स्वास्थ्य 3 मिनट पढ़ें

75 साल की मां ने बेटी को दी नई जिंदगी 🩷

P
Paras Asati · शाहगढ़ · 10 May 2026
1 पढ़ रहे हैं

मां तुझे प्रणाम 🌸

मदर्स-डे पर शाहगढ़ की एक ऐसी प्रेरणादायक कहानी सामने आई है, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं।

करीब 10 साल से किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रही 40 वर्षीय कंचन असाटी को उनकी 75 वर्षीय बुजुर्ग मां मनोरमा असाटी ने अपनी किडनी दान कर नया जीवन दिया। जून 2025 में भोपाल के बंसल अस्पताल में डॉक्टरों ने उम्र के जोखिम के बावजूद सफल किडनी ट्रांसप्लांट किया। वर्तमान में मां-बेटी दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं और सामान्य जीवन जी रही हैं।

करीब 10 साल पहले प्रेगनेंसी के दौरान कंचन असाटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रसव के बाद मेडिकल जांच में पता चला कि उनकी किडनी ठीक से काम नहीं कर रही है। इसके बाद इलाज का लंबा दौर शुरू हुआ और शरीर में क्रिएटिनिन व यूरिया का स्तर लगातार बढ़ने लगा। कंचन का दिल्ली, हरियाणा, इंदौर और अहमदाबाद के कई निजी अस्पतालों में इलाज चला, लेकिन उनकी हालत बिगड़ती गई। अंत में डॉक्टरों ने साफ कह दिया कि अब किडनी ट्रांसप्लांट ही आखिरी रास्ता है।

बेटी की जान बचाने के लिए परिवार और रिश्तेदारों समेत करीब 10 लोगों की जांच कराई गई, लेकिन किसी की भी किडनी मैच नहीं हुई। आखिर में दमोह निवासी 75 वर्षीय मां मनोरमा असाटी का टेस्ट हुआ और उनकी किडनी मैच कर गई।

हालांकि उम्र 75 वर्ष होने के कारण डॉक्टरों ने शुरुआत में ट्रांसप्लांट को काफी जोखिम भरा बताते हुए ऑपरेशन करने से इनकार कर दिया था, लेकिन परिवार ने उम्मीद नहीं छोड़ी।

बीमारी के लंबे संघर्ष के बीच वर्ष 2024 में कंचन के पति अमित आनंद असाटी का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। पति के निधन के बाद अपने 19 वर्षीय बेटे कौस्तुभ और 11 वर्षीय कौटिल्य के साथ कंचन पूरी तरह डायलिसिस पर निर्भर हो गई थीं।

बेटी को हर दिन कमजोर होता देख मां मनोरमा ने परिवार से कहा "अगर मेरी किडनी से बेटी की जान बच सकती है, तो मैं इसके लिए तैयार हूं।" 🙏

इसके बाद जून 2025 में भोपाल के बंसल अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने जोखिम उठाते हुए सफल ऑपरेशन किया।

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अजित आनंद असाटी ने कहा "यह सिर्फ एक मेडिकल ऑपरेशन नहीं था, बल्कि एक मां के प्रेम, त्याग और साहस की सबसे बड़ी मिसाल थी।"

मदर्स-डे के अवसर पर सामने आई यह कहानी एक बार फिर साबित करती है कि दुनिया में मां से बड़ा रक्षक कोई नहीं होता। 🌺

टिप्पणी करने के लिए

लॉगिन करें
P
Prince asati 22 दिन पहले

🌷 Happy Mother’s Day 🌷 माँ मनोरमा असाटी जी एवं कंचन असाटी जी का प्रेम, त्याग, साहस और संस्कार समाज के लिए एक अद्भुत उदाहरण है। 🙏✨ ऐसी महान मातृशक्ति की प्रेरणादायी कहानी हर व्यक्ति को जीवन में आगे बढ़ने, परिवार को जोड़कर रखने और प्रेम बाँटने की सीख देती है। आप दोनों को सादर नमन एवं मदर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएं। 💐❤️

Read in English

75 Year Old Mother Gives Her Daughter a New Life 🩷

A Mother’s Love Beyond Life 🌸

On Mother’s Day, an inspiring story from Shahgarh has touched countless hearts.

Forty-year-old Kanchan Asati, who had been battling severe kidney disease for nearly 10 years, received a new life when her 75-year-old mother, Manorama Asati, donated her kidney to save her daughter. Despite the risks associated with age, doctors at Bansal Hospital, Bhopal successfully performed the kidney transplant in June 2025. Today, both mother and daughter are healthy and living a normal life.

Around 10 years ago, during pregnancy, Kanchan Asati was admitted to the hospital. After delivery, medical tests revealed that her kidneys were not functioning properly. A long struggle began as creatinine and urea levels continued to rise. She underwent treatment in several hospitals across Delhi, Haryana, Indore, and Ahmedabad, but her condition kept worsening. Eventually, doctors declared that a kidney transplant was the only remaining option.

To save Kanchan’s life, nearly 10 relatives and family members were tested, but none of their kidneys matched. Finally, her 75-year-old mother, Manorama Asati from Damoh, was tested and her kidney turned out to be a match.

Initially, doctors hesitated to perform the transplant because of her age, calling it highly risky. But the family refused to lose hope.

During this difficult journey, Kanchan’s husband, Amit Anand Asati, passed away in 2024 due to cardiac arrest. Left with her two sons, 19-year-old Kaustubh and 11-year-old Kautilya, Kanchan became completely dependent on dialysis.

Watching her daughter grow weaker every day, Manorama Asati told her family:
"If my kidney can save my daughter’s life, I am ready for it." 🙏

In June 2025, a team of doctors at Bansal Hospital took the risk and successfully completed the transplant surgery.

Dr. Ajit Anand Asati, Assistant Professor at Bundelkhand Medical College, said:
"This was not just a medical operation, but one of the greatest examples of a mother’s love, sacrifice, and courage."

This extraordinary story, shared on Mother’s Day, once again proves that: There is no protector greater than a mother in this world. 🌺

खबर अच्छी लगी? शेयर करें!

अपने परिवार और दोस्तों तक पहुँचाएं

WhatsApp पर शेयर करें
होम 4 शेयर ENG वापस