समाज दर्शन
Voice of the Community
Health 1 min read

Art of Living Happiness Course Sparked a New Wave of Positive Energy in Damoh ✨

P
Paras Asati · Damoh · 06 Jun 2026
2 reading

Continuing the tradition of summer camps organized over the years by the Asati Mahila Samiti, Damoh, this year’s “Art of Living Happiness Course” proved to be a unique and inspiring initiative. More than just a training program, it served as a meaningful step toward cultivating lasting happiness, positive thinking, inner peace, and a balanced lifestyle.

The course was conducted by the pride of the community and International Art of Living Trainer, Shri Prashant Asati Ji, who explained the significance of pranayama, Sudarshan Kriya, meditation, spiritual practice, service, and satsang in a simple yet impactful manner. Through practical insights and spiritual wisdom, he guided participants toward living a more joyful, stress-free, and fulfilling life.

The success of the event was strongly supported by the active participation, guidance, and cooperation of Sakal Asati Samaj, Damoh. The enthusiastic involvement of community members played a key role in making the program meaningful and successful.

Expressing gratitude, the Asati Mahila Samiti acknowledged Shri Prashant Asati Ji’s selfless service, dedication, and spiritual leadership. The committee expressed confidence that, as an inspiring and socially conscious member of the community, his guidance will continue to provide new direction, positive energy, and motivation to society in the years ahead.

To comment,

Log in
S
Shailja asati 3 months ago

आदरणीय प्रशांत नायक जी का हृदय से आभार समस्त असाटी समाज दमोह ...🙏 समाज दर्शन टीम का भी धन्यवाद...🙏 सामाजिक गतिविधियों को संकलित कर समाज की एक जुटता और प्रगति में योगदान की सेवा बहुत बढ़िया👏👏

हिंदी में पढ़ें

आर्ट ऑफ़ लिविंग हैप्पीनेस कोर्स ने दमोह में जगाई नई सकारात्मक ऊर्जा ✨

असाटी महिला समिति, दमोह द्वारा विगत वर्षों से आयोजित समर कैंपों की श्रृंखला में इस वर्ष आयोजित "आर्ट ऑफ़ लिविंग हैप्पीनेस कोर्स" एक प्रेरणादायी एवं अद्वितीय कड़ी सिद्ध हुआ। यह प्रशिक्षण केवल एक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि जीवन में स्थायी प्रसन्नता, सकारात्मक सोच, आत्मिक शांति और संतुलित जीवन शैली की ओर बढ़ने की एक सार्थक पहल रहा।

इस विशेष कोर्स में समाज के गौरव एवं आर्ट ऑफ़ लिविंग के अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक आदरणीय श्री प्रशांत असाटी जी ने अत्यंत सरल एवं प्रभावी ढंग से प्रतिभागियों को प्राणायाम, सुदर्शन क्रिया, ध्यान, साधना, सेवा और सत्संग के महत्व से परिचित कराया। उन्होंने जीवन को आनंदमय, तनावमुक्त और सकारात्मक बनाने के अनेक व्यावहारिक सूत्र साझा किए, जिससे प्रतिभागियों को अमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम की सफलता में सकल असाटी समाज, दमोह का सहयोग, मार्गदर्शन एवं सहभागिता महत्वपूर्ण आधार बना। समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय भागीदारी ने इस आयोजन को और अधिक सार्थक एवं सफल बनाया।

असाटी महिला समिति, दमोह ने आदरणीय श्री प्रशांत असाटी जी के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी निस्वार्थ सेवा भावना, आध्यात्मिक दृष्टि और समाज के प्रति समर्पण प्रेरणादायी है। समिति ने विश्वास व्यक्त किया कि समाज के एक जागरूक एवं प्रेरणास्रोत सदस्य के रूप में उनका यह आध्यात्मिक मार्गदर्शन भविष्य में भी समाज को नई दिशा, नई ऊर्जा और सकारात्मकता प्रदान करता रहेगा।

Liked this story? Share it!

Spread the word to your community

Share on WhatsApp
Home 1 Share हिंदी Back