रायपुर महिला समिति ने किया पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण श्रृंखला का आयोजन
असाटी वैश्य समाज महिला समिति, रायपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दिनांक 5 जून 2026 से 7 जून 2026 तक तीन दिवसीय पौधारोपण श्रृंखला का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा पौधारोपण के माध्यम से भावी पीढ़ी में प्रकृति प्रेम एवं संरक्षण के संस्कार विकसित करना रहा।
समिति का मानना है कि पर्यावरण संरक्षण केवल वर्तमान की आवश्यकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी भी है। इसी सोच के साथ आयोजित इस अभियान में महिला समिति की सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर समाज को सकारात्मक संदेश दिया।
इस अवसर पर कल्पना जी (मंत्री, अखिल भारतीय असाटी वैश्य समाज महासभा), रूचि जी (उपाध्यक्ष, असाटी वैश्य समाज महिला क्षेत्रीय समिति, छत्तीसगढ़), अपर्णा जी (सचिव, असाटी वैश्य समाज महिला क्षेत्रीय समिति, छत्तीसगढ़), मीनाक्षी जी (पूर्व अध्यक्ष, असाटी वैश्य समाज महिला समिति, रायपुर), रंजना जी (पूर्व उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय असाटी वैश्य समाज महासभा महिला समिति, छत्तीसगढ़ क्षेत्र), संगीता जी (अध्यक्ष, असाटी वैश्य समाज महिला समिति, रायपुर), सीमा जी (उपाध्यक्ष, असाटी वैश्य समाज महिला समिति, रायपुर) तथा पिंकी जी सहित समिति की सदस्य नेहा जी, रेखा जी, श्वेता जी, माधुरी जी एवं अन्य सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
अभियान की विशेष आकर्षण रहे समाज के नन्हे “पर्यावरण प्रहरी” - श्लोका लोकेश असाटी, आशिरा अभिषेक असाटी, एकता आदित्य असाटी (पुणे निवासी), अविका रूपेश असाटी एवं अथर्व रूपेश असाटी, जिन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जागरूकता एवं जिम्मेदारी का परिचय दिया।
महिला समिति द्वारा आयोजित यह पहल समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ नई पीढ़ी में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के संस्कार विकसित करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास सिद्ध हुई। 🌱🌍✨
इस तरह की खबरें सीधे फोन पर पाएं
एक क्लिक में नोटिफिकेशन चालू करें
Read in English
Raipur Mahila Samiti Organises Tree Plantation Drive on World Environment Day
The Asati Vaishya Samaj Mahila Samiti, Raipur (Chhattisgarh) organized a three-day Tree Plantation Drive from June 5 to June 7, 2026, on the occasion of World Environment Day. The primary objective of the initiative was to promote environmental awareness and inspire future generations to embrace environmental conservation through the values of tree plantation and sustainable living.
The committee emphasized that protecting the environment is not only a responsibility toward the present generation but also a commitment to securing a healthier future for generations to come. Through this campaign, members actively participated in spreading awareness and encouraging eco-friendly practices within society.
The program witnessed the participation of Kalpana Ji (Minister, Akhil Bharatiya Asati Vaishya Samaj Mahasabha), Ruchi Ji (Vice President, Asati Vaishya Samaj Mahila Regional Committee, Chhattisgarh), Aparna Ji (Secretary, Asati Vaishya Samaj Mahila Regional Committee, Chhattisgarh), Meenakshi Ji (Former President, Asati Vaishya Samaj Mahila Samiti, Raipur), Ranjana Ji (Former Vice President, Akhil Bharatiya Asati Vaishya Samaj Mahasabha Mahila Committee, Chhattisgarh Region), Sangeeta Ji (President, Asati Vaishya Samaj Mahila Samiti, Raipur), Seema Ji (Vice President, Asati Vaishya Samaj Mahila Samiti, Raipur), Pinky Ji, along with committee members Neha Ji, Rekha Ji, Shweta Ji, Madhuri Ji, and several other participants.
A special highlight of the campaign was the enthusiastic participation of the young “Environment Guardians” — Shloka Lokesh Asati, Ashira Abhishek Asati, Ekta Aditya Asati (Pune), Avika Rupesh Asati, and Atharva Rupesh Asati, who actively joined the plantation drive and set an inspiring example of environmental responsibility for society and the nation.
The initiative emerged as a meaningful effort toward promoting environmental awareness while instilling values of nature conservation and social responsibility among the younger generation. 🌱🌍✨
ट्रेंडिंग खबरें
युवा शक्ति और समाज के सहयोग से दमोह का मेधावी छात्र सम्मान समारोह हुआ सफल 🏆
छतरपुर असाटी युवा समिति का बेटी के विवाह में सहयोग का संकल्प
श्रीमती साधना के.के. नायक को डॉक्टरेट उपाधि, असाटी समाज गौरवान्वित
75 साल की मां ने बेटी को दी नई जिंदगी 🩷
रायपुर की नन्ही प्रतिभा आशिरा असाटी ने जीता सबका दिल 🎨✨
सामान्य समाचार
और देखें
बालाघाट में प्रतिभा सम्मान समारोह एवं समिति पुनर्गठन सम्पन्न 🌸🏆
बालाघाट
रायपुर की नन्ही प्रतिभा आशिरा असाटी ने जीता सबका दिल 🎨✨
छत्तीसगढ़
जबलपुर में समाज दर्शन की अनूठी पहल ने रिश्तों में घोली आत्मीयता ✨
जबलपुर
श्रीमती संगीता शैलेंद्र असाटी को, राष्ट्रीय महिला कोषा अध्यक्षके पद नियुक्त किया गया
इंदौरछत्तीसगढ़ से और
और देखेंशिक्षा समाचार
और देखेंनौकरी समाचार
और देखें
शिक्षा सारथी योजना को मिला एक और युवा सहयोगी: पहली सैलरी से ₹11,000 का योगदान देकर शौर्य गुप्ता बने प्रेरणा स्रोत
टिप्पणी करने के लिए
लॉगिन करें