समाज दर्शन
समाज की आवाज़
सामान्य समाचार 2 मिनट पढ़ें

समाज की डॉक्टर बिटिया डॉ. श्रुति असाटी को अपने ही गृह नगर बड़ा मलहरा में मिली पहली जॉइनिंग, अब करेंगी जनसेवा

P
Paras Asati · बड़ा मलहरा · 18 Sep 2026
2 पढ़ रहे हैं

सिविल हॉस्पिटल बड़ा मलहरा में गुरुवार को सुबह ठीक 11 बजे डॉ. श्रुति असाटी ने चिकित्सकीय सेवा के लिए ज्वाइन किया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्षा श्रीमती निशा राजा एवं महिला असाटी समाज की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनुभा असाटी ने पुष्पमालाओं से उनका स्वागत करते हुए उन्हें ज्वाइनिंग दिलाई।

इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रमेश असाटी, वीरेंद्र असाटी, उपाध्यक्ष धन प्रसाद असाटी, नगर अध्यक्ष गंगाराम असाटी, कमलेश असाटी सहित डॉ. श्रुति असाटी के परिवारजन एवं बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में रामकुमार असाटी, मंडी सब इंस्पेक्टर रामस्वरूप असाटी, रामकृपाल असाटी, रामू असाटी खरदोती वाले, बीएमओ डॉ. हेमंत मरैया, डॉ. वैभव अग्रवाल, डॉ. राकेश असाटी, डॉ. आयुष जैन, डॉ. रवि पालीवाल, महिला चिकित्सक डॉ. चेतना जी, डॉ. निर्दोष राजपूत, डॉ. हरगोविंद राजपूत, डॉ. आर.एस. प्रजापति, डॉ. राकेश शुक्ला, गौस अहमद, परामर्शदाता वरिष्ठ श्रीमती संध्या पस्तोर, शैलेंद्र अवस्थी, राकेश अहिरवार, पवन यादव, भागीरथ शर्मा एवं रंजीत राजपूत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ज्वाइनिंग के अवसर पर डॉ. श्रुति असाटी ने कहा कि वह अपने कार्य को मेहनत, लगन और ईमानदारी के साथ करेंगी और मरीजों की सेवा को प्राथमिकता देंगी।

वहीं बीएमओ डॉ. हेमंत मरैया ने डॉ. श्रुति असाटी का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में वह जो भी सीखना चाहेंगी, उन्हें पूरा सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि डॉ. श्रुति महिलाओं के उपचार के क्षेत्र में विशेष रूप से कार्य करना चाहती हैं, तो उन्हें भी आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने डॉ. श्रुति को मेहनत, लगन और ईमानदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

डॉ. श्रुति असाटी के पदभार ग्रहण करने पर उपस्थितजनों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके सफल चिकित्सकीय सेवाकाल की कामना की।

टिप्पणी करने के लिए

लॉगिन करें
A
Anand Gupta Advocate 28 दिन पहले

बधाई

Read in English

Dr. Shruti Asati, Receives Her First Posting in Her Hometown Bada Malhara and Begins Her Journey of Public Service

Dr. Shruti Asati joined the Civil Hospital, Bada Malhara, on Thursday at 11:00 AM to begin her medical services. On the occasion, Nagar Parishad Chairperson Mrs. Nisha Raja and National Vice President of the Women’s Asati Samaj Anubha Asati welcomed her with floral garlands and formally completed her joining.

Former National President Dr. Ramesh Asati, Virendra Asati, Vice President Dhan Prasad Asati, Nagar President Gangaram Asati, Kamlesh Asati, family members of Dr. Shruti Asati and several other distinguished guests were present on the occasion.

Among those present were Ramkumar Asati, Mandi Sub-Inspector Ramswaroop Asati, Ramkripal Asati, Ramu Asati of Khardoti, BMO Dr. Hemant Maraiya, Dr. Vaibhav Agrawal, Dr. Rakesh Asati, Dr. Ayush Jain, Dr. Ravi Paliwal, Dr. Chetna, Dr. Nirdosh Rajput, Dr. Hargovind Rajput, Dr. R.S. Prajapati, Dr. Rakesh Shukla, Gaus Ahmed, Senior Counsellor Mrs. Sandhya Pastore, Shailendra Awasthi, Rakesh Ahirwar, Pawan Yadav, Bhagirath Sharma and Ranjit Rajput.

Speaking on the occasion, Dr. Shruti Asati said that she would carry out her responsibilities with hard work, dedication and honesty, while keeping patient care as her priority.

BMO Dr. Hemant Maraiya welcomed Dr. Shruti Asati and assured her of full guidance and support as she continues to learn and grow in the medical profession. He said that if she wishes to specialize in providing medical care to women, she would also receive the necessary support. He encouraged her to work with dedication, honesty and sincerity and wished her success in her professional journey.

Those present congratulated Dr. Shruti Asati on joining the Civil Hospital and wished her a successful and fulfilling tenure in medical service.

खबर अच्छी लगी? शेयर करें!

अपने परिवार और दोस्तों तक पहुँचाएं

WhatsApp पर शेयर करें
होम 0 शेयर ENG वापस