समाज दर्शन
समाज की आवाज़
महिला संगठन 2 मिनट पढ़ें

बड़ा मलहरा में असाटी समाज की महिलाओं ने मनाई हरियाली तीज

P
Paras Asati · बड़ा मलहरा · 26 Aug 2026
2 पढ़ रहे हैं

अखिल भारतीय असाटी महिला समिति की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनुभा असाटी जी के नेतृत्व में बड़ा मलहरा स्थित रामबाग आश्रम के मंदिर में हरियाली तीज महोत्सव हर्षोल्लास एवं धार्मिक भावनाओं के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं ने राधा-कृष्ण के विग्रह की पूजा-अर्चना कर की। इसके बाद राधा-कृष्ण को झूला लगाकर झुलाया गया तथा महिलाओं ने सुहाग सामग्री का वितरण किया। रिमझिम बारिश और पानी की फुहारों के बीच आश्रम परिसर में लगे झूलों पर महिलाओं ने जमकर झूला झूला।

इस अवसर पर सावन के गीतों और गीत-संगीत की बौछार होती रही। महिलाओं ने सामूहिक नृत्य कर तीज पर्व का आनंद लिया। बारिश के बीच झूला झूलने और सामूहिक नृत्य का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर चाट एवं स्वल्पाहार का आनंद लिया।

हरियाली तीज का यह आयोजन धार्मिक आस्था, उमंग और सामाजिक एकता का सुंदर संगम रहा। कार्यक्रम में श्रीमती जयंती असाटी, श्रीमती आशा असाटी, श्रीमती सुनीता असाटी, श्रीमती आशा, श्रीमती दीपा असाटी, श्रीमती रंजना असाटी, श्रीमती अभिलाषा असाटी, श्रीमती दिशा असाटी, श्रीमती प्रिया असाटी, श्रीमती गीता असाटी, श्रीमती रीता असाटी, श्रीमती राखी असाटी, श्रीमती मालती असाटी, श्रीमती अर्पिता असाटी सड़वा, श्रीमती माधुरी असाटी, श्रीमती साक्षी असाटी, श्रीमती सुरक्षा असाटी, श्रीमती रजनी असाटी, श्रीमती दीपिका असाटी, श्रीमती माया असाटी सहित लगभग आधा सैकड़ा महिलाएं शामिल हुईं।

टिप्पणी करने के लिए

लॉगिन करें
Read in English

Asati Samaj Women Celebrate Hariyali Teej in Bada Malhara

Hariyali Teej was celebrated with great enthusiasm and religious fervor at the temple of Rambagh Ashram, Bada Malhara, under the leadership of Anubha Asati, National Vice President of the Akhil Bharatiya Asati Mahila Samiti.

The कार्यक्रम began with the women offering prayers to the idols of Radha and Krishna. The idols were then placed on a swing and worshipped. The women also distributed traditional Suhaag items among the participants.

Amid light rain and refreshing showers, the women enjoyed swings installed in the ashram premises. The atmosphere remained lively with Sawan songs, music and group dance. Everyone participated enthusiastically, making the Teej celebration joyful as well as devotional.

After the group dance and celebrations, the participants enjoyed chaat and refreshments together. The Hariyali Teej celebration became a beautiful blend of devotion, tradition, happiness and social togetherness.

The कार्यक्रम was attended by Smt. Jayanti Asati, Smt. Asha Asati, Smt. Sunita Asati, Smt. Asha, Smt. Deepa Asati, Smt. Ranjana Asati, Smt. Abhilasha Asati, Smt. Disha Asati, Smt. Priya Asati, Smt. Geeta Asati, Smt. Rita Asati, Smt. Rakhi Asati, Smt. Malti Asati, Smt. Arpita Asati, Smt. Madhuri Asati, Smt. Sakshi Asati, Smt. Suraksha Asati, Smt. Rajni Asati, Smt. Deepika Asati and Smt. Maya Asati, along with around fifty women from the community.

खबर अच्छी लगी? शेयर करें!

अपने परिवार और दोस्तों तक पहुँचाएं

WhatsApp पर शेयर करें
होम 0 शेयर ENG वापस