ग्राम काटी में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज एवं स्वतंत्रता दिवस
हरियाली तीज एवं स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर असाटी महिला समिति काटी द्वारा श्री राम मंदिर परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रृंगार कार्यक्रम के साथ तिरंगा झंडा वंदन किया गया।
इस अवसर पर काटी असाटी समाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। महिला समिति द्वारा उपस्थित महिलाओं को श्रृंगार सामग्री वितरित की गई। इसके पश्चात भजन एवं आरती का आयोजन हुआ और ठाकुरजी को खीर का भोग अर्पित कर सभी उपस्थितजनों को प्रसाद वितरित किया गया।
महिलाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति और उत्साह ने कार्यक्रम को विशेष एवं यादगार बना दिया। हरियाली तीज की उमंग और स्वतंत्रता दिवस की देशभक्ति भावना के बीच कार्यक्रम में धार्मिक एवं सांस्कृतिक रंग देखने को मिला।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी बहनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। असाटी महिला समिति काटी ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने वाली सभी बहनों का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
🇮🇳🚩 जय हिंद | जय श्री राम | जय असाटी समाज 🚩🇮🇳
इस तरह की खबरें सीधे फोन पर पाएं
एक क्लिक में नोटिफिकेशन चालू करें
Read in English
Hariyali Teej and Independence Day Celebrated with Enthusiasm in Kati
On the auspicious occasion of Hariyali Teej and Independence Day, the Asati Mahila Samiti Kati organized a special celebration at the Shri Ram Temple premises. The programme included a traditional Shringar ceremony along with the hoisting and salutation of the Tricolour.
Women from the Kati Asati community participated enthusiastically in the celebration. The women’s committee distributed Shringar materials among the participating women. This was followed by devotional bhajans and aarti. Kheer was offered as bhog to Thakurji, after which prasad was distributed among everyone present.
The enthusiastic participation of the women made the programme especially joyful and memorable. The celebration beautifully brought together the festive spirit of Hariyali Teej, devotion and the patriotic भावना of Independence Day.
The successful आयोजन was made possible by the active participation and support of all the women. Asati Mahila Samiti Kati expressed its heartfelt thanks and gratitude to all the sisters who attended and contributed to making the celebration successful.
🇮🇳🚩 Jai Hind | Jai Shri Ram | Jai Asati Samaj 🚩🇮🇳
ट्रेंडिंग खबरें
युवा शक्ति और समाज के सहयोग से दमोह का मेधावी छात्र सम्मान समारोह हुआ सफल 🏆
दमोह असाटी महिला मंडल द्वारा हर्षोल्लास से मनाई गई हरियाली तीज
इंदौर में असाटी समाज महिला समिति द्वारा हरियाली तीज उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया
छतरपुर असाटी युवा समिति का बेटी के विवाह में सहयोग का संकल्प
श्रीमती साधना के.के. नायक को डॉक्टरेट उपाधि, असाटी समाज गौरवान्वित
महिला संगठन
और देखेंशिक्षा समाचार
और देखेंनौकरी समाचार
और देखें
शिक्षा सारथी योजना को मिला एक और युवा सहयोगी: पहली सैलरी से ₹11,000 का योगदान देकर शौर्य गुप्ता बने प्रेरणा स्रोत
टिप्पणी करने के लिए
लॉगिन करें