समाज दर्शन
समाज की आवाज़
महिला संगठन 3 मिनट पढ़ें

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रीय महिला समिति की डिजिटल सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता का ऐतिहासिक समापन, देश-विदेश से मिली लगभग 200 प्रविष्टियाँ

P
Paras Asati · अन्य · 07 Jul 2026
249

अखिल भारतीय असाटी महासभा की राष्ट्रीय महिला समिति द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष "डिजिटल सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता" अत्यंत उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती नीतू असाटी जी के कुशल मार्गदर्शन एवं गरिमामयी अनुशंसा में आयोजित इस प्रतियोगिता ने पूरे समाज में स्वास्थ्य चेतना और एकता की नई अलख जगाई।

दो आयु वर्गों - ग्रुप A (18 से 35 वर्ष) एवं ग्रुप B (35 वर्ष से ऊपर) - में आयोजित इस डिजिटल अभियान में समिति को देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों (जैसे सिएटल, USA) से भी लगभग 200 वीडियो प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं।

निर्णायक मंडल द्वारा निष्पक्ष मूल्यांकन

राष्ट्रीय महिला समिति ने बताया कि समाज की ही योग-विदुषी मातृशक्ति (योगिनियों) के निर्णायक मंडल द्वारा सभी वीडियो का अत्यंत सूक्ष्मता, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ मूल्यांकन किया गया। कड़े मुकाबले के बाद विजेताओं की सूची इस प्रकार रही:

🏆 ग्रुप A (18 से 35 वर्ष)
प्रथम पुरस्कार (₹1100): भूमि असाटी (हटा)
द्वितीय पुरस्कार (₹900): शुभि असाटी (छतरपुर)
तृतीय पुरस्कार (₹700): नेहा असाटी (सिएटल, USA)

🏆 ग्रुप B (35 वर्ष से ऊपर)
प्रथम पुरस्कार (₹1100): शिवकांत असाटी (जबलपुर)
द्वितीय पुरस्कार (₹900): अंजूषा असाटी (अहमदाबाद)
तृतीय पुरस्कार (₹700): अभिजीत असाटी (ठाणे, मुंबई)

🌟 सांत्वना पुरस्कार (₹500 प्रत्येक)

ग्रुप A:
सूर्यांश असाटी (जबलपुर), सुरभि असाटी (टीकमगढ़), अंकिता असाटी (बेंगलुरु), मोहिनी असाटी (दमोह), दक्षिका असाटी (सागर)

ग्रुप B:
प्रतिभा असाटी (गांधीग्राम, गुजरात), रितु असाटी (छतरपुर), अशोक असाटी (भोपाल), रजनीश कुमार असाटी (अंगुल, ओडिशा), नम्रता असाटी (खजुराहो)

प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार राशि का वितरण संपन्न

राष्ट्रीय महिला समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, प्रतियोगिता के परिणाम घोषित होने के बाद सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को डिजिटल प्रमाण-पत्र तथा पुरस्कार राशि का वितरण सफलतापूर्वक कर दिया गया है।

प्रतियोगिता में शामिल सभी लगभग 200 प्रतिभागियों को उनके उत्साहवर्धन हेतु Participation Certificate तथा सभी विजेताओं को Winner Certificate डिजिटल माध्यम से प्रदान किए गए। साथ ही विजेताओं के बैंक खातों में पुरस्कार राशि भी सुरक्षित रूप से हस्तांतरित कर दी गई।

मातृशक्ति का संदेश

"योग को जीवन का अंग बनाना और समाज को एकता के सूत्र में पिरोना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है। जब हटा से लेकर सिएटल तक की बेटियां-बेटे एक साथ इस मंच पर आते हैं, तो यह साबित होता है कि हमारा समाज अपनी संस्कृति और जड़ों से मजबूती से जुड़ा हुआ है।"

