समाज दर्शन
समाज की आवाज़
धार्मिक 3 मिनट पढ़ें

बारिश को हराकर निकली सकल असाटी समाज दमोह की विशाल कावड़ यात्रा, श्री देव जटाशंकर धाम में हुआ जलाभिषेक

P
Paras Asati · दमोह · 09 Aug 2026
2 पढ़ रहे हैं

सावन माह के पावन अवसर पर सकल असाटी समाज दमोह के तत्वावधान में रविवार को निकली विशाल कावड़ यात्रा भारी बारिश के बीच भी श्रद्धा, उत्साह और एकजुटता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई। तेज बारिश भी शिवभक्तों के कदम नहीं रोक सकी। “हर हर महादेव” के जयकारों के साथ समाजबंधुओं ने आस्था और एकता की मिसाल पेश की।

कावड़ यात्रा टाकीज तिराहा स्थित श्री राम मंदिर से प्रारंभ हुई। यात्रा शुरू होने से पूर्व विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। मातृशक्तियों द्वारा पूजा-अर्चना के बाद सभी कावड़ियों ने नर्मदा जल कावड़ों में भरकर भगवान भोलेनाथ के धाम की ओर प्रस्थान किया। इसके पश्चात भोलेनाथ का पूजन कर विधिवत कावड़ यात्रा शुरू हुई।

यात्रा बकौली चौक, घंटाघर, अस्पताल चौराहा और कोतवाली चौराहा सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए श्री देव जटाशंकर धाम पहुंची। रास्ते में कई स्थानों पर तेज बारिश हुई, लेकिन शिवभक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। कावड़ यात्रा बिना रुके धूमधाम से अपने गंतव्य तक पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने नर्मदा जल से भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक किया और हर-हर महादेव के जयकारे लगाए।

बारिश में भी नहीं थमा उत्साह, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत:
कावड़ यात्रा का शहर में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। बकौली चौक, घंटाघर, अस्पताल चौराहा, कोतवाली चौराहा सहित अन्य स्थानों पर समाजबंधुओं एवं श्रद्धालुओं ने कावड़ियों का स्वागत फल, पानी और पुष्पवर्षा से किया।

यात्रा में सबसे आगे समाज का बैनर रहा, जिसके पीछे जटाशंकर धाम डमरू दल अपनी प्रस्तुति देता चला। समाज के छोटे-छोटे बच्चे उत्साहपूर्वक कावड़ लेकर चल रहे थे। महिलाएं भी कावड़ लेकर भोले बाबा के जयकारे लगाते हुए भक्ति में झूमती और नाचती-गाती नजर आईं। युवाओं और वरिष्ठजनों ने भी पूरे उत्साह के साथ यात्रा में सहभागिता की।

बच्चों से लेकर मातृशक्ति और वरिष्ठजनों तक सभी की सहभागिता:
कावड़ यात्रा की खास बात यह रही कि इसमें समाज के छोटे बच्चों, बहनों, मातृशक्तियों, युवाओं और वरिष्ठजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। भारी बारिश के बावजूद सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को और भव्य बना दिया।

समाजबंधुओं ने कहा कि सकल असाटी समाज ने अपनी सामूहिक उपस्थिति से यह संदेश दिया है कि परिस्थितियां चाहे कैसी भी हों, “दमोह हमेशा एक था, एक है और एक रहेगा।” यात्रा ने समाज की एकता, आस्था और सामूहिक सहभागिता का मजबूत संदेश दिया।

भोले स्वरूप और डमरू दल बने आकर्षण का केंद्र:
कावड़ यात्रा में भोले स्वरूप में दीपक असाटी, अप्सरा और अनंत असाटी की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। श्रद्धालुओं ने उनके दर्शन किए और जयकारों के साथ उनका स्वागत किया।

वहीं जटाशंकर धाम डमरू दल की प्रस्तुति ने यात्रा के धार्मिक उत्साह को और बढ़ा दिया। डमरू की गूंज और भोलेनाथ के जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया।

महिला समिति और युवा टीम की अहम भूमिका:
कावड़ यात्रा को सफल बनाने में दमोह असाटी समाज महिला समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। महिला टीम ने आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं को बखूबी संभाला और पूरे कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई।

वहीं समाज की युवा टीम ने यात्रा में विशेष ऊर्जा और उत्साह भरा तथा व्यवस्थाओं से लेकर यात्रा को सुचारू रूप से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। युवाओं की सक्रियता और मातृशक्ति की सहभागिता ने आयोजन को और प्रभावशाली बना दिया।

