एकता, आस्था और सहभागिता का संदेश: दमोह असाटी समाज की कावड़ यात्रा 9 अगस्त को
सावन माह के पावन अवसर पर सकल असाटी समाज दमोह के तत्वावधान में 9 अगस्त, रविवार को विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर एवं श्री देव जटाशंकर धाम भोले बाबा की कृपा, प्रेरणा और आशीर्वाद से आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम दमोह समाज का वास्तविक एवं सामूहिक कार्यक्रम है, जिसमें समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।
कावड़ यात्रा 9 अगस्त, रविवार को सुबह करीब 8 बजे प्रारंभ होगी। यात्रा को लेकर असाटी समाज में उत्साह का माहौल है। समाज के पूर्व अध्यक्ष श्री आलोक असाटी तथा पूर्व महिला अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महिला महामंत्री श्रीमती शैलजा असाटी ने सभी समाजबंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
इस कार्यक्रम का आयोजन दमोह असाटी समाज महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती नेहा असाटी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। वहीं युवा टीम की ओर से शेलू शैलेंद्र भैया के नेतृत्व में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
घर-घर पहुंचकर दिया जा रहा आमंत्रण कावड़ यात्रा को लेकर समाज की युवा टीम लगातार विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर समाजबंधुओं को आमंत्रण पत्र वितरित कर रही है। शुक्रवार को अजय जी, कल्लू नीतीश जी, देवेंद्र मौसियां जी, अमन-विक्की जी, अरविंद गुप्ता जी, जगत जी, ललित जी, रोहित शोभा नगर, शुभम जबलपुर नाका, विकास जी शोभा नगर, गोलू रूपेंद्र जी धरमपुरा, अतुल जी जबलपुर नाका, गज्जू गजेंद्र जी सहित टीम के अन्य सदस्यों ने विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर कावड़ यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया।
टीम द्वारा जबलपुर नाका, शिवनगर, वैशाली नगर, वर्धमान कॉलोनी, एसपीएम नगर, सालोमन बांग्ला, ऑफिसर कॉलोनी, अरोरा कॉलोनी, सिद्धि विनायक, वसुंधरा कॉलोनी, सुरेखा कॉलोनी, विजय नगर, सुभाष कॉलोनी, श्याम नगर, दमयंती नगर, न्यू दमोह, आमचौपरा, विवेकानंद कॉलोनी, टंडन बगीचा और किल्लाई नाका सहित अन्य क्षेत्रों में आमंत्रण पत्र वितरित किए गए।
वहीं महिला समिति दमोह द्वारा असाटी वार्ड-1, असाटी वार्ड-2 सहित अन्य क्षेत्रों में भी कार्ड वितरित कर महिलाओं एवं समाजबंधुओं को कावड़ यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया।
समाज की एकता और सहभागिता का संदेश
विनय असाटी, दमोह ने सभी समाजबंधुओं से अपील करते हुए कहा कि सावन माह में आयोजित यह पवित्र कावड़ यात्रा समाज की धार्मिक आस्था, एकता और सामूहिक सहभागिता का प्रतीक है। उन्होंने समाज के सभी परिवारों से आग्रह किया कि वे बढ़-चढ़कर इस आयोजन में शामिल हों और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करें।
आयोजकों ने स्पष्ट रूप से समाजबंधुओं से अपील की है कि 9 अगस्त को सुबह 8 बजे आयोजित होने वाले दमोह समाज के इस वास्तविक एवं सामूहिक धार्मिक कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे भव्य और सफल बनाएं।
इस तरह की खबरें सीधे फोन पर पाएं
एक क्लिक में नोटिफिकेशन चालू करें
Read in English
Faith, Unity and Participation: Damoh Asati Samaj to Organise Grand Kawad Yatra
On the auspicious occasion of the holy month of Sawan, Sakal Asati Samaj, Damoh is organising a grand Kawad Yatra on Sunday, August 9. Organised with the blessings, inspiration and grace of Lord Shiva at Shri Jageshwar Nath Dham, Bandakpur, and Shri Dev Jatashankar Dham, the event is being presented as the genuine and collective programme of the Damoh Asati community, with participation invited from all sections of the society.
The Kawad Yatra will begin at approximately 8:00 AM on Sunday, August 9. There is considerable enthusiasm among members of the Asati community regarding the religious programme.
Former Asati Samaj president Shri Alok Asati, along with former women’s president and National Women’s General Secretary Smt. Shailja Asati, has appealed to all community members to participate in large numbers and make the sacred event successful.
