समाज दर्शन
समाज की आवाज़
सामाजिक कार्य 2 मिनट पढ़ें

युवा शक्ति और समाज के सहयोग से दमोह का मेधावी छात्र सम्मान समारोह हुआ सफल 🏆

P
Paras Asati · दमोह · 17 Jun 2026
862

असाटी समाज दमोह द्वारा आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह का सफल आयोजन समाजजनों, अभिभावकों एवं युवा टीम के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के उपरांत युवा अध्यक्ष विनय असाटी ने सभी उपस्थितजनों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने बताया कि कक्षा 10वीं एवं 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान पुलिस अधीक्षक दमोह आईपीएस आनंद कलादगी एवं वन मंडल अधिकारी (DFO) ईश्वर जरांडे के करकमलों से कराया गया, ताकि विद्यार्थियों को उच्च प्रशासनिक एवं प्रतिष्ठित सेवाओं में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल सके।

विनय असाटी ने समाज के वरिष्ठजनों, शिक्षकों, महिला समिति, महासभा पदाधिकारियों, पत्रकार बंधुओं एवं युवा टीम के सदस्यों का विशेष धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सभी के सहयोग, मार्गदर्शन एवं सकारात्मक सहभागिता से ही कार्यक्रम को सफलता मिली।

उन्होंने मंच संचालन करने वाली सुश्री शिवानी असाटी, सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाली नवीका एवं संस्कृति, तथा कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में जुटे सभी स्वयंसेवकों की सराहना की। साथ ही समाज भवन के जीर्णोद्धार एवं सामाजिक गतिविधियों में योगदान देने वाले वरिष्ठजनों के प्रति भी कृतज्ञता व्यक्त की।

युवा अध्यक्ष ने कहा कि समाज के होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना नवयुवक मंडल का उद्देश्य है तथा भविष्य में भी शिक्षा, संस्कार एवं समाजोत्थान से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

— विनय असाटी
युवा अध्यक्ष,
असाटी समाज दमोह

टिप्पणी करने के लिए

लॉगिन करें
N
Neetu Asati 24 दिन पहले

Super 💐

अशोक नायक लगभग 1 महीना पहले

Congratulation

P
Paras Asati लगभग 1 महीना पहले

Vinay Patrakaar you did a great job.

Read in English

Youth Power and Community Support Make Damoh's Meritorious Students Felicitation Ceremony a Success 🏆

The Meritorious Students Felicitation Ceremony organized by Asati Samaj Damoh was successfully conducted with the support of community members, parents, and the youth team. Following the event, Youth President Vinay Asati expressed his heartfelt gratitude to all attendees and contributors.

He stated that the meritorious students of Classes 10 and 12 were honored by IPS Anand Kaladgi, Superintendent of Police, Damoh, and Ishwar Jarande, Divisional Forest Officer (DFO), Damoh, with the objective of inspiring students to pursue prestigious administrative and leadership positions in the future.

Vinay Asati extended special thanks to the community's senior members, educators, women's committee members, Mahasabha office bearers, media representatives, and youth volunteers. He emphasized that the event's success was made possible through their guidance, cooperation, and positive participation.

He also appreciated Ms. Shivani Asati for successfully conducting the event, Navika and Sanskriti for their cultural performances, and all volunteers who contributed to the program's smooth execution. He further expressed gratitude to senior community members who have played a significant role in social activities and the renovation of the community building.

The Youth President stated that encouraging and recognizing talented students is one of the primary objectives of the Youth Committee and reaffirmed its commitment to organizing more initiatives related to education, values, and community development in the future.

— Vinay Asati
Youth President,
Asati Samaj Damoh

खबर अच्छी लगी? शेयर करें!

अपने परिवार और दोस्तों तक पहुँचाएं

WhatsApp पर शेयर करें
होम 2 शेयर ENG वापस