भारी बारिश के बावजूद सफलतापूर्वक संपन्न हुई यह विशाल कावड़ यात्रा दमोह असाटी समाज की आस्था, एकता और सामूहिक शक्ति का यादगार उदाहरण बन गई। श्री देव जटाशंकर धाम में जलाभिषेक और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से समाज की सुख-समृद्धि, शांति और एकता की कामना की।

टिप्पणी करने के लिए

लॉगिन करें
S
Shailja asati 22 दिन पहले

सफल आयोजन की दमोह सकल असाटी समाज को .. अनंत कोटि बधाई शुभकामनाएं .💐💐 इसी तरह सजग रहे ...साथ रहे ..जय असाटी समाज👏👏

Read in English

Damoh Asati Samaj’s Grand Kawad Yatra Braves Heavy Rain, Concludes with Jalabhishek at Shri Dev Jatashankar Dham

The grand Kawad Yatra organised by Sakal Asati Samaj, Damoh, on Sunday during the auspicious month of Sawan was successfully completed amid heavy rain, devotion and tremendous enthusiasm. The downpour could not dampen the spirit of the Shiva devotees, who continued the procession with chants of “Har Har Mahadev”, presenting a powerful example of faith, unity and community spirit.

The Kawad Yatra began from Shri Ram Mandir at Talkies Tiraha. Before the procession commenced, prayers and rituals were performed as per tradition. Members of the women’s community led the initial worship, after which the devotees filled their kawads with holy Narmada water and prepared to proceed towards the abode of Lord Shiva.

Following the worship of Lord Bholenath, the Kawad Yatra formally began.
The procession passed through Bakouli Chowk, Ghantaghar, Hospital Chauraha and Kotwali Chauraha, before reaching Shri Dev Jatashankar Dham. Heavy rain lashed several parts of the route, but the devotion and enthusiasm of the participants remained undiminished. The procession continued without stopping and reached its destination with great fervour, where the devotees performed Jalabhishek of Lord Shiva with Narmada water and raised chants of “Har Har Mahadev.”

Spirit Remains Unstoppable Despite Rain;
Grand Welcomes Along the Route
The Kawad Yatra received warm and enthusiastic welcomes at several locations across the city. At Bakouli Chowk, Ghantaghar, Hospital Chauraha and Kotwali Chauraha, among other places, devotees and community members welcomed the kawadiyas with fruits, drinking water and flower showers.

The society’s banner led the procession, followed by the Jatashankar Dham Damru Dal, whose performance added to the devotional atmosphere. Young children from the community proudly carried kawads, while women also participated with great enthusiasm, carrying kawads, chanting the name of Lord Shiva and dancing and singing in devotion.

Participation from Children, Women, Youth and Senior Citizens:
One of the highlights of the Kawad Yatra was the enthusiastic participation of young children, women, mothers, youth and senior citizens from the community. Despite the heavy rainfall, people from every section participated wholeheartedly, adding grandeur and energy to the event.
Community members said that the collective participation demonstrated a strong message of unity:
“Damoh was always one, is one, and will always remain one.”
The procession reflected the community’s deep faith, unity and spirit of collective participation.

Lord Shiva’s Representations and Damru Dal Become Major Attractions
The representations of Lord Shiva by Deepak Asati, Apsara and Anant Asati were among the special attractions of the Kawad Yatra. Devotees warmly welcomed them, sought their blessings and raised enthusiastic chants of Lord Shiva.
The performance by the Jatashankar Dham Damru Dal further enhanced the devotional atmosphere. The beats of the damrus, combined with the chants of “Har Har Mahadev,” created a deeply spiritual environment throughout the procession.

Women’s Committee and Youth Team Play Key Roles:
The Damoh Asati Samaj Women’s Committee played an important role in the successful organisation of the Kawad Yatra. The women’s team efficiently managed various arrangements and remained actively involved throughout the programme.

The youth team also contributed significantly by bringing tremendous energy and enthusiasm to the procession. From preparations and arrangements to helping ensure the smooth movement of the yatra, the young members played an important role in its successful completion.
Despite the heavy rainfall, the successful completion of the grand Kawad Yatra became a memorable example of the faith, unity and collective strength of Damoh Asati Samaj.

The event concluded at Shri Dev Jatashankar Dham with Jalabhishek of Lord Shiva, devotional chants and prayers for the happiness, prosperity, peace and continued unity of the entire Asati community.

खबर अच्छी लगी? शेयर करें!

अपने परिवार और दोस्तों तक पहुँचाएं

WhatsApp पर शेयर करें
होम 1 शेयर ENG वापस