समाज दर्शन
समाज की आवाज़
महिला संगठन 1 मिनट पढ़ें

बड़ा मलहरा में असाटी समाज की महिलाओं ने हर्षोल्लास से मनाई हरियाली तीज

P
Paras Asati · बड़ा मलहरा · 19 Aug 2026
514

असाटी समाज समिति, बड़ा मलहरा द्वारा हरियाली तीज का पर्व धार्मिक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर समाज की महिलाएं बिहारी जी मंदिर में एकत्र हुईं और भगवान के भजन-कीर्तन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

महिलाओं ने ठाकुर जी को झूले में झुलाया तथा लगभग शाम 6 बजे भगवान की आरती एवं पूजा-अर्चना के बाद हरियाली तीज का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को चूड़ी, बिंदी और मेहंदी भेंट कर तीज की शुभकामनाएं दीं।

असाटी समाज महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती मालती संतोष असाटी ने बताया कि प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी समाज की महिलाओं द्वारा हरियाली तीज उत्साहपूर्वक मनाई गई। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज की महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने और अपनी सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण में हरियाली तीज का आनंद लिया।

टिप्पणी करने के लिए

लॉगिन करें
Read in English

Asati Women Celebrate Hariyali Teej with Devotion and Enthusiasm in Bada Malhara

The Asati Samaj Committee, Bada Malhara, celebrated the festival of Hariyali Teej with devotion and enthusiasm. The women of the community gathered at Bihari Ji Temple, where the celebrations began with devotional bhajans and kirtans.

As part of the celebrations, the women lovingly placed Thakur Ji on a swing. At around 6:00 PM, after the traditional aarti and prayers, the Hariyali Teej celebration was organized. The women exchanged bangles, bindis, and mehendi as part of the festive celebrations and extended their warm wishes to one another.

Mrs. Malti Santosh Asati, President of the Asati Women’s Committee, said that, following the community's annual tradition, Hariyali Teej was celebrated with enthusiasm this year as well. She highlighted that such celebrations provide an opportunity for women to come together and preserve and carry forward their cultural traditions.

The women of the Asati community participated enthusiastically, making the celebration a joyful and spiritually enriching occasion.

खबर अच्छी लगी? शेयर करें!

अपने परिवार और दोस्तों तक पहुँचाएं

WhatsApp पर शेयर करें
होम 1 शेयर ENG वापस