दमोह असाटी महिला मंडल द्वारा हर्षोल्लास से मनाई गई हरियाली तीज
असाटी महिला मंडल, दमोह द्वारा 15 अगस्त, शनिवार को हरियाली तीज (झूला तीज) का पर्व बड़े हर्षोल्लास और आत्मीय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर समाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पर्व की खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ राधा-कृष्ण के समक्ष पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात प्रीति संतोष असाटी की सुपुत्री मिष्ठी ने मनमोहक गणेश वंदना प्रस्तुत की। समाज की बहनों द्वारा सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रैंप वॉक रहा, जिसमें समाज की बहनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सोनिया असाटी, शांति असाटी, प्रियंका असाटी, शैलजा असाटी, प्रभा असाटी, प्रीति असाटी, श्रद्धा असाटी, पिंकी असाटी, सुधा असाटी एवं नेहा असाटी सहित अनेक बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर शानदार प्रस्तुतियां दीं।
इसके बाद मनोरंजक प्रश्नोत्तरी एवं पर्ची गेम का आयोजन किया गया। पर्ची गेम में स्वाति असाटी प्रथम एवं अर्चना असाटी द्वितीय विजेता रहीं। वहीं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सीमा नायक प्रथम एवं रमा असाटी द्वितीय विजेता रहीं।
कार्यक्रम की प्रायोजक समाज की सहयोगी बहनें श्रीमती वंदना/विनय असाटी (दो भाई), श्रीमती वंदना/आलोक असाटी (पहनावा शोरूम) एवं श्रीमती लता/मुरारी लाल असाटी रहीं। वहीं श्रीमती अंजीता/अंजनी असाटी एवं श्रीमती रजनी/राजेन्द्र असाटी ने सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी बहनों को श्रृंगार सामग्री वितरित की गई। इसके पश्चात सभी बहनों ने स्नेहपूर्वक अल्पाहार ग्रहण किया। हंसी-खुशी, उमंग और आत्मीयता से भरे इस आयोजन का सफल एवं सुखद समापन हुआ। 🌿💚
रागिनी सचिन असाटी
सचिव, असाटी महिला समिति, दमोह
इस तरह की खबरें सीधे फोन पर पाएं
एक क्लिक में नोटिफिकेशन चालू करें
Read in English
Damoh Asati Women’s Mandal Celebrates Hariyali Teej with Great Enthusiasm
The Asati Women’s Mandal, Damoh, celebrated Hariyali Teej (Jhula Teej) on Saturday, August 15, with great enthusiasm, joy, and warmth. Women from the Asati community came together to celebrate the festival and share the festive spirit.
The programme began with prayers and the lighting of the ceremonial lamp before Radha-Krishna. This was followed by a beautiful Ganesh Vandana presented by Mishthi, daughter of Preeti Santosh Asati. The women then presented devotional bhajans, creating a deeply spiritual and festive atmosphere.
A special highlight of the programme was the ramp walk, in which many women enthusiastically participated. Sonia Asati, Shanti Asati, Priyanka Asati, Shailja Asati, Prabha Asati, Preeti Asati, Shraddha Asati, Pinky Asati, Sudha Asati, and Neha Asati, among others, participated enthusiastically and gave wonderful presentations.
The celebrations continued with entertaining quiz and chit games. Swati Asati secured first place and Archana Asati second place in the chit game. In the quiz competition, Seema Nayak won first place, while Rama Asati secured second place.
The programme was sponsored by community members Mrs. Vandana/Vinay Asati (Do Bhai), Mrs. Vandana/Alok Asati (Pehnawa Showroom), and Mrs. Lata/Murari Lal Asati. Mrs. Anjita/Anjani Asati and Mrs. Rajni/Rajendra Asati extended their support to the programme.
At the conclusion of the event, shringar items were distributed to all the participating women, followed by refreshments. The programme concluded successfully in a joyful, warm, and cordial atmosphere filled with togetherness and celebration. 🌿💚
Ragini Sachin Asati
Secretary, Asati Women’s Committee, Damoh
ट्रेंडिंग खबरें
युवा शक्ति और समाज के सहयोग से दमोह का मेधावी छात्र सम्मान समारोह हुआ सफल 🏆
इंदौर में असाटी समाज महिला समिति द्वारा हरियाली तीज उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया
छतरपुर असाटी युवा समिति का बेटी के विवाह में सहयोग का संकल्प
श्रीमती साधना के.के. नायक को डॉक्टरेट उपाधि, असाटी समाज गौरवान्वित
75 साल की मां ने बेटी को दी नई जिंदगी 🩷
महिला संगठन
और देखेंदमोह से और
और देखें
दमोह समाज में उठते सवाल : तालाब में गड़बड़ी कहाँ है, गंदी मछली कौन?
सामान्य समाचार
बारिश को हराकर निकली सकल असाटी समाज दमोह की विशाल कावड़ यात्रा, श्री देव जटाशंकर धाम में हुआ जलाभिषेक
धार्मिक
एकता, आस्था और सहभागिता का संदेश: दमोह असाटी समाज की कावड़ यात्रा 9 अगस्त को
धार्मिक
आज पौधे रोपे, कल पीढ़ियों को छांव देंगे - दमोह महिला समिति का प्रेरणादायी अभियान 🌳
महिला संगठन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दमोह में असाटी महिला समिति का योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम संपन्न 🇮🇳
स्वास्थ्यशिक्षा समाचार
और देखेंनौकरी समाचार
और देखें
शिक्षा सारथी योजना को मिला एक और युवा सहयोगी: पहली सैलरी से ₹11,000 का योगदान देकर शौर्य गुप्ता बने प्रेरणा स्रोत
टिप्पणी करने के लिए
लॉगिन करेंदमोह महिला मंडल के द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हरियाली तीज कार्यक्रम इसी तरह कार्यक्रम एंजॉय करते रहे खुशियां बांटते रहे बांके बिहारी राधा रानी सरकार की जय🙏