छतरपुर _ निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर सम्पन्न हुआ!!
Asati Ji
छतरपुर · 7 दिन पहले
छतरपुर ......
200 मरीजों का हुआ नेत्र परीक्षण, 50 मरीज ऑपरेशन हेतु हुए चिन्हित!!*
निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर सम्पन्न हुआ!!
छतरपुर/गरीब जरूरतमंदों की सेवा के लिए नगर के प्रतिष्ठित प्राचीन हनुमान टोरिया मंदिर में एक दिवसीय निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर के सोलहवें वर्ष का तीसरा आयोजन संपन्न हुआ
यह शिविर स्व नाथूराम स्व रामकली असाटी की स्मृति में उनकी पुत्र हरी असाटी एवं नाती सुनील सुनील राकेश (असाटी अनाज भंडार) के सहयोग से निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर हुआ सम्पन्न
हनुमान टोरिया सेवा समिति एवम सदगुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट के सयुक्त तत्वाधान में यह आयोजन किया गया
समिति के सदस्य गिरजा पाटकर ने बताया सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट से आए डॉक्टर अरविंद मिश्रा , डॉ रोहित लखेरा और उनकी 10 सदस्यीय टीम के द्वारा 200 नेत्र रोगियों के परीक्षण कर उन्हें उचित सलाह एवं दवा दी गई तथा पिछले माह मोतियाबिंद के ऑपरेशन हुए मरीजों को नए चश्मा दिए गए जिससे उन्हें नई रोशनी मिली
तथा नए 50 मरीजों को मोतियाबिंद हेतु चयनित कर चित्रकूट भेजा गया
जिसमें 50 मरीजों को बस से आज ही चित्रकूट भेजा गया
इस अवसर आज के शिविर की सहयोगी हरि असाटी जी ने शिविर की सहाराहना करते हुए कहा नेत्र हीन को रोशनी देना यह अपार पुण्य का काम है
16 वर्षों में शिविर के माध्यम से अभी तक 1 लाख से अधिक मरीजों का इलाज का लाभ मिला है 25000 मरीजों के मोतियाबिंद से छुटकारा मिला इस कार्य के लिए समिति धन्यवाद की पात्र है
मुझे अपने माता-पिता की स्मृति में शिविर लगाने का अवसर प्रदान किया मैं समिति का हृदय से धन्यवाद करता हूं
इस शिविर की खास बात यह रही इस शिविर का सहयोग कर रहे असाटी परिवार ने खुद मानवता का धर्म निभाते हुए मरीजों के पंजीयन किये तथा दूर दराज से आए मरीजों को अपने हाथों से भोजन भी कराए
इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार हरि अग्रवाल राहुल असाटी सुशील असाटी राकेश असाटी मनीष असाटी प्रभा वैद्य रमेश खरे मद्दू नेता संतोष नामदेव गिरजा पाटकर लखन लाल सोनी आशु शर्मा नारायण मिश्रा एम एल विश्वकर्मा डी सी पाठक प्रिंस गुप्ता मयंक हर्ष राज वर्मा उपस्थित रहे
Read in English
Free Eye Screening Camp Held Successfully in Chhatarpur!
Chhatarpur – Free Eye Check-up Camp Successfully Conducted!
A total of 200 patients were examined, and 50 patients were identified for surgery.
The one-day free eye check-up camp, held at the prestigious and historic Hanuman Toria Temple in the city, marked the third event of its sixteenth year, serving underprivileged and needy individuals.
The camp was organized in memory of the late Nathuram and Ramkali Asati, with support from their son Hari Asati and grandson Sunil Rakesh Asati (Asati Anaj Bhandar). It was conducted jointly by the Hanuman Toria Seva Samiti and Sadguru Eye Hospital, Chitrakoot.
Committee member Girja Patkar shared that doctors Dr. Arvind Mishra, Dr. Rohit Lakhera, and their 10-member team from Sadguru Eye Hospital examined 200 patients, providing proper advice and medications. Patients who underwent cataract surgery last month were given new eyeglasses, restoring their vision.
Additionally, 50 new patients were selected for cataract surgery and were sent to Chitrakoot by bus on the same day.
On this occasion, Hari Asati, a supporter of the camp, praised the initiative, saying, “Giving sight to the visually impaired is an act of immense virtue.”
Over the past 16 years, the camp has benefited more than 100,000 patients, with 25,000 individuals receiving relief from cataracts. The committee was lauded for this noble service. Hari Asati expressed gratitude for the opportunity to organize the camp in memory of his parents and sincerely thanked the committee for their efforts.
A special feature of this camp was the active participation of the Asati family, who personally handled patient registrations and provided meals to patients who had traveled from distant places, exemplifying true humanitarian service.
Senior dignitaries and guests present included Hari Agrawal, Rahul Asati, Sushil Asati, Rakesh Asati, Manish Asati, Prabha Vaidya, Ramesh Khare, Maddu Neta, Santosh Namdev, Girja Patkar, Lakhan Lal Soni, Ashu Sharma, Narayan Mishra, M.L. Vishwakarma, D.C. Pathak, Prince Gupta, Mayank, and Harsh Raj Verma.
टिप्पणियाँ (0)
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!