समाज दर्शन
समाज की आवाज़

श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए भरत असाटी सम्मानित

P
Paras Asati · बड़ा मलहरा · 16 Aug 2026
2 पढ़ रहे हैं

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सी.एम. राइज विद्यालय, बड़ामलहरा के प्रधानाध्यापक श्री भरत असाटी को श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम, विद्यालय प्रबंधन, कार्यपरायणता एवं लगनशीलता के लिए एस.डी.एम. बड़ामलहरा द्वारा सम्मानित किया गया।

श्री भरत असाटी को यह सम्मान विद्यालय में उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणाम, प्रभावी प्रबंधन एवं समर्पित सेवाओं के लिए प्रदान किया गया। उनकी कार्यनिष्ठा और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर किए जा रहे प्रयासों की इस अवसर पर सराहना की गई।

उल्लेखनीय है कि श्री भरत असाटी, प्रधानाध्यापक, सी.एम. राइज विद्यालय, बड़ामलहरा को लगातार तीन वर्षों से यह सम्मान प्राप्त हो रहा है। लगातार तीन वर्षों तक यह उपलब्धि हासिल करना उनकी कार्यपरायणता, लगनशीलता एवं शिक्षा के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, विद्यालय परिवार एवं समाजबंधुओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। 🇮🇳🏆

टिप्पणी करने के लिए

लॉगिन करें
Read in English

Bharat Asati Honoured for Academic Excellence and Outstanding Services

On the occasion of Independence Day, Mr. Bharat Asati, Principal of C.M. Rise School, Badamalhera, was honoured by the SDM, Badamalhera, for outstanding examination results, effective school management, dedication to duty, and commitment to excellence.

The honour was presented in recognition of his consistent efforts toward achieving excellent academic results, effective school administration, and dedicated services. His commitment and contribution to the field of education were appreciated on the occasion.

Notably, Mr. Bharat Asati, Principal of C.M. Rise School, Badamalhera, has received this recognition for three consecutive years. This continued achievement reflects his dedication, hard work, and commitment to excellence in education.

Family members, the school fraternity, and members of the community expressed their happiness and congratulated him on this proud achievement. 🇮🇳🏆

खबर अच्छी लगी? शेयर करें!

अपने परिवार और दोस्तों तक पहुँचाएं

WhatsApp पर शेयर करें
होम 0 शेयर ENG वापस