सामान्य समाचार 2 मिनट पढ़ें

बालाघाट में प्रतिभा सम्मान समारोह एवं समिति पुनर्गठन सम्पन्न 🌸🏆

P
Paras Asati · बालाघाट · 30 May 2026
1 पढ़ रहे हैं

दिनांक 29 मई को असाटी वैश्य विकास समिति, बालाघाट द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह एवं समिति पुनर्गठन कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ समिति अध्यक्ष श्री श्रीकुमार असाटी जी, सचिव श्री संगम मोदी जी, महिला अध्यक्ष श्रीमती सरला असाटी जी एवं राष्ट्रीय खेलकूद संयोजक श्री तपेश असाटी जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं प्रभु श्रीराम जी की पूजा-अर्चना के साथ किया गया।

इसके पश्चात प्रतिभा सम्मान समारोह की शुरुआत हुई।
समिति संरक्षक श्री संतोष असाटी जी ने अपने दिवंगत माताजी एवं पिताजी की स्मृति में सत्र 2025-26 में बालाघाट क्षेत्र में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों कु. दिशा सत्यप्रकाश भावना असाटी (कक्षा 12वीं) एवं दर्श डॉ. विशाल सीमा असाटी (कक्षा 10वीं) को ₹5100-₹5100 की प्रोत्साहन राशि एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। 🏆

इसके बाद श्री तपेश असाटी जी द्वारा 10वीं एवं 12वीं में उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

प्रतिभा सम्मान के पश्चात समिति पुनर्गठन प्रक्रिया चुनाव अधिकारी श्रीमती माया सुरेश असाटी जी एवं सह चुनाव अधिकारी डॉ. विशाल असाटी जी द्वारा संपन्न कराई गई। सर्वसम्मति से -

✨ श्री संजय लखनलाल असाटी जी - वरिष्ठ अध्यक्ष
✨ श्रीमती विनीता श्रीकुमार असाटी जी - महिला अध्यक्ष
✨ श्री कलश शरद असाटी जी - युवा अध्यक्ष

निर्वाचित किए गए।

नवनिर्वाचित तीनों अध्यक्षों को श्रीमती माया असाटी जी द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम के सफल संचालन में राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष श्रीमती छाया असाटी जी ने अपने कुशल मंच संचालन से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के अंत में सभी सामाजिक बंधुओं ने स्वरुचिभोज का आनंद लिया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी सामाजिक बंधुओं के प्रति समिति ने हृदय से आभार व्यक्त किया।

जय असाटी समाज 🚩

टिप्पणी करने के लिए

लॉगिन करें
N
Neetu Asati 1 दिन पहले

शानदार💐

Read in English

Talent Felicitation Ceremony & Committee Reorganization Successfully Held in Balaghat 🌸🏆

On 29 May, the Asati Vaishya Vikas Samiti, Balaghat successfully organized a Talent Felicitation Ceremony and Committee Reorganization Program.

The program commenced with lamp lighting and worship of Lord Shri Ram by Committee President Shri Shrikumar Asati Ji, Secretary Shri Sangam Modi Ji, Women President Smt. Sarla Asati Ji, and National Sports Coordinator Shri Tapesh Asati Ji.

The Talent Felicitation Ceremony began thereafter.

In memory of his late mother and father, Committee Patron Shri Santosh Asati Ji honored the highest scorers of the 2025-26 academic session from the Balaghat region - Ku. Disha Satyaprakash Bhavna Asati (Class 12) and Darsh Dr. Vishal Seema Asati (Class 10) - with ₹5100 each along with mementos. 🏆

Following this, Shri Tapesh Asati Ji felicitated all students who passed Class 10 and Class 12 examinations with mementos.

The committee reorganization process was conducted by Election Officer Smt. Maya Suresh Asati Ji and Co-Election Officer Dr. Vishal Asati Ji.

By unanimous consent, the following office bearers were elected:

✨ Shri Sanjay Lakhanlal Asati Ji - Senior President
✨ Smt. Vinita Shrikumar Asati Ji - Women President
✨ Shri Kalash Sharad Asati Ji - Youth President

The newly elected presidents were administered the oath by Smt. Maya Asati Ji.

National Women Vice President Smt. Chhaya Asati Ji played a key role in making the event successful through her excellent stage संचालन (anchoring/emceeing). 🌸

The program concluded with everyone enjoying a community meal (Swaruchibhoj).

The committee expressed its heartfelt gratitude to all community members who attended the event.

Jai Asati Samaj 🚩

खबर अच्छी लगी? शेयर करें!

अपने परिवार और दोस्तों तक पहुँचाएं

WhatsApp पर शेयर करें
होम 1 शेयर ENG वापस