हरेली तिहार और हरियाली अमावस्या पर असाटी समाज की महिलाओं ने मनाया उत्सव
सावन माह के पावन अवसर पर रायपुर छत्तीसगढ़ असाटी वैश्य समाज महिला समिति एवं छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय महिला समिति द्वारा हरेली तिहार और हरियाली अमावस्या के अवसर पर धार्मिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
रायपुर महिला समिति ने किया भगवान शंकर का अभिषेक
रायपुर छत्तीसगढ़ असाटी वैश्य समाज महिला समिति के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के पहले तिहार हरेली तिहार एवं हरियाली अमावस्या के शुभ अवसर पर वीआईपी रोड स्थित प्रसिद्ध राम मंदिर में भगवान शंकर का अभिषेक किया गया। साथ ही सभी ने सावन के झूले का आनंद लिया। तत्पश्चात सभी ने सामूहिक प्रसादी ग्रहण की और महिलाओं ने एक-दूसरे को सुहाग की सामग्री भेंट की।
पूजन में चार मुख्य जोड़े संगीता (अध्यक्ष) - अशोक जी, प्रतिभा (कोषाध्यक्ष) - धनश्याम जी, अपर्णा (छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय महिला समिति, सचिव) - अभिषेक जी (सचिव), कल्पना (महासभा मंत्री) - विनय जी, समेत सीमा जी, मीनाक्षी जी, रंजना जी, माधुरी जी, नेहा जी, संगीता जी, रूचि जी, निर्मला जी - अबीर चंद जी, माधुरी जी शामिल हुईं।
आयोजन के अंत में समिति की तरफ से हरियाली अमावस्या पर गरीब व्यक्तियों और गौ सेवा के निमित्त मंदिर प्रांगण में स्थित गौशाला में भी भोजन दिया गया।
छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय महिला समिति ने आयोजित की ग्रीन सलाद सजावट प्रतियोगिता
हरेली तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय महिला समिति की ओर से ऑनलाइन ग्रीन सलाद सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने बेहद सकारात्मक और उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर आयोजन को रोचक रूप प्रदान किया।
प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में सुश्री शशि असाटी जी (सरंक्षक, छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय महिला समिति), प्राचार्य हाई. सेकेंडरी स्कूल अंबिकापुर और श्रीमती खुशबू तिवारी जी, शिक्षिका दशमेश पब्लिक स्कूल अंबिकापुर द्वारा निर्णयन किया गया।
आयोजन की मुख्य भूमिका में श्रीमती मिथिला जी, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय महिला समिति और श्रीमती विशाखा जी, सहसचिव के नेतृत्व में कार्यक्रम कुशलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
प्रतियोगिता के परिणाम में प्रथम श्रीमती सपना असाटी, अंबिकापुर ₹700/-, द्वितीय श्रीमती वर्षा असाटी, बिलासपुर ₹500/- तथा तृतीय श्रीमती आकांक्षा गुप्ता, अंगुल ₹300/- रहीं।
सभी सामान्य और विजयी प्रतिभागियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। परिणाम की घोषणा के उपरांत सभी सहभागियों को डिजिटल प्रमाण पत्र और ₹100/- सभी सहभागियों को ऑनलाइन दिए जाएंगे।
हरेली तिहार और हरियाली अमावस्या के इन आयोजनों के माध्यम से असाटी समाज की महिलाओं ने धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा, रचनात्मकता और सामाजिक सेवा का सुंदर समन्वय प्रस्तुत किया।
प्रेषक
रायपुर महिला समिति
छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय महिला समित
इस तरह की खबरें सीधे फोन पर पाएं
एक क्लिक में नोटिफिकेशन चालू करें
Read in English
Hareli Tihar Celebrations Bring Asati Women Together Across Chhattisgarh
On the auspicious occasion of Hareli Tihar, the first festival of Chhattisgarh, and Hariyali Amavasya, the Raipur Chhattisgarh Asati Vaishya Samaj Mahila Samiti and the Chhattisgarh Regional Mahila Samiti organized religious, cultural, and creative activities during the holy month of Sawan.
