह असाटी समाज की कावड़ यात्रा 9 अगस्त को
धार्मिक
आज पौधे रोपे, कल पीढ़ियों को छांव देंगे - दमोह महिला समिति का प्रेरणादायी अभियान 🌳
महिला संगठन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दमोह में असाटी महिला समिति का योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम संपन्न 🇮🇳
स्वास्थ्यशिक्षा समाचार
और देखेंनौकरी समाचार
और देखें
शिक्षा सारथी योजना को मिला एक और युवा सहयोगी: पहली सैलरी से ₹11,000 का योगदान देकर शौर्य गुप्ता बने प्रेरणा स्रोत
टिप्पणी करने के लिए
लॉगिन करें