समाज दर्शन
समाज की आवाज़

राजेश असाटी जी को ह्यूमन राइट्स काउंसिल में जिला कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई

P
Paras Asati · कटनी · 03 Oct 2026
2 पढ़ रहे हैं

कटनी असाटी समाज वरिष्ठ समिति के संरक्षक एवं वैवाहिक प्रकोष्ठ कटनी क्षेत्र के सहसंयोजक, सेवानिवृत्त इंजीनियर श्री राजेश असाटी जी को ह्यूमन राइट्स काउंसिल, जिला कटनी (मध्य प्रदेश) के जिला कार्यकारी अध्यक्ष पद पर पदस्थ किए जाने पर समाजजनों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर श्री राजेश असाटी जी एवं उनके परिवार द्वारा कन्यादान योजना में ₹1,100 की राशि प्रदान की गई। राष्ट्रीय महिला समिति ने इस सहयोग के लिए श्री राजेश असाटी जी एवं उनके परिवार के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

समाजजनों ने कहा कि श्री राजेश असाटी जी की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन और निरंतर परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने अपनी उपलब्धि से परिवार एवं समाज को गौरवान्वित किया है। समाज के प्रति उनके सकारात्मक विचार एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन निरंतर मिलता रहे, ऐसी शुभकामनाएं व्यक्त की गईं।

इस अवसर पर उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख, प्रसन्नता एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की गई।

टिप्पणी करने के लिए

लॉगिन करें
Read in English

Rajesh Asati Appointed District Executive President of Human Rights Council in Katni

Shri Rajesh Asati, retired engineer, Patron of the Katni Asati Samaj Senior Committee and Co-Coordinator of the Marriage Cell for the Katni region, has been appointed as the District Executive President of the Human Rights Council, Katni, Madhya Pradesh.

On the occasion, members of the community and well-wishers extended their heartfelt congratulations and best wishes to Shri Rajesh Asati on this achievement.

As a gesture of social commitment, Shri Rajesh Asati and his family contributed ₹1,100 towards the Kanyadaan Yojana on this special occasion. The National Women’s Committee expressed its sincere gratitude and appreciation to Shri Rajesh Asati and his family for their valuable contribution.

Community members expressed that this achievement reflects his hard work, dedication and perseverance. His accomplishment has brought pride to both his family and the community. They also wished that his positive thoughts and inspiring guidance would continue to benefit society.

The community extended its best wishes for his good health, happiness, prosperity and a long and fulfilling life.

खबर अच्छी लगी? शेयर करें!

अपने परिवार और दोस्तों तक पहुँचाएं

WhatsApp पर शेयर करें
होम 0 शेयर ENG वापस