श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में भक्ति, संस्कृति और उमंग का सुंदर संगम 🌸🦚
असाटी महिला समिति दमोह द्वारा संस्कार भवन में जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न
असाटी महिला समिति दमोह द्वारा 6 सितंबर 2026, रविवार को संस्कार भवन में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी, संरक्षक मंडल, मार्गदर्शक मंडल, महासभा के पदाधिकारी तथा समाज की बहनों और बेटियों की गरिमामय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ झूले पर विराजमान श्री कृष्ण भगवान के समक्ष विधिवत पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। उपस्थित सभी बहनों ने श्रद्धाभाव से श्री कृष्ण आरती की, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम की शुरुआत असाटी महिला समिति की मार्गदर्शिका सुनीता भाभी एवं उनकी बेटी द्वारा प्रस्तुत सुंदर कृष्ण भजन से हुई। इसके बाद सांस्कृतिक श्रृंखला में श्रीमती आरती, श्रीमती शैलजा असाटी, श्रीमती श्रद्धा असाटी, श्रीमती पिंकी असाटी, श्रीमती सोनिया असाटी, श्रीमती उषा असाटी, श्रीमती आशी असाटी एवं श्रीमती प्रियंका असाटी ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित सभी जनों ने खूब सराहा।
समाज की प्रतिभाशाली बेटियों प्रतिज्ञा असाटी, अनन्या असाटी, रोनिका असाटी एवं राधिका असाटी ने गोपी एवं राधा स्वरूप धारण कर आकर्षक एवं मनभावन रासलीला प्रस्तुत की। उनकी प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इसके पश्चात रोचक धार्मिक प्रश्नोत्तरी गेम का आयोजन किया गया, जिसमें समाज की बहनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता की विजेता रश्मि असाटी, शांति असाटी एवं रुचि असाटी रहीं। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
इसके बाद बाल स्वरूप कृष्ण जी द्वारा मटकी फोड़ने की आकर्षक प्रस्तुति ने कार्यक्रम में उत्साह और आनंद का रंग भर दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी बहनों को प्रसाद वितरण किया गया और इसी के साथ श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का सफल एवं भक्तिमय समापन हुआ।
सचिव
रागिनी सचिन असाटी
असाटी महिला समिति दमोह
इस तरह की खबरें सीधे फोन पर पाएं
एक क्लिक में नोटिफिकेशन चालू करें
Read in English
Devotion, Culture and Celebration Mark Krishna Janmashtami in Damoh 🌸🦚
Asati Women’s Committee Damoh Celebrates Shri Krishna Janmashtami at Sanskar Bhavan
The Asati Women’s Committee Damoh organized a Shri Krishna Janmashtami Mahotsav at Sanskar Bhavan on 6 September 2026, Sunday, with great devotion, enthusiasm and joy. Office-bearers of the committee, the Patron Board, Guidance Board, office-bearers of Mahasabha, and women and daughters of the community graced the occasion with their presence.
The program began with a traditional puja and lamp lighting before Lord Shri Krishna, who was beautifully seated on a swing. All the women present then performed Shri Krishna Aarti with devotion, creating a deeply spiritual atmosphere.
The cultural program began with a beautiful Krishna bhajan presented by Sunita Bhabhi, Guidance Member of the Asati Women’s Committee, along with her daughter.
The cultural series continued with captivating performances by Smt. Aarti, Smt. Shailaja Asati, Smt. Shraddha Asati, Smt. Pinky Asati, Smt. Sonia Asati, Smt. Usha Asati, Smt. Aashi Asati and Smt. Priyanka Asati, which were greatly appreciated by everyone present.
The talented daughters of the community — Pratigya Asati, Ananya Asati, Ronika Asati and Radhika Asati — dressed as Gopis and Radha and presented a beautiful and engaging Raas Leela. Their performance captivated the audience.
This was followed by an interesting religious quiz game, in which the women of the community participated enthusiastically. The winners of the quiz were Rashmi Asati, Shanti Asati and Ruchi Asati. All participants were honoured with prizes.
The excitement continued with an attractive Matki Phod presentation by Bal Swaroop Krishna Ji, which added even more joy and enthusiasm to the celebration.
The program concluded with the distribution of Prasad to all the women, marking a successful and devotional conclusion to the Shri Krishna Janmashtami Mahotsav.
Secretary
Ragini Sachin Asati
Asati Women’s Committee Damoh
आगे पढ़ें
समाज का सेवा संकल्प: संस्कार भवन में विशाल रक्तदान शिविर, 25 समाजजनों ने किया रक्तदान 🩸
ट्रेंडिंग खबरें
युवा शक्ति और समाज के सहयोग से दमोह का मेधावी छात्र सम्मान समारोह हुआ सफल 🏆
दमोह असाटी महिला मंडल द्वारा हर्षोल्लास से मनाई गई हरियाली तीज
इंदौर में असाटी समाज महिला समिति द्वारा हरियाली तीज उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया
छतरपुर असाटी युवा समिति का बेटी के विवाह में सहयोग का संकल्प
समाज की डॉक्टर बिटिया डॉ. श्रुति असाटी को अपने ही गृह नगर बड़ा मलहरा में मिली पहली जॉइनिंग, अब करेंगी जनसेवा
महिला संगठन
और देखेंदमोह से और
और देखें
समाज का सेवा संकल्प: संस्कार भवन में विशाल रक्तदान शिविर, 25 समाजजनों ने किया रक्तदान 🩸
सामाजिक कार्य
दमोह समाज में उठते सवाल : तालाब में गड़बड़ी कहाँ है, गंदी मछली कौन?
सामान्य समाचार
दमोह असाटी महिला मंडल द्वारा हर्षोल्लास से मनाई गई हरियाली तीज
महिला संगठन
बारिश को हराकर निकली सकल असाटी समाज दमोह की विशाल कावड़ यात्रा, श्री देव जटाशंकर धाम में हुआ जलाभिषेक
धार्मिक
एकता, आस्था और सहभागिता का संदेश: दमोह असाटी समाज की कावड़ यात्रा 9 अगस्त को
धार्मिकशिक्षा समाचार
और देखेंनौकरी समाचार
और देखें
शिक्षा सारथी योजना को मिला एक और युवा सहयोगी: पहली सैलरी से ₹11,000 का योगदान देकर शौर्य गुप्ता बने प्रेरणा स्रोत
टिप्पणी करने के लिए
लॉगिन करेंसामाजिक सांस्कृतिक गतिविधियां भारतीय संस्कृति को जीवंत रखने के साथ-साथ समाज में एकता संगठन को बनाए रखती है ...सभी को जन्माष्टमी की बधाई, बिहारी जी की कृपा सभी पर बनी रहे....🙏