समाज दर्शन
समाज की आवाज़
महिला संगठन 1 मिनट पढ़ें

शाहगढ़ में असाटी महिला समाज समिति ने मनाया हरियाली तीज महोत्सव

P
Paras Asati · शाहगढ़ · 26 Aug 2026
2 पढ़ रहे हैं

असाटी महिला समाज समिति शाहगढ़ द्वारा दिनांक 25 अगस्त 2026 को पार्क मंदिर में हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान भगवान राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना कर फूलों की वर्षा की गई और महिलाओं ने भक्ति का आनंद लिया। इसके बाद सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर स्वागत एवं सम्मान किया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय असाटी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बिहारी लाल असाटी ने अपने संबोधन में समाज की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कन्यादान योजना, शिक्षा सारथी योजना एवं एक दान समाज की योजना के बारे में महिलाओं को बताया। योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के बाद उपस्थित महिलाओं ने एक दान समाज के नाम योजना में सहयोग करने की बात कही।

कार्यक्रम के पश्चात सभी महिलाओं ने सामूहिक रूप से समोसा एवं जलेबी का नाश्ता ग्रहण किया। कार्यक्रम के अंत में महिला समिति अध्यक्ष श्रीमती किरण असाटी ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

हरियाली तीज महोत्सव ने समाज की महिलाओं को भक्ति, परंपरा और सामाजिक एकजुटता के साथ जुड़ने का सुंदर अवसर प्रदान किया।

आपका समाज सेवक
बिहारी लाल असाटी, शाहगढ़
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, महासभा

टिप्पणी करने के लिए

लॉगिन करें
Read in English

Asati Women’s Society Committee Celebrates Hariyali Teej in Shahgarh

The Asati Women’s Society Committee, Shahgarh, organized a Hariyali Teej Mahotsav at Park Mandir on 25 August 2026, with great enthusiasm and devotion. A large number of women from the community participated actively in the celebration.

The कार्यक्रम began with prayers to Radha and Krishna, followed by a shower of flowers as the women participated in the devotional celebrations. The participants then welcomed and honored one another by applying tilak.

On the occasion, Bihari Lal Asati, National Vice President of Akhil Bharatiya Asati Mahasabha, addressed the gathering and provided detailed information about various welfare initiatives of the community, including the Kanyadaan Yojana, Shiksha Sarathi Yojana and Ek Daan Samaj Ki Yojana.

After learning about these welfare initiatives, the women expressed their willingness to contribute to the Ek Daan Samaj Ke Naam Yojana and support the community’s welfare activities.

The event concluded with the women enjoying samosas and jalebis together. Smt. Kiran Asati, President of the Women’s Committee, expressed her gratitude to everyone who participated and contributed to the successful event.

The Hariyali Teej celebration provided a wonderful opportunity for the women of the Asati community to come together in devotion, tradition and social unity.

Your Community Servant
Bihari Lal Asati, Shahgarh
National Vice President, Mahasabha

खबर अच्छी लगी? शेयर करें!

अपने परिवार और दोस्तों तक पहुँचाएं

WhatsApp पर शेयर करें
होम 0 शेयर ENG वापस