श्री नेमीशरण्य तीर्थ में असाटी समाज की सामूहिक श्रीमद्भागवत कथा एवं अयोध्या धाम दर्शन यात्रा सम्पन्न 🕉️
श्री नेमीशरण्य तीर्थ में असाटी समाज के दमोह, जबलपुर एवं इंदौर के लगभग 25 परिवारों ने सामूहिक रूप से जजमान बनकर दिनांक 17 मई 2026 से 23 मई 2026 तक आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का पुण्य लाभ प्राप्त किया। कथा का वाचन सुप्रसिद्ध कथावाचक श्री रविशंकर गर्ग महाराज, जबलपुर के श्रीमुख से संपन्न हुआ।
इस आध्यात्मिक आयोजन में समाजजन एकता, श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ सहभागी बने। विशेष बात यह रही कि सभी समाजबंधु सामूहिक रूप से जजमान बने, जिसने सामाजिक समरसता एवं सामूहिक आध्यात्मिक सहभागिता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।
इस पावन आयोजन की प्रेरक पहल श्रीमती सीमा गुप्ता, जबलपुर द्वारा की गई, जिनके प्रयासों से विभिन्न क्षेत्रों के समाजजन एक मंच पर एकत्रित होकर धर्म, संस्कृति एवं आध्यात्मिकता से जुड़े।
कथा समापन के पश्चात सभी समाजजन एसी बस के माध्यम से श्री अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए, जहाँ उन्होंने प्रभु श्री रामलला के दिव्य दर्शन कर अपनी धार्मिक यात्रा को और अधिक पुण्यमयी बनाया।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी श्री रविशंकर गर्ग महाराज द्वारा बद्रीनाथ एवं द्वारका पुरी जैसे पावन तीर्थ स्थलों पर समाजबंधुओं को सामूहिक जजमान बनाकर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन कराया जाता रहा है।
यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज में एकता, आस्था एवं सांस्कृतिक जुड़ाव का प्रेरणादायी संदेश लेकर आया। ✨🙏
इस तरह की खबरें सीधे फोन पर पाएं
एक क्लिक में नोटिफिकेशन चालू करें
Read in English
Collective Shrimad Bhagwat Katha & Ayodhya Pilgrimage by Asati Community at Shri Naimisharanya Tirth 🕉️
Around 25 families from the Asati community belonging to Damoh, Jabalpur, and Indore collectively participated as Yajmans in a Shrimad Bhagwat Katha organized at Shri Naimisharanya Tirth from 17 May 2026 to 23 May 2026.
The sacred discourse was delivered by renowned spiritual orator Shri Ravishankar Garg Maharaj of Jabalpur.
The event witnessed deep devotion, unity, and collective spiritual participation from community members. A special highlight of the program was that all participating families jointly became Yajmans, setting a beautiful example of social harmony and shared religious commitment.
This spiritual initiative was thoughtfully started by Mrs. Seema Gupta, Jabalpur, whose efforts brought together families from different regions to connect through faith, culture, and spirituality.
Following the conclusion of the Bhagwat Katha, all participants traveled together by AC bus to Shri Ayodhya Dham for the divine darshan of Shri Ram Lalla, making their spiritual journey even more memorable and blessed.
Notably, Shri Ravishankar Garg Maharaj has previously conducted similar collective Shrimad Bhagwat Kathas with community members at revered pilgrimage sites such as Badrinath and Dwarka Puri.
The event stood as a remarkable example of devotion, unity, and cultural bonding within the community. ✨🙏
ट्रेंडिंग खबरें
श्रीमती साधना के.के. नायक को डॉक्टरेट उपाधि, असाटी समाज गौरवान्वित
75 साल की मां ने बेटी को दी नई जिंदगी 🩷
🏆 प्रदेश स्तरीय ‘प्रयास सेवा सम्मान 2026’ से श्रीमती नीतू असाटी सम्मानित
रायपुर की नन्ही प्रतिभा आशिरा असाटी ने जीता सबका दिल 🎨✨
छतरपुर असाटी युवा समिति द्वारा सेवा का सराहनीय कार्य
धार्मिक
और देखें
खरगापुर में असाटी समाज धर्मशाला में वेदी माता पटशिला पूजन एवं महाआरती का भव्य आयोजन
खरगापुर
बल्देवगढ़ में श्री हनुमान प्रकट उत्सव का भव्य आयोजन, असाटी समाज की सशक्त एवं प्रेरणादायी सहभागिता
बल्देवगढ़
श्रीमद् भागवत का आयोजन पावन धारा _ दमोह
दमोह
असाटी समाज लामता द्वारा होली मिलन एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया
लामता
टिप्पणी करने के लिए
लॉगिन करेंजय जय श्री राधे 🙏