समाज दर्शन
समाज की आवाज़
स्वास्थ्य 1 मिनट पढ़ें

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दमोह में असाटी महिला समिति का योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम संपन्न 🇮🇳

P
Paras Asati · दमोह · 21 Jun 2026
206

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून 2026) के अवसर पर संस्कार भवन में असाटी महिला समिति, दमोह द्वारा योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

महिला समिति की सह सचिव श्रीमती रचना असाटी, मीडिया प्रभारी श्रीमती मधु असाटी एवं कुमारी काजल असाटी ने उपस्थित बहनों एवं बेटियों को योग, प्राणायाम एवं विभिन्न स्वास्थ्यवर्धक अभ्यास कराए। इसके पश्चात योग एवं स्वास्थ्य विषयक प्रश्नोत्तरी तथा मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

प्रतियोगिता में सोनिया धर्मेन्द्र असाटी ने प्रथम, आरती विवेक असाटी ने द्वितीय तथा कंचन सत्यप्रकाश असाटी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में दमोह क्षेत्र की महिला समिति, संरक्षक मंडल, मार्गदर्शक मंडल एवं महासभा की पदाधिकारी बहनों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। अंत में सभी उपस्थितजनों को अल्पाहार के साथ कार्यक्रम का सफल समापन किया गया।

टिप्पणी करने के लिए

लॉगिन करें
M
Mona Asati 25 दिन पहले

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं करो योग रहो निरोग 🧘🏻🤞🏻👌🏻

S
Shailja asati 26 दिन पहले

योग केवल व्यायाम ही नहीं बल्कि विचारों में सकारात्मकता मन में खुशी उत्साह साथ-साथ जीवन में अनुशासन लता है योग करें निरोग रहे योग दिवस की सभी को शुभकामनाएं

Read in English

Asati Mahila Samiti Damoh Organizes Yoga and Health Awareness Program on International Yoga Day 🇮🇳

On the occasion of International Yoga Day 2026, the Asati Mahila Samiti, Damoh, organized a Yoga and Health Awareness Program at Sanskar Bhavan. The event commenced with Ganesh worship and the ceremonial lighting of the lamp.

Deputy Secretary Mrs. Rachna Asati, Media In-charge Mrs. Madhu Asati, and Ms. Kajal Asati guided the participating women and girls through yoga, pranayama, and various health-promoting exercises. A quiz on health and yoga, along with fun games, was also organized, drawing enthusiastic participation.

In the competitions, Sonia Dharmendra Asati secured the first position, Aarti Vivek Asati stood second, and Kanchan Satyaprakash Asati secured the third position. The winners were honored with gifts.

The event witnessed active participation from members of the Mahila Samiti, Patron Board, Advisory Board, and office bearers of the Mahasabha from the Damoh region. The program concluded successfully with refreshments served to all attendees.

खबर अच्छी लगी? शेयर करें!

अपने परिवार और दोस्तों तक पहुँचाएं

WhatsApp पर शेयर करें
होम 3 शेयर ENG वापस