सामान्य समाचार 2 मिनट पढ़ें

जबलपुर में समाज दर्शन की अनूठी पहल ने रिश्तों में घोली आत्मीयता ✨

P
Paras Asati · जबलपुर · 17 May 2026
1 पढ़ रहे हैं

समाज दर्शन अब केवल एक डिजिटल मंच नहीं रहा, बल्कि समाज के हर घर, हर परिवार और हर दिल को जोड़ने वाला एक भावनात्मक माध्यम बनता जा रहा है।

इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए समाज दर्शन टीम द्वारा जबलपुर में “अभिभावक सम्मान” पहल का शुभारंभ किया गया। समाज दर्शन टीम के सदस्य आदरणीय श्री विवेक असाटी GCF जबलपुर के तत्वावधान में दिनांक 16 मई 2026 को SBI कॉलोनी, जबलपुर स्थित आदरणीय श्री प्रहलाद एवं श्रीमती मीना असाटी जी के निवास पर बेटी महक (प्रिन्सी) असाटी के वैवाहिक संस्कार के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ।

इस अवसर पर जबलपुर समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी आदरणीय डॉ. सत्यप्रकाश गुप्ता जी, आदरणीय एड. आनंद गुप्ता जी, इं. हरीश असाटी जी, श्री नरेश असाटी जी, इं. शरद गुप्ता जी, रविन्द्र असाटी जी, राजेन्द्र असाटी जी GCF, महेश असाटी जी, अनिकेत असाटी जी सहित महिला शक्ति की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती आशा भगवती असाटी जी एवं अन्य मातृशक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान समाज दर्शन टीम द्वारा महक के विवाह की स्मृति स्वरूप सप्रेम विवाह स्मृतिचिन्ह (फोटो फ्रेम) भेंट किया गया। यह केवल एक उपहार नहीं था, बल्कि रिश्तों में अपनत्व, संस्कार और सम्मान की भावना को जीवंत करने का सुंदर प्रयास था।

उपस्थित समाजबंधुओं एवं मातृशक्ति ने महक के माता-पिता को शुभकामनाएँ एवं गुलदस्ते भेंट कर सम्मानित किया तथा समाज दर्शन टीम की इस सकारात्मक एवं प्रेरणादायी पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

“अभिभावक सम्मान” के इन भावनात्मक पलों ने समाज को और अधिक एकसूत्र में बाँधते हुए प्रेम, आदर और आत्मीयता की एक सुंदर मिसाल प्रस्तुत की।

टिप्पणी करने के लिए

लॉगिन करें
Read in English

A Unique Initiative by Samaj Darshan in Jabalpur Strengthened Bonds of Belonging & Togetherness ✨

Samaj Darshan is no longer just a digital platform - it is gradually becoming an emotional bridge connecting society members across homes, families, and generations.

Taking this spirit of togetherness forward, the Samaj Darshan Team launched the beautiful “Guardian Honor” initiative in Jabalpur. Under the guidance of respected Shri Vivek Asati (GCF Jabalpur), a heartfelt ceremony was organized on 16 May 2026 at SBI Colony, Jabalpur, on the occasion of the marriage of Hridaykarnika Mahak (Princy) Asati, daughter of respected Shri Prahlad and Smt. Meena Asati.

The event witnessed the gracious presence of several respected senior society members and dignitaries including former Jabalpur Committee President Dr. Satyaprakash Gupta Ji, Adv. Anand Gupta Ji, Eng. Harish Asati Ji, Shri Naresh Asati Ji, Eng. Sharad Gupta Ji, Ravindra Asati Ji, Rajendra Asati Ji (GCF), Mahesh Asati Ji, Aniket Asati Ji, along with former women’s committee president Smt. Asha Bhagwati Asati Ji and other respected women members.

On this memorable occasion, the Samaj Darshan Team presented a special wedding photo frame to Mahak’s family as a symbol of blessings, love, and lifelong memories. The gesture was warmly appreciated by everyone present, as it beautifully reflected the values of respect, emotional connection, and cultural belonging within the society.

Members of the society and women’s committee congratulated Mahak’s parents with bouquets and praised the Samaj Darshan Team for this thoughtful and inspiring initiative.

The “Guardian Honor” initiative has emerged as more than just a ceremonial gesture - it is becoming a meaningful effort to emotionally connect families and future generations with society, traditions, and shared values.

खबर अच्छी लगी? शेयर करें!

अपने परिवार और दोस्तों तक पहुँचाएं

WhatsApp पर शेयर करें
होम 1 शेयर ENG वापस