छतरपुर में असाटी महिला मंडल का दो दिवसीय समर कैंप संपन्न, महिलाओं और बच्चों ने सीखे नए हुनर
छतरपुर स्थित श्री धनुषधारी असाटी मंदिर परिसर में 27 एवं 28 जून को असाटी महिला मंडल, छतरपुर द्वारा दो दिवसीय समर कैंप 2026 का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महिला अध्यक्ष श्रीमती रजनी पंकज असाटी ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
समर कैंप में महिलाओं के लिए साड़ी ड्रेपिंग, आधुनिक हेयर स्टाइल, घरेलू सौंदर्य देखभाल तथा होममेड मसाज जैसी उपयोगी कार्यशालाएँ आयोजित की गईं। वहीं बच्चों के लिए ड्रॉइंग, रंग भरने, याददाश्त विकसित करने वाले खेल तथा मंच संचालन एवं अभिव्यक्ति से जुड़े गतिविधियों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कई प्रेरणादायक पल देखने को मिले। एक 8 वर्षीय बालिका ने पहली बार मंच पर कविता प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया, वहीं 60 वर्षीय एक वरिष्ठ महिला ने पहली बार स्मार्टफोन से वीडियो बनाना सीखा, जिसने उपस्थित सभी लोगों को प्रेरित किया।
समापन अवसर पर महिला अध्यक्ष श्रीमती रजनी पंकज असाटी ने कहा कि यह समर कैंप केवल दो दिनों का आयोजन नहीं, बल्कि मातृशक्ति के आत्मविश्वास, कौशल विकास और सामाजिक जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।
आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने तथा समाज में एकता और सहभागिता की भावना को मजबूत करने का माध्यम बन रहे हैं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर महिला मंडल की पूरी टीम को समाजजनों ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
इस तरह की खबरें सीधे फोन पर पाएं
एक क्लिक में नोटिफिकेशन चालू करें
Read in English
Asati Mahila Mandal Organizes Successful Two-Day Summer Camp in Chhatarpur
The Asati Mahila Mandal, Chhatarpur, successfully organized a two-day Summer Camp 2026 on June 27–28 at the Shri Dhanushdhari Asati Temple premises. The event, led by Mrs. Rajni Pankaj Asati, President of the Mahila Mandal, witnessed enthusiastic participation from women and children of the community.
The camp featured a variety of practical sessions for women, including saree draping, trendy hairstyling, homemade beauty care, and stress-relief massage techniques. Children participated in drawing and colouring activities, memory-building games, and confidence-building stage activities.
Several inspiring moments marked the event. An eight-year-old girl recited a poem on stage for the first time, while a 60-year-old participant learned to create videos using a smartphone, highlighting that learning has no age limit.
Speaking at the closing ceremony, Mrs. Rajni Pankaj Asati said that the summer camp was more than just a two-day event—it was a meaningful initiative to empower women, build confidence, and strengthen community participation. She also expressed her commitment to organizing similar programs regularly in the future.
The organizers stated that such initiatives play an important role in promoting women's empowerment, encouraging children's creativity, and strengthening unity within the community. The successful event concluded with appreciation for the entire organizing team and a shared commitment to continue such meaningful social initiatives.
ट्रेंडिंग खबरें
युवा शक्ति और समाज के सहयोग से दमोह का मेधावी छात्र सम्मान समारोह हुआ सफल 🏆
छतरपुर असाटी युवा समिति का बेटी के विवाह में सहयोग का संकल्प
श्रीमती साधना के.के. नायक को डॉक्टरेट उपाधि, असाटी समाज गौरवान्वित
75 साल की मां ने बेटी को दी नई जिंदगी 🩷
रायपुर की नन्ही प्रतिभा आशिरा असाटी ने जीता सबका दिल 🎨✨
महिला संगठन
और देखें
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रीय महिला समिति की डिजिटल सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता का ऐतिहासिक समापन, देश-विदेश से मिली लगभग 200 प्रविष्टियाँ
अन्य
महिला समिति लामता ने समर कैंप और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का किया सफल आयोजन
लामता
मातृ दिवस पर छतरपुर महिला समिति की प्रेरणादायक पहल
छतरपुर
असाटी महिला मंडल छतरपुर द्वारा मातृ दिवस कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न
छतरपुरछतरपुर से और
और देखें
छतरपुर असाटी युवा समिति का बेटी के विवाह में सहयोग का संकल्प
सामाजिक कार्य
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर छतरपुर में असाटी समाज का भव्य योग आयोजन 🇮🇳
स्वास्थ्य
छतरपुर असाटी युवा समिति द्वारा सेवा का सराहनीय कार्य
सामाजिक कार्य
मातृ दिवस पर छतरपुर महिला समिति की प्रेरणादायक पहल
महिला संगठन
असाटी महिला मंडल छतरपुर द्वारा मातृ दिवस कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न
महिला संगठनशिक्षा समाचार
और देखेंनौकरी समाचार
और देखें
शिक्षा सारथी योजना को मिला एक और युवा सहयोगी: पहली सैलरी से ₹11,000 का योगदान देकर शौर्य गुप्ता बने प्रेरणा स्रोत
टिप्पणी करने के लिए
लॉगिन करें