तिरोड़ा में श्रीमद्भागवत ज्ञानयज्ञ सप्ताह का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धा की अविरल धारा
असाटी समाज महिला समिति एवं असाटी समाज ग्राम सेवा समिति तिरोड़ा/मुडीकोटा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञानयज्ञ सप्ताह का शुभारंभ 30 जुलाई को भव्य कलश यात्रा के साथ श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण में हुआ।
श्री विठ्ठल रुक्मिणी मंदिर से परमपूज्य सद्गुरुदेव संत प्रवर महंत श्रद्धेय श्री मदनमोहनदासजी महाराज के पावन सान्निध्य में निकली कलश यात्रा में समाज के महिला-पुरुष, युवा एवं मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हल्की फुहारों और सुहावने मौसम के बीच श्रद्धालु भजन-कीर्तन एवं "श्री राधे" के जयघोष के साथ कथा स्थल ड्रीम गार्डन, तिरोड़ा पहुँचे।
कथा स्थल पर पूज्य सद्गुरुदेव ने श्रीमद्भागवत भगवान की आरती के साथ ज्ञानयज्ञ सप्ताह का विधिवत शुभारंभ किया। आयोजन समिति के अनुसार प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे से श्री शिवरुद्री निर्माण, रुद्राभिषेक एवं पूजन-आरती तथा दोपहर 3:00 बजे से श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कराया जाएगा।
सप्ताहभर की कथा में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों का विस्तृत वर्णन किया जाएगा। कथा के प्रमुख विषयों में श्री परीक्षित जन्म एवं श्रीमद्भागवत का माहात्म्य, विदुर चरित्र, कपिलदेव उपदेश, ध्रुव चरित्र, भरत चरित्र, अजामिल उपाख्यान, प्रह्लाद चरित्र, समुद्र मंथन, श्रीकृष्ण जन्म, पूतना वध, गोवर्धन लीला, रुक्मिणी विवाह तथा सुदामा चरित्र जैसे प्रेरणादायी प्रसंग शामिल हैं।
आयोजन के अंतिम दिन 5 अगस्त को प्रातः हवन-पूजन, पूर्णाहुति एवं आरती के साथ कार्यक्रम का समापन होगा, जिसके पश्चात दोपहर महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा।
आयोजन समिति ने समस्त समाजबंधुओं एवं श्रद्धालुओं से परिवार सहित उपस्थित होकर इस आध्यात्मिक महोत्सव का लाभ लेने की अपील की।
इस तरह की खबरें सीधे फोन पर पाएं
एक क्लिक में नोटिफिकेशन चालू करें
Read in English
Grand Inauguration of Shrimad Bhagwat Gyan Yagya Week with Devotional Kalash Yatra in Tiroda
The week-long Shrimad Bhagwat Gyan Yagya commenced on 30 July with a grand Kalash Yatra organised jointly by the Asati Mahila Samiti and Asati Samaj Gram Seva Samiti, Tiroda/Mudikota.
The procession began from Shri Vitthal Rukmini Temple in the divine presence of Param Pujya Sant Mahant Shri Madanmohandas Ji Maharaj. Pleasant weather and light showers added to the spiritual atmosphere as devotees, including women, youth, and community members, sang devotional hymns and chanted "Shri Radhe" while proceeding to Dream Garden, Tiroda, the venue of the sacred discourse.
The Bhagwat Gyan Yagya formally commenced with the ceremonial Aarti of Shrimad Bhagwat. Throughout the week, Shiv Rudri rituals, Rudrabhishek, and morning worship will be held daily from 9:00 AM, followed by the Shrimad Bhagwat Katha from 3:00 PM onwards.
The discourse will cover several significant episodes from the Shrimad Bhagwat, including the glory of Bhagwat Mahatmya, the birth of King Parikshit, Vidur Charitra, Kapil Dev's teachings, Dhruva Charitra, Bharat Charitra, Ajamil Upakhyan, Prahlad Charitra, Samudra Manthan, the birth of Lord Krishna, Putana Vadh, Govardhan Leela, Rukmini Vivah, and Sudama Charitra.
The religious event will conclude on 5 August with a Havan, Purnahuti, Aarti, and Mahaprasad, bringing the week-long spiritual celebration to a devotional conclusion.
The organising committee has invited devotees and community members to attend the programme with their families and seek the blessings of the sacred Bhagwat Katha.
ट्रेंडिंग खबरें
युवा शक्ति और समाज के सहयोग से दमोह का मेधावी छात्र सम्मान समारोह हुआ सफल 🏆
दमोह असाटी महिला मंडल द्वारा हर्षोल्लास से मनाई गई हरियाली तीज
इंदौर में असाटी समाज महिला समिति द्वारा हरियाली तीज उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया
छतरपुर असाटी युवा समिति का बेटी के विवाह में सहयोग का संकल्प
श्रीमती साधना के.के. नायक को डॉक्टरेट उपाधि, असाटी समाज गौरवान्वित
धार्मिक
और देखें
श्री बद्रीनाथ धाम में असाटी परिवार द्वारा श्रीमद्भागवत कथा एवं धार्मिक आयोजन
खरगापुर
इंदौर में भव्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण का आयोजन संपन्न 🚩
इंदौर
बारिश को हराकर निकली सकल असाटी समाज दमोह की विशाल कावड़ यात्रा, श्री देव जटाशंकर धाम में हुआ जलाभिषेक
दमोह
सावन में आस्था का अनोखा रंग: टीकमगढ़ की असाटी समाज की महिलाएं ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचीं कुंडेश्वर
टीकमगढ़तिरोड़ा से और
और देखें
असाटी समाज गौशाला स्थापना की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
सामाजिक कार्य
महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री द्वारा सम्मानित हुआ के. पी. असाटी पब्लिक स्कूल
सम्मान / पुरस्कार
MHT-CET (PCM) परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता: कु. जान्हवी असाटी ने बढ़ाया समाज का गौरव 🌟
सम्मान / पुरस्कार
ग्रीन तिरोड़ा क्लीन तिरोड़ा अभियान के अंतर्गत विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न
सामाजिक कार्य
🎭 थाईलैंड के अंतरराष्ट्रीय मंच पर तोशिता असाटी ने किया भारत का नाम रोशन
युवाशिक्षा समाचार
और देखेंनौकरी समाचार
और देखें
शिक्षा सारथी योजना को मिला एक और युवा सहयोगी: पहली सैलरी से ₹11,000 का योगदान देकर शौर्य गुप्ता बने प्रेरणा स्रोत
टिप्पणी करने के लिए
लॉगिन करें