Raipur Mahila Samiti Performs Abhishek of Lord Shankar
Under the leadership of the Raipur Chhattisgarh Asati Vaishya Samaj Mahila Samiti, an Abhishek of Lord Shankar was performed at the famous Ram Mandir located on VIP Road on the auspicious occasion of Hareli Tihar and Hariyali Amavasya. The women also enjoyed the traditional Sawan swings, followed by a community Prasadi. The women exchanged traditional Suhaag items with each other as part of the celebration.
The four main couples participating in the worship were Sangeeta (President) - Ashok Ji, Pratibha (Treasurer) - Ghanshyam Ji, Aparna (Secretary, Chhattisgarh Regional Mahila Samiti) - Abhishek Ji (Secretary), Kalpana (Mahasabha Minister) - Vinay Ji, along with Seema Ji, Meenakshi Ji, Ranjana Ji, Madhuri Ji, Neha Ji, Sangeeta Ji, Ruchi Ji, Nirmala Ji - Abir Chand Ji, and Madhuri Ji.
At the conclusion of the event, the committee arranged food for underprivileged people on the occasion of Hariyali Amavasya. Food was also provided at the Gaushala located within the temple premises as part of the committee's Gau Seva initiative.
Chhattisgarh Regional Mahila Samiti Organizes Green Salad Decoration Competition
On the occasion of Hareli Tihar, the Chhattisgarh Regional Mahila Samiti organized an online Green Salad Decoration Competition. All participants took part with great enthusiasm and positivity, making the event engaging and creative.
The competition was judged by Ms. Shashi Asati Ji (Patron, Chhattisgarh Regional Mahila Samiti), Principal, Higher Secondary School, Ambikapur, and Mrs. Khushbu Tiwari Ji, Teacher, Dashmesh Public School, Ambikapur.
The event was successfully conducted under the leadership of Mrs. Mithila Ji, President, Chhattisgarh Regional Mahila Samiti, and Mrs. Vishakha Ji, Joint Secretary, who played a key role in organizing the competition.
The results were announced as follows:
First: Mrs. Sapna Asati, Ambikapur ₹700/-
Second: Mrs. Varsha Asati, Bilaspur ₹500/-
Third: Mrs. Akanksha Gupta, Angul ₹300/-
Heartfelt congratulations and best wishes were extended to all participants and winners. Following the announcement of the results, all participants will receive digital certificates and ₹100/- participation amounts online.
Through these celebrations, the women of the Asati community beautifully combined religious devotion, cultural traditions, creativity, women's participation, and social service, making the festivals of Hareli Tihar and Hariyali Amavasya memorable.
Submitted by:
Raipur Mahila Samiti
Chhattisgarh Regional Mahila Samiti
ट्रेंडिंग खबरें
युवा शक्ति और समाज के सहयोग से दमोह का मेधावी छात्र सम्मान समारोह हुआ सफल 🏆
दमोह असाटी महिला मंडल द्वारा हर्षोल्लास से मनाई गई हरियाली तीज
इंदौर में असाटी समाज महिला समिति द्वारा हरियाली तीज उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया
छतरपुर असाटी युवा समिति का बेटी के विवाह में सहयोग का संकल्प
श्रीमती साधना के.के. नायक को डॉक्टरेट उपाधि, असाटी समाज गौरवान्वित
महिला संगठन
और देखेंछत्तीसगढ़ से और
और देखेंशिक्षा समाचार
और देखेंनौकरी समाचार
और देखें
शिक्षा सारथी योजना को मिला एक और युवा सहयोगी: पहली सैलरी से ₹11,000 का योगदान देकर शौर्य गुप्ता बने प्रेरणा स्रोत
टिप्पणी करने के लिए
लॉगिन करें