समाज दर्शन
समाज की आवाज़
महिला संगठन 1 मिनट पढ़ें

इंदौर में असाटी समाज महिला समिति द्वारा हरियाली तीज उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया

P
Paras Asati · इंदौर · 19 Aug 2026
841

असाटी समाज महिला विकास समिति, इंदौर द्वारा हरियाली तीज का उत्सव उत्साह होटल में बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, गेम्स एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय असाटी समाज की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती नीतू राजकुमार असाटी, राष्ट्रीय महिला समिति की कोषाध्यक्ष श्रीमती संगीता-शैलेंद्र असाटी सहित इंदौर महिला समिति की समस्त पदाधिकारी एवं गणमान्य महिला सदस्य उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आयोजन के समापन पर सभी महिलाओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

इंदौर महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका-डॉ. भरत असाटी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं गणमान्य महिला सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी ने अपने व्यस्त समय में से समय निकालकर समाज को सर्वोपरि रखते हुए कार्यक्रम में सहभागिता की, जिससे आयोजन सफल और यादगार बना।

— श्रीमती प्रियंका-डॉ. भरत असाटी
अध्यक्ष, इंदौर महिला समिति

टिप्पणी करने के लिए

लॉगिन करें
Read in English

Asati Women’s Committee Indore Celebrates Hariyali Teej with Great Enthusiasm

The Asati Samaj Mahila Vikas Samiti, Indore, celebrated the festival of Hariyali Teej with great enthusiasm and joy at Utsah Hotel. The celebration featured a variety of cultural programs, games, and engaging activities organized by the women.

The event was graced by Mrs. Neetu Rajkumar Asati, National Women’s President of Akhil Bharatiya Asati Samaj, Mrs. Sangeeta-Shailendra Asati, National Treasurer of the Women’s Committee, along with office bearers and distinguished members of the Indore Women’s Committee.

Women actively participated in the various cultural and recreational activities organized during the celebration. The program concluded with gifts being presented to all participating women as a gesture of appreciation.

Mrs. Priyanka-Dr. Bharat Asati, President of the Indore Women’s Committee, expressed her heartfelt gratitude to all office bearers and distinguished women members for their valuable presence and contribution. She appreciated everyone for taking time out of their busy schedules and placing the community above all else, making the celebration a successful and memorable occasion.

— Mrs. Priyanka-Dr. Bharat Asati
President, Indore Women’s Committee

खबर अच्छी लगी? शेयर करें!

अपने परिवार और दोस्तों तक पहुँचाएं

WhatsApp पर शेयर करें
होम 0 शेयर ENG वापस