The programme is being organised under the guidance of Smt. Neha Asati, President of the Damoh Asati Samaj Women’s Committee. The youth team, led by Shelu Shailendra Bhaiya, is also making final preparations for the Kawad Yatra.
Invitation Campaign Across Damoh
To ensure maximum participation, members of the youth team have been visiting different localities and personally distributing invitation cards among community members.
On Friday, Ajay Ji, Kallu Nitish Ji, Devendra Mousiya Ji, Aman-Vicky Ji, Arvind Gupta Ji, Jagat Ji, Lalit Ji, Rohit from Shobha Nagar, Shubham from Jabalpur Naka, Vikas Ji from Shobha Nagar, Golu Rupendra Ji from Dharampura, Atul Ji from Jabalpur Naka, Gajju Gajendra Ji, along with other team members, visited several areas and invited residents to participate in the Kawad Yatra.
Invitation cards were distributed in Jabalpur Naka, Shiv Nagar, Vaishali Nagar, Vardhman Colony, SPM Nagar, Salomon Bangla, Officers’ Colony, Arora Colony, Siddhi Vinayak, Vasundhara Colony, Surekha Colony, Vijay Nagar, Subhash Colony, Shyam Nagar, Damayanti Nagar, New Damoh, Amchopra, Vivekanand Colony, Tandon Bagiya and Killai Naka, among other areas.
The Damoh Asati Samaj Women’s Committee also distributed invitation cards in Asati Ward-1, Asati Ward-2 and other areas, appealing to women and families to participate in the religious procession.
Appeal for Community Unity and Participation
Vinay Asati, Damoh, has appealed to all members of the community to participate wholeheartedly in the sacred Kawad Yatra being organised during Sawan. He said that the event represents the community’s religious faith, unity and collective participation and urged families to join the programme in large numbers and seek the blessings of Lord Shiva.
The organisers have appealed to all Asati community members to join the Damoh Samaj’s genuine and collective religious programme at 8:00 AM on August 9 and help make the grand Kawad Yatra a successful and memorable event.
ट्रेंडिंग खबरें
युवा शक्ति और समाज के सहयोग से दमोह का मेधावी छात्र सम्मान समारोह हुआ सफल 🏆
दमोह असाटी महिला मंडल द्वारा हर्षोल्लास से मनाई गई हरियाली तीज
इंदौर में असाटी समाज महिला समिति द्वारा हरियाली तीज उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया
छतरपुर असाटी युवा समिति का बेटी के विवाह में सहयोग का संकल्प
श्रीमती साधना के.के. नायक को डॉक्टरेट उपाधि, असाटी समाज गौरवान्वित
धार्मिक
और देखें
श्री बद्रीनाथ धाम में असाटी परिवार द्वारा श्रीमद्भागवत कथा एवं धार्मिक आयोजन
खरगापुर
इंदौर में भव्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण का आयोजन संपन्न 🚩
इंदौर
बारिश को हराकर निकली सकल असाटी समाज दमोह की विशाल कावड़ यात्रा, श्री देव जटाशंकर धाम में हुआ जलाभिषेक
दमोह
सावन में आस्था का अनोखा रंग: टीकमगढ़ की असाटी समाज की महिलाएं ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचीं कुंडेश्वर
टीकमगढ़दमोह से और
और देखें
दमोह समाज में उठते सवाल : तालाब में गड़बड़ी कहाँ है, गंदी मछली कौन?
सामान्य समाचार
दमोह असाटी महिला मंडल द्वारा हर्षोल्लास से मनाई गई हरियाली तीज
महिला संगठन
बारिश को हराकर निकली सकल असाटी समाज दमोह की विशाल कावड़ यात्रा, श्री देव जटाशंकर धाम में हुआ जलाभिषेक
धार्मिक
आज पौधे रोपे, कल पीढ़ियों को छांव देंगे - दमोह महिला समिति का प्रेरणादायी अभियान 🌳
महिला संगठन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दमोह में असाटी महिला समिति का योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम संपन्न 🇮🇳
स्वास्थ्यशिक्षा समाचार
और देखेंनौकरी समाचार
और देखें
शिक्षा सारथी योजना को मिला एक और युवा सहयोगी: पहली सैलरी से ₹11,000 का योगदान देकर शौर्य गुप्ता बने प्रेरणा स्रोत
टिप्पणी करने के लिए
लॉगिन करेंओम नमः शिवाय 🙏🌷🙏