ग्रीन तिरोड़ा क्लीन तिरोड़ा अभियान के अंतर्गत विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न
दिनांक 25 जनवरी 2026, रविवार को “ग्रीन तिरोड़ा क्लीन तिरोड़ा” अभियान के अंतर्गत 26 जनवरी के पूर्व अवसर पर स्थानीय पशु चिकित्सालय, खैरलांजी रोड, तिरोड़ा में विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में तिरोड़ा नगर परिषद के नवनिर्वाचित नगराध्यक्ष श्री अशोक रामजीबाबूजी असाटी, पार्षद श्री प्रभु जीवनलालजी असाटी, वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व ग्राम समिति अध्यक्ष श्री शालीकरामजी असाटी, गोंदिया क्षेत्रीय असाटी वैश्य विकास समिति गोंदिया (महाराष्ट्र) के अध्यक्ष श्री दिलीप अमृतलालजी असाटी एवं उपाध्यक्ष श्री सुशीलकुमार घनश्यामदासजी असाटी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
साथ ही ग्रीन तिरोड़ा क्लीन तिरोड़ा के फाउंडर मेंबर श्री राजेश सोनेलालजी असाटी, श्री अजय सोनेलालजी असाटी एवं श्री अनूप रामकुमारजी असाटी के हस्ते दवाखाना परिसर में वृक्षारोपण किया गया। 🌿
इस अवसर पर ग्रीन तिरोड़ा क्लीन तिरोड़ा एवं MSG क्रिकेट क्लब के सदस्य, नवनिर्वाचित पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी सहभागिता निभाई और वृक्षारोपण किया। समिति की ओर से लगभग 100 पौधे लगाए गए।
समिति द्वारा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं सिंचाई भी की जाती है, जिसमें नगरवासियों का भी निरंतर सहयोग प्राप्त हो रहा है।
समाज के बंधु ऐसे जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्यक्रमों में सदैव बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाते रहे हैं, जो समाज के लिए प्रेरणादायी उदाहरण है। 🌳
इस तरह की खबरें सीधे फोन पर पाएं
एक क्लिक में नोटिफिकेशन चालू करें
Read in English
Massive Tree Plantation Drive Conducted Under “Green Tiroda Clean Tiroda” Campaign
On Sunday, 25 January 2026, a large-scale tree plantation drive was organized at the Local Veterinary Hospital premises on Khairlanji Road, Tiroda, under the “Green Tiroda Clean Tiroda” campaign ahead of Republic Day celebrations.
The event witnessed the gracious presence of newly elected Tiroda Municipal Council President Shri Ashok Ramjibabuji Asati, Councillor Shri Prabhu Jeevanlalji Asati, senior social worker and former Gram Samiti President Shri Shalikaramji Asati, Gondia Regional Asati Vaishya Vikas Samiti President Shri Dilip Amritlalji Asati, and Vice President Shri Sushilkumar Ghanshyamdasji Asati.
Tree plantation was also carried out by Green Tiroda Clean Tiroda founder members Shri Rajesh Sonelalji Asati, Shri Ajay Sonelalji Asati, and Shri Anoop Ramkumarji Asati.
Members of Green Tiroda Clean Tiroda, MSG Cricket Club, newly elected councillors, and a large number of women actively participated in the plantation drive. Around 100 trees were planted during the campaign. 🌳
The committee also ensures regular watering and maintenance of the planted trees with active support from local residents.
Such social and environmental initiatives continue to showcase the inspiring dedication of society members toward public welfare and environmental conservation. 🌲
ट्रेंडिंग खबरें
श्रीमती साधना के.के. नायक को डॉक्टरेट उपाधि, असाटी समाज गौरवान्वित
75 साल की मां ने बेटी को दी नई जिंदगी 🩷
🏆 प्रदेश स्तरीय ‘प्रयास सेवा सम्मान 2026’ से श्रीमती नीतू असाटी सम्मानित
रायपुर की नन्ही प्रतिभा आशिरा असाटी ने जीता सबका दिल 🎨✨
छतरपुर असाटी युवा समिति द्वारा सेवा का सराहनीय कार्य
टिप्पणी करने के लिए
लॉगिन करें