बल्देवगढ़ में श्री हनुमान प्रकट उत्सव का भव्य आयोजन, असाटी समाज की सशक्त एवं प्रेरणादायी सहभागिता
Admin
बल्देवगढ़ · 5 दिन पहले
🙏 जय सीतारामजी की 🙏
🌹 असाटी समाज की जय 🌹
असाटी समाज अपनी जागरूकता, सामाजिक एकता एवं धार्मिक आयोजनों में सक्रिय सहभागिता के कारण समाज में एक विशिष्ट पहचान स्थापित करता रहा है। इसी परंपरा के अंतर्गत प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बल्देवगढ़ नगर में श्री 1008 रामभक्त श्री हनुमान जी का प्रकट उत्सव अत्यंत धूमधाम, भव्यता एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस पावन अवसर पर नगर में एक विशाल, भव्य एवं दिव्य शोभायात्रा एवं चल समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में असाटी समाज की सहभागिता विशेष हर्ष, उल्लास एवं गौरव का विषय रही। समारोह के दौरान समाज के बंधुओं द्वारा अपने-अपने आवासों पर धर्मध्वजा एवं बंदनवार सजाकर संपूर्ण नगर को भक्तिमय वातावरण से अभिसिंचित किया गया।
शोभायात्रा के मार्ग में असाटी समाज के बंधुओं द्वारा 10 से 12 स्थानों पर भंडारे, प्रसाद वितरण, खीर एवं फलों का वितरण किया गया। इसके साथ ही गुरु कृपा ट्रेडर्स (बड़माडई परिवार) की महिला शक्ति द्वारा नमकीन, चाय एवं बिस्कुट का वितरण किया गया, जो उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
उल्लेखनीय है कि हनुमान जयंती बल्देवगढ़ नगर का सबसे बड़ा एवं ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन माना जाता है, जिसमें असाटी समाज की सशक्त एवं संगठित उपस्थिति अपने आप में एक विशिष्ट स्थान रखती है।
इस अवसर पर असाटी समाज के युवाओं द्वारा समयदान, अर्थदान एवं अथक परिश्रम के माध्यम से श्री राम रथ का विशेष निर्माण करवाया गया, जिससे चल समारोह को भव्य स्वरूप प्राप्त हुआ। चार घंटे तक चली इस यात्रा के दौरान समाज के युवाओं द्वारा निरंतर भगवान श्री राम के रथ को खींचकर अपनी श्रद्धा, समर्पण एवं सेवा भावना का अनुकरणीय परिचय दिया गया।
श्री सीताराम संकीर्तन की मधुर धुनों में असाटी समाज की सहभागिता भी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। साथ ही समाज के युवाओं द्वारा अन्य झांकियों के संचालन में भी महत्वपूर्ण दायित्व निभाया गया, जिससे आयोजन की गरिमा और अधिक बढ़ी।
हिंदू उत्सव समिति द्वारा असाटी समाज के सभी युवाओं के इस सराहनीय योगदान की प्रशंसा करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया तथा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक समरसता, सेवा भाव एवं युवाशक्ति की सकारात्मक भूमिका का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर उभरा।
🌹🌹🌹🌹🌹💐💐👌🏻👍
Read in English
Grand Celebration of Shri Hanuman Prakat Utsav in Baldevgarh, Inspiring Participation of Asati Community
Jai Sitaram ji 🙏
Victory to the Asati community.
The Asati community continues to establish a distinct identity through social awareness and active participation in collective and religious events.
As every year, this year too the Prakat Utsav of Shri 1008 Ram Bhakt Shri Hanuman Ji was celebrated in Baldevgarh town with great devotion, enthusiasm, and grandeur. On this auspicious occasion, a massive, magnificent, and divine procession and moving tableau were taken out across the town.
This event became a moment of pride, joy, and collective celebration for the Asati community. Members of the community decorated their homes with religious flags and festoons, adding to the spiritual atmosphere of the town.
During the procession, community members organized bhandaras and distributed prasad, kheer, fruits, and refreshments at 10–12 locations. The women of Guru Kripa Traders (Badmadai family) distributed namkeen, tea, and biscuits, which became a special center of attraction.
Hanuman Jayanti is considered the largest and most historic event of Baldevgarh, and the strong presence of the Asati community gives it a unique and distinguished stature. Through time donation, financial contribution, and dedicated hard work, the youth of the Asati community specially constructed a magnificent Shri Ram Rath, which became a major highlight of the procession. For nearly four hours, the youth continuously pulled the Rath with devotion and enthusiasm.
The participation of the Asati community in the Shri Sitaram Sankirtan was also noteworthy. Community youth played significant roles in managing and operating other tableaux as well.
The Hindu Utsav Samiti appreciated the efforts of all the youth and honored them with certificates in recognition of their dedication and service.
The event stood as a powerful example of unity, devotion, and collective responsibility, reflecting the vibrant cultural and spiritual strength of the Asati community.
टिप्पणियाँ (0)
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!