सामाजिक कार्य 2 मिनट पढ़ें

विवाह की खुशियों को मानव सेवा में बदलता आयोजन

P
Paras Asati · जबलपुर · 26 Apr 2026
1 पढ़ रहे हैं

जबलपुर में आयोजित एक विवाह समारोह उस समय समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन गया, जब असाटी परिवार ने इस पावन अवसर को सेवा, संवेदना और सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया। आमतौर पर विवाह को खान-पान और उत्सव तक सीमित माना जाता है, लेकिन असाटी परिवार ने इसे मानवता की सेवा का माध्यम बनाकर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

डॉ. संजय एवं संगीता असाटी ने अपनी बेटी के विवाह के अवसर पर परिवारजनों और मेहमानों से रक्तदान कराकर समाज के प्रति जिम्मेदारी का परिचय दिया। दूल्हा-दुल्हन डॉ. रुचि असाटी एवं मुदिता असाटी के वैवाहिक अवसर पर आयोजित इस शिविर में अतिथियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कुल 10 यूनिट रक्तदान किया गया, जिसे थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के उपचार हेतु समर्पित किया गया।

यह रक्तदान शिविर थैलेसीमिया जन जागरण समिति के तत्वावधान में आयोजित हुआ। रक्त संग्रह का कार्य सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज, जबलपुर की टीम द्वारा संपन्न कराया गया। शिविर के दौरान डॉ. अर्चना शुक्ला एवं डॉ. भगवान साहू सहित अन्य चिकित्सकों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और इस पहल को अत्यंत प्रेरणादायी बताया।

🤝 मानसिक-बौद्धिक विशेष बच्चों के संग भी मनाया विवाह उत्सव

असाटी परिवार ने विवाह की खुशियाँ केवल अपने तक सीमित नहीं रखीं, बल्कि चैतन्य सेवा संस्थान के मानसिक एवं बौद्धिक रूप से विशेष बच्चों के साथ समय बिताकर, उनके साथ भोजन, नृत्य और आत्मीयता साझा कर इस अवसर को और भी अर्थपूर्ण बनाया। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उल्लास देखते ही बन रहा था।

डॉ. संजय एवं संगीता असाटी ने कहा कि यदि विवाह जैसे मांगलिक अवसरों को सामाजिक सेवा से जोड़ा जाए, तो उनका महत्व कई गुना बढ़ जाता है। यह आयोजन समाज को यह संदेश देता है कि खुशियाँ तभी पूर्ण होती हैं, जब वे दूसरों के जीवन में भी आशा और मुस्कान लेकर आएँ।

टिप्पणी करने के लिए

लॉगिन करें
Read in English

Turning Wedding Joy into Humanity’s Service

A wedding ceremony in Jabalpur became a source of inspiration for society when the Asati family transformed this auspicious occasion into an act of compassion by organizing a blood donation camp. Moving beyond traditional celebrations, the family connected the wedding with social responsibility and humanitarian values.

On the occasion of their daughter’s wedding, Dr. Sanjay and Sangeeta Asati encouraged family members and guests to donate blood. During the wedding of Dr. Ruchi Asati and Mudita Asati, guests participated enthusiastically, resulting in the collection of 10 units of blood, dedicated to the treatment of children suffering from thalassemia.

The camp was organized under the guidance of the Thalassemia Jan Jagran Committee, with blood collection carried out by the team from Subhash Chandra Bose Medical College, Jabalpur. Doctors including Dr. Archana Shukla and Dr. Bhagwan Sahu appreciated the initiative and motivated the donors.

🤝 Celebrating the Wedding with Special Children

The Asati family also shared their wedding celebrations with mentally and intellectually challenged children from Chaitanya Seva Sansthan. By dining, dancing, and spending joyful moments together, the family turned the wedding into a celebration of empathy and inclusion.

Dr. Sanjay and Sangeeta Asati stated that when joyous occasions like weddings are linked with social service, their true significance is realized. This initiative conveys a strong message that celebrations become meaningful when they bring hope and happiness to others.

खबर अच्छी लगी? शेयर करें!

अपने परिवार और दोस्तों तक पहुँचाएं

WhatsApp पर शेयर करें
होम 0 शेयर ENG वापस