समाज दर्शन
समाज की आवाज़
महिला संगठन 1 मिनट पढ़ें

सागर असाटी महिला समिति ने धूमधाम से मनाई हरियाली तीज 🌿

P
Paras Asati · सागर · 27 Aug 2026
2 पढ़ रहे हैं

हरियाली तीज के पावन पर्व पर सागर असाटी महिला समिति के तत्वावधान में मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति में हरियाली तीज उत्सव हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक, मनोरंजक एवं देशभक्ति से जुड़े आयोजन हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ राधा-कृष्ण के स्वागत एवं पुष्पवर्षा के साथ हुआ। बच्चों ने देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। वहीं बहनों के लिए साड़ी प्रतियोगिता एवं रैम्प वॉक, डांस प्रतियोगिता और विभिन्न गेम्स का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए। इसके पश्चात सभी ने सामूहिक रूप से भोजन प्रसादी का आनंद लिया। पूरे कार्यक्रम में मातृशक्ति की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।

कार्यक्रम के अंत में महिला समिति सागर की ओर से सभी बहनों को हरियाली तीज की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

वंदना राजकुमार असाटी
महिला अध्यक्ष, सागर

टिप्पणी करने के लिए

लॉगिन करें
Read in English

Sagar Asati Mahila Samiti Celebrates Hariyali Teej with Grandeur 🌿

On the auspicious occasion of Hariyali Teej, the Sagar Asati Mahila Samiti organized a vibrant celebration with the enthusiastic participation of women and mothers from the community.

The event began with a beautiful welcome of Radha and Krishna accompanied by a shower of flowers. Children presented patriotic songs, while the women participated enthusiastically in a saree competition and ramp walk. A lively dance competition and various fun games added to the festive spirit.

Awards were presented to the participants for their performances and participation. The celebration concluded with community food and prasad, creating a warm atmosphere of togetherness and joy.

The Sagar Asati Mahila Samiti extended heartfelt greetings and best wishes to all sisters on the auspicious occasion of Hariyali Teej.

Vandana Rajkumar Asati
Women’s President, Sagar

खबर अच्छी लगी? शेयर करें!

अपने परिवार और दोस्तों तक पहुँचाएं

WhatsApp पर शेयर करें
होम 0 शेयर ENG वापस