विधिक सेवा का अर्धशतक: एडवोकेट आनंद गुप्ता ने पूरे किए वकालत के 50 वर्ष🏅
असाटी समाज के लिए गौरव का विषय है कि समाज के प्रथम अधिवक्ता एडवोकेट श्री आनंद गुप्ता जी ने विधिक सेवा के क्षेत्र में अपनी 50 वर्षों की गौरवपूर्ण एवं सफल यात्रा पूरी कर ली है।
श्री आनंद गुप्ता जी ने 14 सितंबर 1976 को विधिक क्षेत्र में अपनी यात्रा प्रारंभ की थी और 14 सितंबर 2026 को उनके वकालत के 50 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। कर विशेषज्ञ के रूप में भी उन्होंने विधि के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।
उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से पूर्व जिला अधिवक्ता संघ, जबलपुर द्वारा 14 मार्च 2026 को कल्चरल एवं इनफॉरमेशन कन्वेंशन सेंटर (गीता भवन), घंटाघर, जबलपुर में 40 वर्षों से अधिक की विधिक सेवा में अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया गया था।
यह सम्मान सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति जस्टिस एन. कोटेश्वर सिंह, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के जस्टिस विवेक रुसिया एवं जस्टिस विवेक अग्रवाल तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री कृष्णमूर्ति मिश्रा जी द्वारा प्रदान किया गया।
50 वर्षों की यह यात्रा केवल एक अधिवक्ता की व्यावसायिक उपलब्धि नहीं, बल्कि समर्पण, अनुभव और निरंतर सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण है। असाटी समाज के प्रथम अधिवक्ता के रूप में श्री आनंद गुप्ता जी की यह उपलब्धि पूरे समाज के लिए गौरव का विषय है।
श्री आनंद गुप्ता जी को विधिक सेवा के 50 गौरवपूर्ण वर्ष पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🌹
ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और समाज एवं विधि क्षेत्र में निरंतर योगदान की शक्ति प्रदान करें। 🙏💐
इस तरह की खबरें सीधे फोन पर पाएं
एक क्लिक में नोटिफिकेशन चालू करें
Read in English
Half a Century of Legal Service: Advocate Anand Gupta Completes 50 Years 🏅
It is a matter of great pride for the Asati community that Advocate Shri Anand Gupta Ji, the first advocate of the Asati Samaj, has completed an inspiring journey of 50 years in the field of legal service.
Shri Anand Gupta Ji began his legal journey on 14 September 1976, completing 50 years of legal practice on 14 September 2026. He has also established a distinguished identity as a tax law specialist.
Earlier, on 14 March 2026, the Jabalpur District Bar Association honoured him at the Cultural & Information Convention Centre (Geeta Bhawan), Ghantaghar, Jabalpur, for his outstanding contribution of more than 40 years to the legal profession.
The honour was presented by Supreme Court Justice N. Kotiswar Singh, Madhya Pradesh High Court Justices Vivek Rusia and Vivek Agarwal, and District & Sessions Judge Shri Krishnamurti Mishra.
Completing five decades in the legal profession is not merely a professional milestone it is a remarkable journey of dedication, experience and service. As the first advocate of the Asati Samaj, this achievement is a proud moment for the entire community.
🌹 Heartiest congratulations and best wishes to Advocate Shri Anand Gupta Ji on completing 50 glorious years of legal service. May he continue to inspire society with his experience and dedication. 🙏💐
ट्रेंडिंग खबरें
युवा शक्ति और समाज के सहयोग से दमोह का मेधावी छात्र सम्मान समारोह हुआ सफल 🏆
दमोह असाटी महिला मंडल द्वारा हर्षोल्लास से मनाई गई हरियाली तीज
इंदौर में असाटी समाज महिला समिति द्वारा हरियाली तीज उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया
छतरपुर असाटी युवा समिति का बेटी के विवाह में सहयोग का संकल्प
समाज की डॉक्टर बिटिया डॉ. श्रुति असाटी को अपने ही गृह नगर बड़ा मलहरा में मिली पहली जॉइनिंग, अब करेंगी जनसेवा
सम्मान / पुरस्कार
और देखें
राजेश असाटी जी को ह्यूमन राइट्स काउंसिल में जिला कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई
कटनी
‘मेरी राखी मेरी कहानी’ प्रतियोगिता के परिणाम घोषित, बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा
अन्य
असाटी समाज दर्पण के पूर्व प्रधान संपादक श्री जागेश्वर प्रसाद गुप्ता जी को वरिष्ठ शिक्षक सम्मान 🌹
जबलपुर
राजीव गांधी के जीवन पर लेख लिखकर छतरपुर की बेटी ने दिल्ली में जीता प्रथम पुरस्कार
छतरपुरजबलपुर से और
और देखें
असाटी समाज दर्पण के पूर्व प्रधान संपादक श्री जागेश्वर प्रसाद गुप्ता जी को वरिष्ठ शिक्षक सम्मान 🌹
सम्मान / पुरस्कार
सिहोरा के श्रीयांश असाटी ने IIT खड़गपुर से प्राप्त की डिग्री, परिवार और समाज का बढ़ाया गौरव 🎓
सम्मान / पुरस्कार
जबलपुर में समाज दर्शन की अनूठी पहल ने रिश्तों में घोली आत्मीयता ✨
सामान्य समाचार
विवाह की खुशियों को मानव सेवा में बदलता आयोजन
सामाजिक कार्य
वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद गुप्ता को विधिक सेवा सम्मान
सम्मान / पुरस्कारशिक्षा समाचार
और देखेंनौकरी समाचार
और देखें
शिक्षा सारथी योजना को मिला एक और युवा सहयोगी: पहली सैलरी से ₹11,000 का योगदान देकर शौर्य गुप्ता बने प्रेरणा स्रोत
टिप्पणी करने के लिए
लॉगिन करें