खरगापुर में असाटी समाज के निर्वाचन संपन्न, वरिष्ठ एवं युवा अध्यक्ष निर्वाचित
असाटी समाज, खरगापुर के वरिष्ठ अध्यक्ष एवं युवा अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप आयोजित इस निर्वाचन में समाजजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने नए नेतृत्व का चयन किया।
निर्वाचन के परिणामस्वरूप वरिष्ठ अध्यक्ष पद पर श्री जगदीश प्रसाद जी असाटी (चंदेरी वाले) तथा युवा अध्यक्ष पद पर श्री शिवम जी असाटी (रमसगरा वाले) निर्वाचित हुए।
नवनिर्वाचित अध्यक्षों के निर्वाचन पर समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं उपस्थित समाजबंधुओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समाजजनों ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों अपने अनुभव, ऊर्जा एवं कुशल नेतृत्व के माध्यम से समाज में एकता को सुदृढ़ करेंगे तथा सामाजिक, सांस्कृतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा प्रदान करेंगे।
निर्वाचन प्रक्रिया के उपरांत सभी समाजबंधुओं ने सामाजिक समरसता, संगठन की मजबूती एवं समाज के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस तरह की खबरें सीधे फोन पर पाएं
एक क्लिक में नोटिफिकेशन चालू करें
Read in English
Asati Samaj Khargapur Elects New Senior and Youth Presidents
The election process for the positions of Senior President and Youth President of Asati Samaj, Khargapur, was successfully concluded. Members of the community actively participated in the democratic process to elect their new leadership.
Following the election, Mr. Jagdish Prasad Asati (Chanderi Wale) was elected as the Senior President, while Mr. Shivam Asati (Ramsagara Wale) was elected as the Youth President.
The newly elected office bearers received heartfelt congratulations and best wishes from community members. The community expressed confidence that, through their experience, dedication, and leadership, both presidents would strengthen unity within the society and provide fresh direction to its social, cultural, and organisational activities.
At the conclusion of the election, community members reaffirmed their commitment to working together for stronger unity, organisational growth, and the overall development of the Asati community.
ट्रेंडिंग खबरें
युवा शक्ति और समाज के सहयोग से दमोह का मेधावी छात्र सम्मान समारोह हुआ सफल 🏆
दमोह असाटी महिला मंडल द्वारा हर्षोल्लास से मनाई गई हरियाली तीज
इंदौर में असाटी समाज महिला समिति द्वारा हरियाली तीज उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया
छतरपुर असाटी युवा समिति का बेटी के विवाह में सहयोग का संकल्प
श्रीमती साधना के.के. नायक को डॉक्टरेट उपाधि, असाटी समाज गौरवान्वित
सामान्य समाचार
और देखें
दमोह समाज में उठते सवाल : तालाब में गड़बड़ी कहाँ है, गंदी मछली कौन?
दमोह
खरगापुर में प्रथम बार हर्षोल्लास और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस
खरगापुर
रिश्ते जुड़े, दिल मिले और मजबूत हुआ समाज - असाटी समाज बैंगलोर का यादगार मिलन समारोह ✨
अन्य
रायपुर महिला समिति ने किया पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण श्रृंखला का आयोजन
छत्तीसगढ़खरगापुर से और
और देखेंशिक्षा समाचार
और देखेंनौकरी समाचार
और देखें
शिक्षा सारथी योजना को मिला एक और युवा सहयोगी: पहली सैलरी से ₹11,000 का योगदान देकर शौर्य गुप्ता बने प्रेरणा स्रोत
टिप्पणी करने के लिए
लॉगिन करें