सामाजिक कार्य 1 मिनट पढ़ें

घुवारा में समाजसेवा की मिसाल – तीन जरूरतमंद कन्याओं का कराया विवाह

P
Paras Asati · अन्य · 01 May 2026
1 पढ़ रहे हैं

घुवारा। नगर में समाजसेवा की एक प्रेरणादायक पहल सामने आई है, जहां समाजसेवी श्री सुरेंद्र सीमा असाटी (विम्मा वाले) ने अपने निजी खर्च से तीन जरूरतमंद कन्याओं का विवाह संपन्न कराया। इस सराहनीय कार्य के तहत विवाह की संपूर्ण व्यवस्था की गई।

साथ ही नवविवाहित जोड़ों को उनके नए जीवन की शुरुआत के लिए गृहस्थी में उपयोगी आवश्यक सामग्री उपहार स्वरूप प्रदान की गई। विवाह समारोह का आयोजन एक विवाह गार्डन में विधि-विधान एवं सामाजिक परंपराओं के अनुसार संपन्न हुआ।

इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक, परिजन एवं समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। श्री असाटी की इस पहल की नगर में व्यापक सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस प्रकार के सामाजिक कार्य न केवल जरूरतमंदों की मदद करते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश देते हुए अन्य लोगों को भी प्रेरित करते हैं।

टिप्पणी करने के लिए

लॉगिन करें
Read in English

A Remarkable Example of Social Service in Ghuwara – Marriage of Three Needy Girls Organized

Ghuwara. A commendable example of social service has emerged in the town, where social worker Mr. Surendra Seema Asati (Vimma wale) organized the marriages of three underprivileged girls at his own expense. All arrangements for the weddings were properly managed under this noble initiative.

Additionally, the newlywed couples were provided with essential household items as gifts to help them begin their new lives. The wedding ceremony was conducted in a marriage garden following proper rituals and social traditions.

On this occasion, respected citizens of the town, family members, and members of the community were present in large numbers. This initiative by Mr. Asati is being widely appreciated across the town. Locals believe that such social efforts not only help the needy but also spread a positive message and inspire others to contribute to society.

खबर अच्छी लगी? शेयर करें!

अपने परिवार और दोस्तों तक पहुँचाएं

WhatsApp पर शेयर करें
होम 1 शेयर ENG वापस