वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद गुप्ता को विधिक सेवा सम्मान
जिला अधिवक्ता संघ, जबलपुर द्वारा 14 मार्च 2026 को कल्चरल एवं इनफॉरमेशन कन्वेंशन सेंटर (गीता भवन), घंटाघर, जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में 40 वर्षों से अधिक समय तक विधिक सेवा क्षेत्र में किए गए अतुलनीय योगदान के लिए एडवोकेट आनंद गुप्ता को सम्मानित किया गया।
यह सम्मान सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति एन. कोटेश्वर सिंह, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति विवेक रुसिया एवं विवेक अग्रवाल, तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश कृष्णमूर्ति मिश्रा के करकमलों से प्रदान किया गया।
विदित हो कि एडवोकेट आनंद गुप्ता 14 सितंबर 2026 को वकालत के 50 वर्ष पूर्ण करेंगे। वे असाटी समाज के प्रथम अधिवक्ता हैं, जिन्होंने समाज के लिए विधिक क्षेत्र में एक नई राह प्रशस्त की। इसके साथ ही वे असाटी (वैश्य) समाज विकास समिति, जबलपुर के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं तथा वर्तमान में संरक्षक के रूप में समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
इस तरह की खबरें सीधे फोन पर पाएं
एक क्लिक में नोटिफिकेशन चालू करें
Read in English
Senior Advocate Anand Gupta Honored with Legal Service Award
On 14 March 2026, the District Bar Association, Jabalpur organized a felicitation ceremony at the Cultural and Information Convention Center (Geeta Bhawan), Ghantaghar, Jabalpur, to honor Advocate Anand Gupta for his unparalleled contribution of more than 40 years in the field of legal services.
The honor was conferred by Hon’ble Justice N. Koteshwar Singh of the Supreme Court of India, Hon’ble Justice Vivek Rusia and Hon’ble Justice Vivek Agrawal of the Madhya Pradesh High Court, along with District and Sessions Judge Krishnamurti Mishra.
It is noteworthy that Advocate Anand Gupta will complete 50 years of legal practice on 14 September 2026. He is the first lawyer of the Asati community, setting a historic milestone for the society. He has also served as the former President of the Asati (Vaishya) Samaj Vikas Samiti, Jabalpur, and currently continues to guide and support the organization as its Patron.
ट्रेंडिंग खबरें
श्रीमती साधना के.के. नायक को डॉक्टरेट उपाधि, असाटी समाज गौरवान्वित
75 साल की मां ने बेटी को दी नई जिंदगी 🩷
🏆 प्रदेश स्तरीय ‘प्रयास सेवा सम्मान 2026’ से श्रीमती नीतू असाटी सम्मानित
रायपुर की नन्ही प्रतिभा आशिरा असाटी ने जीता सबका दिल 🎨✨
छतरपुर असाटी युवा समिति द्वारा सेवा का सराहनीय कार्य
सम्मान / पुरस्कार
और देखें
🧬 डा. विवेक असाटी की शोध को मिला भारत सरकार का पेटेंट, समाज में खुशी की लहर 🌟
अन्य
भोपाल की गौरव अवनी असाटी ने राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता में पाया प्रथम स्थान 🏆🎨
भोपाल
🎶 समाज की उभरती संगीत प्रतिभा - सार्थक असाटी 🎶
सागर
एमपी बोर्ड में 97% अंक लाकर प्रगति असाटी बनीं प्रदेश की टॉप-10 में, हुआ भव्य सम्मान
दमोह
टिप्पणी करने के लिए
लॉगिन करें