समाज दर्शन
समाज की आवाज़
सामान्य समाचार 1 मिनट पढ़ें

खरगापुर में प्रथम बार हर्षोल्लास और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

P
Paras Asati · खरगापुर · 15 Aug 2026
2 पढ़ रहे हैं

अखिल भारतीय असाटी समाज धर्मशाला, खरगापुर में प्रथम बार 80वें स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर सकल असाटी समाज खरगापुर के वरिष्ठजनों, मातृशक्ति एवं युवा शक्ति की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में श्री काशीप्रसाद जी असाटी, पिपरा वालों के करकमलों से राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

ध्वजारोहण के पश्चात समाज के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर पूरे वातावरण को उत्साह, उमंग और राष्ट्रप्रेम से भर दिया।

यह आयोजन केवल स्वतंत्रता दिवस का उत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी में संस्कारों के संचार का सुंदर संकल्प भी बना। तिरंगे की आन-बान-शान के साक्षी बने इस गौरवपूर्ण अवसर ने असाटी समाज की एकजुटता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को और मजबूत किया।

🇮🇳 जय हिंद!
🇮🇳 जय असाटी समाज! 🚩

टिप्पणी करने के लिए

लॉगिन करें
Read in English

80th Independence Day Celebrated for the First Time in Khargapur with Joy, Enthusiasm and Patriotic Spirit

The 80th Independence Day was celebrated for the first time at the Akhil Bharatiya Asati Samaj Dharamshala, Khargapur, with great enthusiasm, dignity, and patriotic spirit.

The presence of senior members, women, and youth of the entire Asati community of Khargapur added grace and warmth to the celebration. The National Flag was hoisted by Shri Kashiprasad Ji Asati of Pipra.

Following the flag hoisting, the young children of the community presented vibrant cultural performances filled with patriotic spirit, creating an atmosphere of enthusiasm, joy, and love for the nation.

The event was not merely a celebration of Independence Day but also a meaningful expression of patriotism, social unity, and the commitment to instill strong values in the next generation. Witnessing the pride and glory of the Tricolour, the occasion further strengthened the spirit of unity and dedication towards the nation within the Asati community.

🇮🇳 Jai Hind!
🇮🇳 Jai Asati Samaj! 🚩

खबर अच्छी लगी? शेयर करें!

अपने परिवार और दोस्तों तक पहुँचाएं

WhatsApp पर शेयर करें
होम 2 शेयर ENG वापस