समाज दर्शन
समाज की आवाज़

महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री द्वारा सम्मानित हुआ के. पी. असाटी पब्लिक स्कूल

P
Paras Asati · तिरोड़ा · 14 Jul 2026
180

नवभारत एजुकेशन समिट 2026 में मिला जिले के एकमात्र सीबीएसई विद्यालय को गौरव

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए के. पी. असाटी पब्लिक स्कूल, तिरोड़ा को प्रतिष्ठित नवभारत एजुकेशन समिट 2026 में महाराष्ट्र शासन के गृह (ग्रामीण), गृह निर्माण, स्कूल शिक्षा, सहकार एवं खनन राज्य मंत्री तथा वर्धा एवं भंडारा जिले के पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर के द्वारा सम्मानित किया गया।

यह गरिमामय समारोह 11 जुलाई 2026 (शनिवार) को होटल सेंटर पॉइंट, नागपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नागपुर विभाग की उप शिक्षा संचालक डॉ. माधुरी सावळकर तथा आईआईएम नागपुर के निदेशक डॉ. भीमराय मेत्री विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर के. पी. असाटी पब्लिक स्कूल, तिरोड़ा को जिले के एकमात्र सीबीएसई विद्यालय के रूप में सम्मानित किए जाने का गौरव प्राप्त हुआ। यह सम्मान विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों, अनुशासित वातावरण, आधुनिक शिक्षण पद्धति तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति निरंतर समर्पण का प्रतीक है।

समारोह में विद्यालय की ओर से संचालक संस्कार असाटी, अर्पित असाटी एवं प्राचार्य सुरेश उपाध्याय उपस्थित रहे और उन्होंने विद्यालय की ओर से यह सम्मान ग्रहण किया।

इस उपलब्धि पर संस्था के चेयरमेन दिलीप असाटी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय परिवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान विद्यालय के सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं प्रबंधन के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है तथा भविष्य में भी विद्यालय गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

विद्यालय के प्रबंधन, शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने इस सम्मान पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे पूरे तिरोड़ा एवं जिले के लिए गौरव का विषय बताया।

विद्यालय परिवार ने नवभारत समाचार पत्र द्वारा आयोजित एजुकेशन समिट के आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की इस यात्रा को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

टिप्पणी करने के लिए

लॉगिन करें
Read in English

K. P. Asati Public School Honoured by Maharashtra's School Education Minister

District's Only CBSE School Recognized at Navbharat Education Summit 2026

In recognition of its outstanding contribution to quality education, academic excellence, and the holistic development of students, K. P. Asati Public School, Tiroda was honoured at the prestigious Navbharat Education Summit 2026 by Dr. Pankaj Bhoyar, Minister of State for Home (Rural), Housing, School Education, Cooperation and Mining, Government of Maharashtra, and Guardian Minister of Wardha and Bhandara districts.

The prestigious ceremony was held on 11 July 2026 (Saturday) at Hotel Centre Point, Nagpur. The event was graced by Dr. Madhuri Sawalkar, Deputy Director of Education, Nagpur Division, and Dr. Bhimaraya Metri, Director of IIM Nagpur, as distinguished guests.

On this occasion, K. P. Asati Public School, Tiroda earned the distinction of being honoured as the only CBSE school in the district. The award recognizes the school's outstanding academic achievements, disciplined environment, modern teaching methodologies, and unwavering commitment to the holistic development of its students.

Representing the school at the ceremony were Directors Sanskar Asati and Arpit Asati, along with Principal Suresh Upadhyay, who proudly received the honour on behalf of the institution.

Expressing his happiness over this remarkable achievement, Chairman Dilip Asati congratulated the entire school family. He stated that the honour is the result of the collective efforts of the school's teachers, students, parents, and management. He further reaffirmed the institution's commitment to continuously providing quality education enriched with strong values and ethics.

The school's management, teaching staff, students, and parents celebrated the recognition, describing it as a matter of pride not only for Tiroda but for the entire district.

The school family also expressed sincere gratitude to the organizers of the Navbharat Education Summit, hosted by Navbharat Newspaper, and reaffirmed its commitment to continuing its journey of excellence in the field of education.

खबर अच्छी लगी? शेयर करें!

अपने परिवार और दोस्तों तक पहुँचाएं

WhatsApp पर शेयर करें
होम 0 शेयर ENG वापस