असाटी समाज छतरपुर द्वारा डॉ. आनंद असाटी का सम्मान
असाटी समाज के लिए यह अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है कि डॉ. आनंद असाटी को गवर्नमेंट आयुर्वेदिक हॉस्पिटल छतरपुर में RMO (रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर) के प्रभारी पद का दायित्व सौंपा गया है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर असाटी समाज द्वारा असाटी धर्मशाला में एक गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें समाजजनों ने डॉ. आनंद असाटी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रदान कीं।
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. आनंद असाटी का समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं चिकित्सा क्षेत्र में उनकी विशेषज्ञता न केवल अस्पताल बल्कि संपूर्ण समाज के लिए गर्व का विषय है। RMO के रूप में उनकी यह नई पारी मरीजों के लिए बेहतर, संवेदनशील और समर्पित स्वास्थ्य सेवाओं का सशक्त माध्यम बनेगी ऐसी सभी ने कामना की।
इस अवसर पर बालमुकुंद असाटी (असाटी समाज अध्यक्ष) के नेतृत्व में समाज की ओर से डॉ. आनंद असाटी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में नरेंद्र असाटी (असाटी धर्मशाला अध्यक्ष), दशरथ असाटी, युवा अध्यक्ष अनिल अन्नू असाटी, सुशील असाटी, मनीष असाटी, दिपेन्द्र असाटी, शैलेस असाटी, विवेक असाटी, डॉ. विकेश असाटी, अनुरुद्ध असाटी सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सभी उपस्थितजनों ने एक स्वर में डॉ. आनंद असाटी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सेवा-भाव के साथ करेंगे। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और समाजजनों ने इस उपलब्धि को पूरे असाटी समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
इस तरह की खबरें सीधे फोन पर पाएं
एक क्लिक में नोटिफिकेशन चालू करें
Read in English
Asati Samaj Chhatarpur Honors Dr. Anand Asati
It is a moment of immense pride and happiness for the Asati Samaj that Dr. Anand Asati has been appointed as the RMO (Resident Medical Officer – In-Charge) at the Government Ayurvedic Hospital, Chhatarpur. On this significant achievement, a dignified felicitation ceremony was organized by the Asati community at the Asati Dharamshala, where Dr. Anand Asati was warmly honored.
Speakers at the ceremony highlighted that Dr. Anand Asati’s dedication, commitment, and expertise in the medical field are a matter of pride not only for the hospital but for the entire society. His new role as RMO is expected to open new avenues of dedicated, compassionate, and quality healthcare services for patients.
The felicitation was carried out under the leadership of Balmukund Asati, President of Asati Samaj. The program witnessed the esteemed presence of Narendra Asati (President, Asati Dharamshala), Dashrath Asati, Youth President Anil Annu Asati, Sushil Asati, Manish Asati, Dipendra Asati, Shailesh Asati, Vivek Asati, Dr. Vikesh Asati, Anuruddh Asati, along with many other respected and senior members of the community.
All attendees extended their heartfelt congratulations and best wishes to Dr. Anand Asati, expressing confidence that he will fulfill his responsibilities with sincerity, integrity, and a strong spirit of service. The ceremony concluded in a warm and respectful atmosphere, and the community described this achievement as a source of inspiration for the entire Asati society.
ट्रेंडिंग खबरें
श्रीमती साधना के.के. नायक को डॉक्टरेट उपाधि, असाटी समाज गौरवान्वित
75 साल की मां ने बेटी को दी नई जिंदगी 🩷
🏆 प्रदेश स्तरीय ‘प्रयास सेवा सम्मान 2026’ से श्रीमती नीतू असाटी सम्मानित
रायपुर की नन्ही प्रतिभा आशिरा असाटी ने जीता सबका दिल 🎨✨
छतरपुर असाटी युवा समिति द्वारा सेवा का सराहनीय कार्य
सम्मान / पुरस्कार
और देखें
🧬 डा. विवेक असाटी की शोध को मिला भारत सरकार का पेटेंट, समाज में खुशी की लहर 🌟
अन्य
भोपाल की गौरव अवनी असाटी ने राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता में पाया प्रथम स्थान 🏆🎨
भोपाल
🎶 समाज की उभरती संगीत प्रतिभा - सार्थक असाटी 🎶
सागर
एमपी बोर्ड में 97% अंक लाकर प्रगति असाटी बनीं प्रदेश की टॉप-10 में, हुआ भव्य सम्मान
दमोहछतरपुर से और
और देखें
छतरपुर असाटी युवा समिति द्वारा सेवा का सराहनीय कार्य
सामाजिक कार्य
मातृ दिवस पर छतरपुर महिला समिति की प्रेरणादायक पहल
महिला संगठन
असाटी महिला मंडल छतरपुर द्वारा मातृ दिवस कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न
महिला संगठन
जब इलाज बना आशीर्वाद: मिशन रोशनी का भावपूर्ण प्रयास
सामाजिक कार्य
टिप्पणी करने के लिए
लॉगिन करें