समाज दर्शन
समाज की आवाज़
सामाजिक कार्य 3 मिनट पढ़ें

असाटी समाज गौशाला स्थापना की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

P
Paras Asati · तिरोड़ा · 04 Aug 2026
2 पढ़ रहे हैं

कथा आयोजन के प्रवास के दौरान असाटी महासभा के मुख्य संरक्षक श्री वीरेंद्र असाटी जी को स्वर्गीय श्री रामचरण असाटी जी (दद्दा जी) की ज्येष्ठ सुपुत्री, धर्मपरायण, भजनानंदी एवं गौसेवा के प्रति पूर्णतः समर्पित आदरणीया श्रीमती कमला बाई असाटी जी से आत्मीय भेंट का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ।

आदरणीया कमला बाई असाटी जी अपने पूज्य पिता के संस्कारों की सच्ची उत्तराधिकारी हैं। उनके लिए गौसेवा केवल सेवा नहीं, अपितु साधना, आराधना और जीवन का एक पवित्र संकल्प है।

भेंट के अवसर पर श्रीमती कमला बाई असाटी जी ने असाटी समाज की एक समर्पित गौशाला स्थापित करने का प्रेरणादायी सुझाव एवं आह्वान प्रस्तुत किया। उन्होंने अपनी भावना व्यक्त करते हुए कहा कि श्री वीरेंद्र असाटी जी रामबाग एवं हनुमान बाग जैसे भव्य मंदिरों के अध्यक्ष होने के साथ-साथ रामभक्त एवं गौसेवक भी हैं। उन्होंने बुंदेलखंड में गौवंश की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में गौवंश अत्यंत दयनीय परिस्थितियों में दर-दर भटक रहा है।

उन्होंने कहा कि चूँकि श्री वीरेंद्र असाटी जी इन भव्य मंदिरों के ट्रस्टी भी हैं, इसलिए उनके माध्यम से गौ संरक्षण हेतु गौशाला स्थापना का यह पुण्य कार्य सुगमता से प्रारंभ एवं पूर्ण किया जा सकता है। उन्होंने इस पवित्र कार्य का बीड़ा उठाने का आग्रह किया।

गौसेवा के इस महाअभियान के लिए श्रीमती कमला बाई असाटी जी ने प्रथम दानदाता के रूप में ₹11 लाख की राशि सहयोग स्वरूप प्रदान करने तथा प्रस्तावित "असाटी समाज गौशाला" की स्थायी सदस्य के रूप में सक्रिय भूमिका निभाने की घोषणा की।

श्रीमती कमला बाई असाटी जी के इस पावन एवं समाजहितैषी प्रस्ताव को श्री वीरेंद्र असाटी जी ने सहर्ष स्वीकार करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि शीघ्र ही एक सुदृढ़ समिति का गठन कर "असाटी समाज गौशाला" की स्थापना एवं संचालन की दिशा में कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

वर्तमान में श्री वीरेंद्र असाटी जी को बुंदेलखंड के पावन तीर्थ भीमकुंड समिति में सचिव पद पर तथा बड़ामलहरा की हनुमान बाग समिति में कार्य करने का अवसर प्राप्त है। इन दोनों समितियों के अनुभवों एवं मार्गदर्शन का लाभ लेते हुए संबंधित वरिष्ठजनों से विचार-विमर्श कर असाटी समाज गौशाला के इस पुण्य अभियान को शीघ्र ही मूर्त रूप दिया जाएगा।

श्री वीरेंद्र असाटी जी का संकल्प है कि असाटी समाज गौशाला को आत्मनिर्भर, सशक्त एवं स्थायी बनाया जाए, जिसके लिए समाज के अधिकाधिक बंधुओं को स्थायी सदस्य के रूप में जोड़कर इस महायज्ञ को जनभागीदारी का स्वरूप प्रदान किया जाएगा।

गौसेवा भारतीय संस्कृति की आत्मा है और समाज की सहभागिता से यह संकल्प निश्चित ही एक दिव्य एवं अनुकरणीय अभियान के रूप में स्थापित होगा।

🐄🙏 जय गौ माता । जय श्रीराम । जय असाटी समाज। 🙏🐄

टिप्पणी करने के लिए

लॉगिन करें
Read in English

Important Initiative Towards Establishing Asati Samaj Gaushala

During his visit for the Katha in Tirora, Asati Mahasabha Chief Patron Shri Virendra Asati Ji had the blessed opportunity to meet respected Smt. Kamla Bai Asati Ji, the eldest daughter of Late Shri Ramcharan Asati Ji (Dadda Ji), who is deeply religious, devoted to bhajans, and wholeheartedly dedicated to the service and protection of cows.

Smt. Kamla Bai Asati Ji is a true successor of the noble values and संस्कार of her revered father. For her, Gau Seva is not merely an act of service but a sacred practice, devotion, and a lifelong spiritual commitment.

During the meeting, Smt. Kamla Bai Asati Ji presented an inspiring suggestion and appeal for establishing a dedicated Asati Samaj Gaushala. Expressing her sentiments, she stated that Shri Virendra Asati Ji, being the President of prestigious temples like Rambag and Hanuman Bagh, is not only a devotee of Lord Shri Ram but also a dedicated Gau Sevak. She expressed concern over the present condition of cows in Bundelkhand and stated that cattle are facing extremely difficult circumstances and are wandering without proper care.

She further stated that since Shri Virendra Asati Ji is also associated as a trustee with these prominent temples, the noble work of establishing a Gaushala for cow protection can be initiated and completed effectively through his guidance and leadership. She requested him to take up this sacred responsibility.

For this noble campaign of Gau Seva, Smt. Kamla Bai Asati Ji announced her contribution of ₹11 lakh as the first donor and also expressed her commitment to actively serve as a permanent member of the proposed "Asati Samaj Gaushala."

Shri Virendra Asati Ji wholeheartedly accepted this noble and community-oriented proposal of Smt. Kamla Bai Asati Ji and expressed his commitment that a dedicated committee would soon be formed to initiate the establishment and operation of "Asati Samaj Gaushala."

At present, Shri Virendra Asati Ji has the privilege of serving as the Secretary of Bhimkund Committee, a sacred pilgrimage site of Bundelkhand, and also contributing to the Hanuman Bagh Committee, Badamalhara. Taking advantage of the experience and guidance gained through these responsibilities, discussions with respected senior members will soon be undertaken to transform this noble mission of Asati Samaj Gaushala into reality.

Shri Virendra Asati Ji has resolved to make Asati Samaj Gaushala self-reliant, strong, and sustainable by encouraging maximum participation from community members and connecting them as permanent members, thereby giving this sacred initiative the form of a collective community movement.

Gau Seva is the soul of Indian culture, and with the collective participation of society, this resolution will certainly be established as a divine and exemplary campaign.

🐄🙏 Jai Gau Mata | Jai Shri Ram | Jai Asati Samaj 🙏🐄

खबर अच्छी लगी? शेयर करें!

अपने परिवार और दोस्तों तक पहुँचाएं

WhatsApp पर शेयर करें
होम 0 शेयर ENG वापस