सामाजिक कार्य 3 मिनट पढ़ें

जब इलाज बना आशीर्वाद: मिशन रोशनी का भावपूर्ण प्रयास

P
Paras Asati · छतरपुर · 27 Apr 2026
1 पढ़ रहे हैं

जब सेवा केवल आयोजन न रहकर संवेदना का उत्सव बन जाए और किसी दिवंगत आत्मा की स्मृति लोककल्याण का माध्यम बनकर समाज में प्रकाश फैलाए, तब ऐसे प्रयास मानवता की अमिट मिसाल बन जाते हैं। नगर के प्राचीन एवं आस्था के केंद्र हनुमान टौरिया मंदिर परिसर में रविवार को मिशन रोशनी के अंतर्गत एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद चयन शिविर का सफल आयोजन किया गया।

यह शिविर स्वर्गीय अशोक असाटी की पावन स्मृति में उनके चाचा श्री राधेलाल असाटी एवं पुत्र शिवांक असाटी के विशेष सहयोग से आयोजित हुआ, जिसने सैकड़ों जरूरतमंदों के जीवन में आशा की नई किरण जगा दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा हनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मंदिर परिसर में सुबह से ही दूर-दराज़ से आए वृद्ध, महिलाएं, श्रमिक, किसान एवं जरूरतमंद मरीजों की लंबी कतारें लग गईं। सभी की आंखों में उपचार के साथ-साथ जीवन को फिर से स्पष्ट देखने की उम्मीद झलक रही थी।

समिति की सक्रिय सदस्य गिरजा पाटकर ने बताया कि मिशन रोशनी का उद्देश्य उन लोगों तक नेत्र चिकित्सा पहुंचाना है, जिनके लिए इलाज का खर्च आज भी एक असंभव सपना है।

शिविर में सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय, चित्रकूट से आए वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ. अरविंद मिश्रा एवं उनकी टीम ने मरीजों की गहन जांच की। शिविर में 200 से अधिक गरीब एवं असहाय नेत्र रोगियों का परीक्षण किया गया। कई मरीजों को निःशुल्क दवाइयां एवं चश्मे वितरित किए गए।

शिविर का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह रहा कि जांच के दौरान 40 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चयनित किए गए, जिन्हें उसी दिन चित्रकूट स्थित सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय भेज दिया गया। इन सभी मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन कर उन्हें पुनः दृष्टि प्रदान की जाएगी।

आयोजन की विशेष बात यह रही कि राधेलाल असाटी एवं शिवांक असाटी ने केवल सहयोगकर्ता की भूमिका नहीं निभाई, बल्कि पूरे समय शिविर में उपस्थित रहकर मरीजों के पंजीयन, भोजन वितरण और देखभाल की जिम्मेदारी स्वयं निभाई। यह दृश्य आयोजन को औपचारिकता से ऊपर उठाकर मानवीय करुणा का स्वरूप प्रदान कर रहा था।

हनुमान टौरिया सेवा समिति द्वारा संचालित यह सेवा अभियान पिछले 16 वर्षों से निरंतर जारी है। यह इस वर्ष का चौथा शिविर था। समिति के अनुसार अब तक एक लाख से अधिक नेत्र रोगी इन शिविरों से लाभान्वित हो चुके हैं तथा 25 हजार से अधिक मरीजों का सफल मोतियाबिंद उपचार कराया जा चुका है।

इस सेवा यज्ञ में भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री विवेक उप्पल, उपाध्यक्ष अशोक दुबे, उपाध्यक्ष विनय पटेरिया, वरिष्ठ पत्रकार हरिप्रकाश अग्रवाल, अन्नपूर्णा रामलीला समिति अध्यक्ष द्रगेंद्र देव सिंह सहित अनेक समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

हनुमान टौरिया की पावन पहाड़ी पर आयोजित यह शिविर केवल चिकित्सा कार्यक्रम नहीं था, बल्कि उन आंखों में विश्वास जगाने का प्रयास था जो गरीबी के कारण उपचार से वंचित थीं। स्वर्गीय अशोक असाटी की स्मृति में किया गया यह आयोजन यह संदेश देकर गया कि सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं और सच्ची मानवता वहीं जीवित रहती है, जहां पीड़ा में भी आशा की रोशनी जगाई जाए।

टिप्पणी करने के लिए

लॉगिन करें
Read in English

When Treatment Became a Blessing: The Compassionate Effort of Mission Roshni

When service transcends being a mere event and transforms into an expression of compassion, and when the memory of a departed soul becomes a medium of public welfare, such initiatives become timeless examples of humanity. A deeply moving scene unfolded on Sunday at the sacred Hanuman Tauria temple premises, where a one-day free eye examination and cataract screening camp was successfully organized under Mission Roshni.

The camp was organized in the sacred memory of late Ashok Asati with the special support of his uncle Shri Radhelal Asati and son Shivank Asati. The initiative brought hope and relief to hundreds of underprivileged individuals.

The program commenced with floral tributes and lighting of the ceremonial lamp before the image of Lord Hanuman. From early morning, elderly citizens, women, laborers, farmers, and needy patients from distant areas gathered in large numbers, carrying hope in their eyes for a clearer life ahead.

Committee member Girja Patkar stated that Mission Roshni aims to provide eye care services to those for whom medical treatment remains financially out of reach.

Senior ophthalmologist Dr. Arvind Mishra and his team from Sadguru Eye Hospital, Chitrakoot, conducted detailed examinations. More than 200 poor and needy patients were examined, provided medical consultation, free medicines, and spectacles wherever required.

A major highlight of the camp was the identification of 40 cataract patients, who were sent the same day to Sadguru Eye Hospital, Chitrakoot. All selected patients will undergo free cataract surgery, restoring their vision and transforming their lives.

Radhelal Asati and Shivank Asati actively participated throughout the camp, personally overseeing registrations, patient assistance, and food distribution. Their hands-on involvement added a deeply humane and respectful dimension to the service.

The Hanuman Tauria Seva Samiti has been conducting such camps continuously for the past 16 years. This was the fourth camp of the current year. According to the committee, over one lakh patients have benefited so far, and more than 25,000 cataract surgeries have been successfully conducted.

Several dignitaries, social workers, and community leaders were present, and the event was made successful by the dedicated efforts of the committee members and volunteers.

This camp was not merely a medical initiative but a sincere effort to restore faith and vision to those deprived by poverty. Organized in memory of late Ashok Asati, it conveyed a powerful message while human life is mortal, service done in the name of humanity makes one immortal.

खबर अच्छी लगी? शेयर करें!

अपने परिवार और दोस्तों तक पहुँचाएं

WhatsApp पर शेयर करें
होम 0 शेयर ENG वापस