महिला संगठन 2 मिनट पढ़ें

महिला समिति द्वारा आयोजित ऐतिहासिक करियर काउंसलिंग वेबिनार

P
Paras Asati · अन्य · 19 Apr 2026
1 पढ़ रहे हैं

अखिल भारतीय असाटी महासभा की राष्ट्रीय महिला समिति द्वारा आयोजित करियर काउंसलिंग वेबिनार समाज के लिए एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक आयोजन साबित हुआ। इस वेबिनार में देश-भर से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, अभिभावकों और समाजबंधुओं ने सहभागिता कर इसे अभूतपूर्व सफलता दिलाई।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. मनीष वर्मा ने विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव, व्यावहारिक ज्ञान और सफलता के मंत्र साझा किए। उनके मार्गदर्शन से विद्यार्थियों में नया आत्मविश्वास, स्पष्ट सोच और भविष्य को लेकर नई दिशा देखने को मिली।

इस ऐतिहासिक वेबिनार की सफलता में राष्ट्रीय महिला समिति की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही।
राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती नीतू असाटी तथा राष्ट्रीय महिला सह-सचिव आकांक्षा प्रिंस असाटी के नेतृत्व में समिति ने आयोजन को अनुशासित, सुव्यवस्थित और प्रभावशाली रूप प्रदान किया।

साथ ही, हम श्री मनीष असाटी, श्री जितेंद्र असाटी एवं श्री वीरेंद्र असाटी (मुख्य संरक्षक) का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। आपके बहुमूल्य समय, गहन अनुभव और प्रेरणादायक विचारों ने विद्यार्थियों को भविष्य की राह चुनने के लिए एक नई दृष्टि प्रदान की है। आपका यह मार्गदर्शन समाज के बच्चों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों की सक्रिय सहभागिता ने यह सिद्ध कर दिया कि समाज शिक्षा, मार्गदर्शन और प्रगति के प्रति पूर्णतः संकल्पित है। यह बौद्धिक सत्र समाज के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है।

टिप्पणी करने के लिए

लॉगिन करें
A
Asati Ji लगभग 1 महीना पहले

Very good

डॉ संजय असाटी लगभग 1 महीना पहले

https://chat.whatsapp.com/G2fAePr9eoPKsJ2pu3x0g1?mode=gi_t

Read in English

Historic Career Counseling Webinar Organized by Mahila Samiti

The National Mahila Samiti of Akhil Bharatiya Asati Mahasabha successfully organized a Career Counseling Webinar that emerged as a historic and impactful initiative for the community. The webinar witnessed large-scale participation from students, parents, and community members across the country.

The key speaker, Dr. Manish Verma, shared valuable experiences, practical career insights, and success strategies. His guidance instilled confidence, clarity, and motivation among students.

The success of this landmark webinar was driven by the dedicated efforts of the Mahila Samiti. Under the leadership of National Mahila President Mrs. Neetu Asati and National Mahila Co-Secretary Aakanksha Prince Asati, the event was conducted in a disciplined, well-structured, and impactful manner.

The organizers also expressed heartfelt gratitude to Mr. Manish Asati, Mr. Jitendra Asati, and Mr. Virendra Asati (Chief Patron). Their valuable time, deep experience, and inspiring thoughts provided students with a fresh perspective in choosing the right career path. Their guidance will prove extremely beneficial for the children of the community.

The overwhelming participation reflected the community’s strong commitment to education and progress. This intellectual session is being regarded as a significant milestone in shaping a brighter future for students.

खबर अच्छी लगी? शेयर करें!

अपने परिवार और दोस्तों तक पहुँचाएं

WhatsApp पर शेयर करें
होम 3 शेयर ENG वापस