समाज दर्शन
समाज की आवाज़
महिला संगठन 1 मिनट पढ़ें

हीरापुर में असाटी महिला मंडल की बैठक एवं हरियाली तीज कार्यक्रम संपन्न

P
Paras Asati · हीरापुर · 21 Aug 2026
2 पढ़ रहे हैं

आज 20 अगस्त 2026, दिन गुरुवार को असाटी महिला मंडल हीरापुर की बैठक जानकी रमन मंदिर, हीरापुर में रखी गई। इस अवसर पर समाज की अध्यक्ष श्रीमती श्रीदेवी जी असाटी, महासभा से श्रीमती सुनीता जी एवं श्रीमती रागिनी जी, सकल महिला सदस्य एवं समाज की मातृशक्तियों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम में सहभागिता की और आयोजन को सफल बनाया।

कार्यक्रम की शुरुआत रामचरितमानस जी के पूजन से हुई, जिसका पूजन श्रीमती अर्चना जी एवं श्री शिवकुमार जी असाटी द्वारा किया गया।

इसके पश्चात सभी माताओं एवं बहनों ने हरे रंग का श्रृंगार कर हरियाली तीज का उत्सव मनाया। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए 1 मिनट प्रतियोगिता भी रखी गई, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के पश्चात सभी उपस्थित माताओं एवं बहनों को प्रसाद वितरण किया गया।

हरियाली तीज के इस आयोजन में महिलाओं की सहभागिता, आपसी प्रेम और उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महिला समिति द्वारा सभी मातृशक्तियों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

श्रीमती श्रीदेवी केशव प्रसाद असाटी
महिला समिति, हीरापुर

टिप्पणी करने के लिए

लॉगिन करें
Read in English

Asati Mahila Mandal Meeting and Hariyali Teej Celebration Held in Hirapur

On Thursday, August 20, 2026, a meeting of the Asati Mahila Mandal, Hirapur was organized at Janki Raman Temple, Hirapur. Society President Smt. Shridevi Asati, Smt. Sunita Ji and Smt. Ragini Ji from the Mahasabha, along with women members and मातृशक्ति of the community, participated in the programme and contributed to making the event successful.

The programme began with the worship of Ramcharitmanas, performed by Smt. Archana Ji and Shri Shivkumar Ji Asati.

The women then celebrated Hariyali Teej, with the participating mothers and sisters dressed in beautiful green traditional attire. A fun one-minute competition was also organized, in which the women participated enthusiastically.

After the programme, prasad was distributed among all those present.

The celebration reflected the enthusiasm, togetherness and warm spirit of the women of the Asati community. The Women’s Committee expressed its heartfelt gratitude to all the मातृशक्ति and members who participated and helped make the programme successful.

Smt. Shridevi Keshav Prasad Asati
Mahila Samiti, Hirapur

खबर अच्छी लगी? शेयर करें!

अपने परिवार और दोस्तों तक पहुँचाएं

WhatsApp पर शेयर करें
होम 0 शेयर ENG वापस