इस ऐतिहासिक आयोजन की गरिमामयी सफलता पर राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती नीतू असाटी जी, राष्ट्रीय महिला महामंत्री श्रीमती शैलजा असाटी जी, प्रवक्ता श्रीमती गीता असाटी जी एवं राष्ट्रीय महिला सह सचिव श्रीमती आकांक्षा असाटी जी सहित समस्त राष्ट्रीय महिला समिति ने प्रतियोगिता को सफल बनाने वाले निर्णायक मंडल, सभी प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सहयोगियों, ऊर्जावान प्रतिभागियों तथा आयोजन टीम की श्रीमती नेहा असाटी जी (उपाध्यक्ष, जबलपुर क्षेत्र) एवं श्रीमती कंचन असाटी जी (उपाध्यक्ष, दमोह क्षेत्र) का विशेष रूप से हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

— राष्ट्रीय महिला समिति
अखिल भारतीय असाटी महासभा

टिप्पणी करने के लिए

लॉगिन करें
N
Neetu Asati 10 दिन पहले

Nice 🌹💐

Read in English

National Women's Committee Successfully Concludes Historic Digital Surya Namaskar Competition on International Yoga Day; Nearly 200 Entries Received from India and Abroad

On the occasion of International Yoga Day, the National Women's Committee of the Akhil Bharatiya Asati Mahasabha successfully organized a special Digital Surya Namaskar Competition under the able guidance and inspiring leadership of National Women's President Mrs. Neetu Asati. The event created a strong wave of health awareness, unity, and cultural pride throughout the Asati community.

The competition was conducted in two age categories - Group A (18–35 years) and Group B (Above 35 years). The committee received nearly 200 video entries from participants across India as well as overseas, including Seattle, USA.

Fair and Transparent Evaluation

According to the National Women's Committee, all entries were evaluated with great care, fairness, and transparency by a distinguished panel of yoga practitioners (Yoginis) from the Asati community.

🏆 Group A (18–35 Years)
First Prize (₹1,100): Bhoomi Asati (Hatta)
Second Prize (₹900): Shubhi Asati (Chhatarpur)
Third Prize (₹700): Neha Asati (Seattle, USA)

🏆 Group B (Above 35 Years)
First Prize (₹1,100): Shivkant Asati (Jabalpur)
Second Prize (₹900): Anjusha Asati (Ahmedabad)
Third Prize (₹700): Abhijeet Asati (Thane, Mumbai)
🌟 Consolation Prize Winners (₹500 Each)

Group A:
Suryansh Asati (Jabalpur), Surabhi Asati (Tikamgarh), Ankita Asati (Bengaluru), Mohini Asati (Damoh), Dakshika Asati (Sagar)

Group B:
Pratibha Asati (Gandhigram, Gujarat), Ritu Asati (Chhatarpur), Ashok Asati (Bhopal), Rajneesh Kumar Asati (Angul, Odisha), Namrata Asati (Khajuraho)

Certificates and Prize Distribution Completed

The committee informed that after the announcement of results, digital certificates and cash prizes were successfully distributed to all winners and participants.

All nearly 200 participants received Participation Certificates, while all prize winners were awarded Winner Certificates digitally. The prize money has also been securely transferred to the winners' respective bank accounts.

Message from the Women's Committee

"Our primary objective is to make yoga an integral part of life while strengthening unity within the community. When participants from Hatta to Seattle come together on one platform, it reflects how deeply connected our community remains to its culture and roots."

On the successful completion of this historic event, the National Women's President Mrs. Neetu Asati, National Women's General Secretary Mrs. Shailja Asati, Spokesperson Mrs. Geeta Asati, National Women's Joint Secretary Mrs. Akanksha Asati, along with the entire National Women's Committee, expressed heartfelt gratitude to the judging panel, all direct and indirect supporters, enthusiastic participants, and the organizing team, especially Mrs. Neha Asati (Vice President, Jabalpur Region) and Mrs. Kanchan Asati (Vice President, Damoh Region), for making the competition a grand success.

— National Women's Committee
Akhil Bharatiya Asati Mahasabha

खबर अच्छी लगी? शेयर करें!

अपने परिवार और दोस्तों तक पहुँचाएं

WhatsApp पर शेयर करें
होम 2 शेयर ENG वापस