समाज दर्शन
समाज की आवाज़
महिला संगठन 2 मिनट पढ़ें

“मेरी राखी, मेरी कहानी” ऑनलाइन प्रतियोगिता का सफल आयोजन 🌸

P
Paras Asati · अन्य · 31 Aug 2026
2 पढ़ रहे हैं

108 नन्हे प्रतिभागियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से बांधा समां
🚩 जय श्री गणेश 🚩

अखिल भारतीय असाटी महासभा की राष्ट्रीय महिला समिति द्वारा बच्चों में भारतीय संस्कृति, संस्कार एवं पारिवारिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उनकी प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से “मेरी राखी, मेरी कहानी” ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन 30 अगस्त 2026 को दो सत्रों दोपहर 2:00 बजे एवं 3:30 बजे में LIVE किया गया।

6 से 10 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 108 बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रत्येक प्रतिभागी को अधिकतम 2 मिनट दिए गए, जिसमें बच्चों ने अपना नाम, उम्र एवं स्थान बताते हुए राखी, रक्षाबंधन, भाई-बहन के रिश्ते और अपनी भावनाओं को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। बच्चों की मासूमियत, आत्मविश्वास और रचनात्मकता ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय असाटी महासभा के मुख्य संरक्षक श्री वीरेंद्र जी असाटी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनय जी असाटी की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और अपनी प्रतिभा एवं संस्कारों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

निर्णायक मंडल में श्रीमती अनुपमा नायक जी एवं श्रीमती मधु असाटी जी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों का ध्यानपूर्वक मूल्यांकन कर निष्पक्ष निर्णय दिया तथा अपने प्रेरणादायी शब्दों से बच्चों का मनोबल बढ़ाया।

🏆 पुरस्कार सहयोगकर्ताओं का आभार 🙏

🥇 श्री विवेक जी असाटी - जटाशंकर ज्वेलर्स, छतरपुर
🥈 श्री राहुल जी असाटी - असाटी फ्लोर मिल, भगवा
🥉 श्री दिनेश जी नायक - नायक एंड कंपनी, टीकमगढ़
🌸 श्रीमती दीपाली देवेश असाटी जी - आमगांव

कार्यक्रम में श्रीमती नीतू जी असाटी – राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष, श्रीमती गीता जी असाटी – राष्ट्रीय प्रवक्ता, श्रीमती आकांक्षा प्रिंस असाटी – राष्ट्रीय महिला सह-सचिव एवं श्रीमती वैष्णवी जी असाटी – राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सहित राष्ट्रीय महिला समिति की अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य बहनों की उपस्थिति रही। श्रीमती नीतू जी असाटी ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती रूपाली नायक जी एवं श्रीमती संगीता महेश असाटी जी का विशेष सहयोग एवं अथक प्रयास रहा। राष्ट्रीय महिला समिति की समस्त बहनों के सामूहिक सहयोग से आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

“मेरी राखी, मेरी कहानी” केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि बच्चों को भारतीय संस्कृति, संस्कार, परंपराओं और पारिवारिक मूल्यों से जोड़ने का सुंदर प्रयास रहा। लगभग 108 बच्चों की सहभागिता इस आयोजन की सफलता का प्रमाण बनी।

टिप्पणी करने के लिए

लॉगिन करें
K
KanchanAsati लगभग 2 घंटे पहले

Congratulation

A
Archana Asati लगभग 8 घंटे पहले

Bacchon ki video download kariye taki Baki log bhi dekh sake

Read in English

“Meri Rakhi, Meri Kahani” Online Competition Successfully Organized 🌸

108 Young Participants Showcase Their Talent
🚩 Jai Shri Ganesh 🚩

The National Women’s Committee of Akhil Bharatiya Asati Mahasabha organized the online competition “Meri Rakhi, Meri Kahani” on 30 August 2026 in two LIVE sessions at 2:00 PM and 3:30 PM. The initiative aimed to connect children with Indian culture, values, traditions and family relationships while providing them with a platform to showcase their talent.

Around 108 boys and girls between 6 and 10 years of age participated enthusiastically. Each participant was given a maximum of 2 minutes to introduce themselves by sharing their name, age and location, followed by their thoughts and experiences about Rakhi, Raksha Bandhan and the special bond between brothers and sisters.

The innocence, confidence, creativity and beautiful presentations of the children made the event memorable and heartwarming.

The event was graced by Shri Virendra Ji Asati, Chief Patron of Akhil Bharatiya Asati Mahasabha, and Shri Vinay Ji Asati, National President of Akhil Bharatiya Asati Mahasabha. Both appreciated the children’s performances, encouraged them to express themselves confidently and inspired them to continue developing their talents and values.

Smt. Anupama Nayak Ji and Smt. Madhu Asati Ji served as judges. They carefully evaluated the presentations, appreciated the efforts of the children and made fair decisions while encouraging all participants.

🏆 Gratitude to the Award Sponsors 🙏

🥇 Shri Vivek Ji Asati - Jatashankar Jewellers, Chhatarpur
🥈 Shri Rahul Ji Asati - Asati Flour Mill, Bhagwa
🥉 Shri Dinesh Ji Nayak - Nayak & Company, Tikamgarh
🌸 Smt. Dipali Devesh Asati Ji - Amgaon

✨ Thank you for encouraging and supporting our young talents. 🙏

The event was also attended by Smt. Neetu Ji Asati – National Women’s President, Smt. Geeta Ji Asati – National Spokesperson, Smt. Akanksha Prince Asati – National Women’s Joint Secretary, and Smt. Vaishnavi Ji Asati – National Media In-charge, along with several office-bearers and members of the National Women’s Committee. Smt. Neetu Ji Asati also encouraged the young participants.

Special support and dedicated efforts were provided by Smt. Rupali Nayak Ji and Smt. Sangeeta Mahesh Asati Ji. The collective efforts and active participation of all members of the National Women’s Committee contributed to the success of the event.

“Meri Rakhi, Meri Kahani” was more than a competition. It was a meaningful initiative to connect children with Indian culture, traditions, values and family relationships. The enthusiastic participation of 108 young children made the event a memorable success.

अन्य से और

और देखें

रिश्ते जुड़े, दिल मिले और मजबूत हुआ समाज - असाटी समाज बैंगलोर का यादगार मिलन समारोह ✨

सामान्य समाचार

सुश्री भावना सोम असाटी को मिला प्रतिष्ठित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन टीचर्स प्राइड अवॉर्ड–2026

सम्मान / पुरस्कार

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रीय महिला समिति की डिजिटल सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता का ऐतिहासिक समापन, देश-विदेश से मिली लगभग 200 प्रविष्टियाँ

महिला संगठन

श्री नेमीशरण्य तीर्थ में असाटी समाज की सामूहिक श्रीमद्भागवत कथा एवं अयोध्या धाम दर्शन यात्रा सम्पन्न 🕉️

धार्मिक

🧬 डा. विवेक असाटी की शोध को मिला भारत सरकार का पेटेंट, समाज में खुशी की लहर 🌟

सम्मान / पुरस्कार

खबर अच्छी लगी? शेयर करें!

अपने परिवार और दोस्तों तक पहुँचाएं

WhatsApp पर शेयर करें
होम 1 शेयर ENG वापस