समाज दर्शन
समाज की आवाज़
स्वास्थ्य 1 मिनट पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर छतरपुर में असाटी समाज का भव्य योग आयोजन 🇮🇳

P
Paras Asati · छतरपुर · 21 Jun 2026
177

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून 2026) के अवसर पर प्रातः 5:30 बजे श्री धनुषधारी असाटी मंदिर परिसर में असाटी महिला मंडल, छतरपुर के तत्वावधान में भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय असाटी महासभा के सचिव श्री जीवन लाल असाटी, समाज अध्यक्ष श्री बालमुकुंद असाटी, महिला अध्यक्ष श्रीमती रजनी पंकज असाटी एवं वरिष्ठ मार्गदर्शक श्री दुर्गा प्रसाद असाटी के नेतृत्व एवं आशीर्वाद में संपन्न हुआ।

योगाचार्य श्री गिरीश दुबे के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में मातृशक्ति, युवा वर्ग एवं वरिष्ठजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योग के माध्यम से स्वास्थ्य, अनुशासन और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर असाटी महिला मंडल के प्रयासों की सराहना करते हुए समाजजनों ने इसे समाज की एकता और सहभागिता का प्रेरणादायी उदाहरण बताया।

टिप्पणी करने के लिए

लॉगिन करें
Read in English

Chhatarpur Asati Community Celebrates International Yoga Day with Grand Gathering 🇮🇳

On the occasion of International Yoga Day 2026, a grand yoga session was organized at Shri Dhanushdhari Asati Temple at 5:30 AM under the aegis of the Asati Mahila Mandal, Chhatarpur.

The event was held under the guidance of Akhil Bharatiya Asati Mahasabha Secretary Shri Jeevan Lal Asati, with the leadership of Society President Shri Balamukund Asati, Women's President Smt. Rajni Pankaj Asati, and senior mentor Shri Durga Prasad Asati.

Under the supervision of yoga instructor Shri Girish Dubey, women, youth, and senior members enthusiastically participated, promoting the message of health, discipline, and community unity through yoga.

Community members appreciated the efforts of the Asati Mahila Mandal and described the event as a symbol of harmony and togetherness within the society.

खबर अच्छी लगी? शेयर करें!

अपने परिवार और दोस्तों तक पहुँचाएं

WhatsApp पर शेयर करें
होम 1 शेयर ENG वापस